NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मुद्रा अवमूल्यन व वेतन का भुगतान न करने को लेकर इराक़ में प्रदर्शन
इराक़ी दिनार के 20 प्रतिशत अवमूल्यन और वेतन भुगतान में देरी के सरकार के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सोमवार को बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए गए।
पीपल्स डिस्पैच
23 Dec 2020
इराक़

इराक में सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए उन निर्णयों के खिलाफ पिछले दो दिनों से प्रदर्शन हुए हैं जिनमें दैनिक मज़दूरी पाने वाले हजारों सरकारी कर्मचारियों की मज़दूरी देने में देरी के साथ-साथ करेंसी का अवमूल्यन (डिवैल्यू) शामिल है। इस रिपोर्ट को सोमवार 21 दिसंबर को कई मीडिया संस्थान ने प्रकाशित किया है।

कई इराकी शहरों में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शनों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी शामिल थे, जिन्होंने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इराकी दिनार के मूल्य को पांचवें हिस्से तक घटाने की सरकार की योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके चलते आम इराकी नागरिकों के लिए उनके दैनिक खर्चों में भी कई तरह की समस्याएं पैदा हुईं साथ ही साथ देश में व्यापार को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।

एक दिन पहले दक्षिणी इराकी शहर बसरा में विरोध प्रदर्शन हुए जिसमें पिछले नौ महीनों से वेतन का भुगतान न करने पर अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए शहर के कई मुख्य मार्गों को अवरुद्ध करते हुए हजारों प्रदर्शनकारी शामिल हुए थे।

सोमवार का विरोध प्रदर्शन जो राजधानी बगदाद, पूर्वी इराक के शहर कुट, मध्य इराकी शहर नजफ के साथ-साथ तेल-समृद्ध बसरा में फैला हुआ था। इस प्रदर्शन में शामिल हुए कई दुकानदार और छोटे व्यापारियों ने कहा कि मुद्रा के अवमूल्यन के परिणामस्वरूप आवश्यक वस्तुओं और अन्य मूलभूत वस्तुओं की कीमतों में अचानक वृद्धि होगी और वस्तुओं को आयात करने के लिए उनकी क्रय शक्ति भी कम हो जाएगी जिसके परिणामस्वरूप देश में विभिन्न आयातित वस्तुओं की कमी हो सकती है।

बगदाद के ताहिर चौक पर प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ लिखे कुछ बैनर और पोस्टर लिए हुए थे जिस पर लिखा था "सरकार को दीनार के सामने गिर जाना चाहिए"। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए एक डॉलर के मुकाबले 1182 इराकी दिनार की वर्तमान दर को बहाल करने की मांग की है जिसे सरकार ने अपने फैसले में एक डॉलर के मुकाबले 1460 दिनार कर दिया है।

चिंताशील व्यवसायियों के साथ साथ अन्य लोग जैसेकि इराक के कई वरिष्ठ नागरिक जो पेंशन पर जिंदा हैं उनका कहना है कि नई विनिमय दर के अनुसार समायोजन के बाद उनका पेंशन भी कम हो जाएगा जो कीमतों में वृद्धि के साथ है उनके खर्चों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा।

इराक की सरकार ने देश के विदेशी भंडार को बाहर निकलने से रोकने के लिए मुद्रा अवमूल्यन को एक आवश्यक उपाय के रूप में समझाने की कोशिश की है। देश में 2021 में होने वाले संसदीय चुनावों के मद्देनजर सुधार पैकेज के भाग के रुप में सरकार ने निकट भविष्य में होने वाले अन्य कठोर नियमों की भी योजना बनाई है, जैसे कि सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कटौती, कर दरों में बड़े पैमाने पर वृद्धि शामिल है।

Iraq
iraqi dinar
devaluation in iraq
workers right

Related Stories

'जितनी जल्दी तालिबान को अफ़ग़ानिस्तान को स्थिर करने में मदद मिलेगी, भारत और पश्चिम के लिए उतना ही बेहतर- एड्रियन लेवी

साल के अंत तक इराक़ छोड़ देंगे सभी अमेरिकी सैनिक

इराक़ ने देश से अमेरिकी सेना की वापसी के लिए समयसीमा की मांग की

सीरिया और इराक़ में अमेरिकी हवाई हमले में एक बच्चे की मौत, तीन अन्य घायल

इराक़ : एक्टिविस्टों की हत्या के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शनों पर कार्रवाई में प्रदर्शनकारी की मौत, 13 घायल

इराक़ ने अमेरिका से देश से अपने सैनिकों की वापसी में तेज़ी लाने के लिए कहा

बढ़ती बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ इराक़ में विरोध प्रदर्शन, प्रमुख तेल रिफ़ाइनरी बंद

इराक़ के लोगों ने सरकार की 2021 की रोजगार नीति का विरोध किया, सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरियों की मांग की

इराक़ी अदालत ने अबू महदी की हत्या मामले में ट्रम्प के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया

इराक़ : जनता ने सुलेमानी और अल-मुहंदिस हत्या की बरसी पर अमेरिकी सैनिकों की वापसी की मांग की


बाकी खबरें

  • beedi worker
    सतीश भारतीय
    बीड़ी कारोबार शरीर को बर्बाद कर देता है, मगर सवाल यह है बीड़ी मजदूर जाएं तो जाएं कहां?
    05 Feb 2022
    मध्यप्रदेश का सागर जिला जिसे बीड़ी उद्योग का घर कहा जाता है, वहां बीड़ी कारोबार नशा से बढ़कर गरीब आवाम की रोजी-रोटी का सहारा है। उन्हें बीड़ी कारोबार से बाहर निकालकर गरिमा पूर्ण जीवन मुहैया करवाने के…
  • handloom
    मोहम्मद ताहिर
    ग्राउंड रिपोर्ट : जिस ‘हैंडलूम और टेक्सटाइल इंडस्ट्री' को PM ने कहा- प्राइड, वो है बंद होने की कगार पर
    05 Feb 2022
    देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिन पहले हैंडलूम सेक्टर को मेरठ का ’प्राइड’ कहा था। न्यूज़क्लिक ने जब इस सेक्टर की पड़ताल की तो पता चला कि ये सेक्टर अपने सबसे ख़राब दिनों से गुजर रहा है। जिसकी…
  • up elections
    एस एन साहू 
    यूपी चुनाव: क्या पश्चिमी यूपी कर सकता है भाजपा का गणित ख़राब?
    05 Feb 2022
    पश्चिमी यूपी में 10 फरवरी, 2022 को होने वाला पहले चरण का चुनाव, शेष चरणों के लिए भी काफी महत्व रखता है क्योंकि ऐतिहासिक रूप से, पश्चिमी यूपी में अधिकांश विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाला राजनीतिक…
  • up chunav
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कांस्य युग में फंसा एक द्वीपनुमा गांव
    05 Feb 2022
    उत्तरप्रदेश में चुनाव प्रचार चल रहा है, लेकिन ग्रामीणों को अभी तक उनके क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में पता तक नहीं चल पाया है। इसके पीछे की वजह है-बुनियादी सुविधाओं का अभाव। 21वीं…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1.28 लाख नए मामले, 1,059 मरीज़ों की मौत
    05 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,27,952 नए मामले सामने आए हैं | देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 20 लाख 80 हज़ार 664 हो गयी है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License