NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
कृषि
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
मुज़फ़्फ़रनगर महापंचायत: किसान की खरी-खरी, योगी-मोदी के ख़िलाफ़ बजा बिगुल
बात बोलेगी: क्या है किसानों के मन में, क्या हुआ महापंचायत में ख़ास, क्या रहा मुज़फ़्फ़रनगर शहर का हाल। बता रहीं हैं वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह
भाषा सिंह
05 Sep 2021
मुज़फ़्फ़रनगर महापंचायत: किसान की खरी-खरी, योगी-मोदी के ख़िलाफ़ बजा बिगुल

देश का किसान अपनी धुन का पक्का और जबर्दस्त हौसले वाला होता है। आज जितने किसान महापंचायत स्थल पर थे उससे कई गुना पूरे शहर में फैले हुए थे। अनगिनत किसान तो अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ही नहीं निकल पाए। उन्होंने कहा, हम शामिल होने आए, घर छोड़ा और यहां आ गये। मंच पर जाकर क्या करना, किसान का ईमान उसकी खेती है। 

दो दिन से पूरे शहर में भंडारे चल रहे हैं, हिंदू-मुस्लिम के सौहार्द वाले, तमामों खापों के नामों वाले, इलाके वाले—और इन सबसे इलाके का सबसे स्वादिष्ट पकवान पक रहा था। चाहे वह इलाके की मशहूर उड़द की दाल हो या छोले और आलू-कचालू। 

किसानी एक संगठित काम है और यह संगठन शक्ति लाखों लोगों की भीड़ को शहर में खाना खिलाते, पानी पिलाते-हलुआ-केला खिलाते दिखाई दी। भीषण गर्मी और उमस के बीच जिस तरह प्रेम से ग्रामीण भारत सेवा कर रहा था, वह नए राजनीतिक रिश्ते की जमीन को पुख्ता कर रहा था। राकेश टिकैत ने आज मोदी सरकार-योगी सरकार और भाजपा की देश बेचो नीति के खिलाफ जिस लंबी लड़ाई का बिगुल फूंका है—उसने आज की महापंचायत को ऐतिहासिक बना दिया है।

हिंदू-मुस्लिम सौहार्द पर मुहर लगी और एक तरह से पूरे सैलाब ने वर्ष 2013 की सांप्रदायिक हिंसा के लिए माफी मांगी और दोबारा दिलों में नफरत न सुलगाने देने का अहद किया। यह एक अहम पड़ाव है इस इलाके के लिए। वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर को एकतरफा सांप्रदायिक हिसा में ढकेला गया था, लाखों मुस्लिम परिवारों को बेघर किया, इस नफरत को उड़ेलने वाले भाजपा विधायक और सांसद-मंत्री सब बन गया। खुलेआम नफरत फैलाने को खूब राजनीतिक फायदा मिला और उन्होंने किसान आंदोलन शुरू होने से पहले तक किसान विरोध में बयान दिये और यह बताने की कोशिश की कि ये तमाम किसान बरगलाए हुए हैं। महापंचायत में आए किसान, ऐसे ही एक भाजपा के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को बारे में बोलेः अब हम इन्हें बिलों में बैठने पर मजबूर कर देंगे। उत्तर प्रदेश की सड़कों पर हरियाणा जैसे हाल कर देंगे, जहां किसान भाजपा मुख्यमंत्री (मनोहर लाल खट्टर) से लेकर कोई भी नेता दूसरा नेता अपना पब्लिक प्रोग्राम नहीं कर सकता। अब बालियान हों या राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल या विधायक उमेश मलिक सभी की सुरक्षा स्थानीय पुलिस को बढ़ानी पड़ी। स्थानीय भारतीय किसान यूनियन के नेता राज मलिक ने बताया, ये सब एक हफ्ते से दुबके हुए हैं और बुढ़ाना से विधायक उमेश मलिक जब राकेश टिकैत के गांव से सिसौली गये थे, किसानों को समझाने के लिए तो वहां के किसानों ने उनको अच्छे  से समझा दिया, और वह भाग खड़े हुए। यही अब पूरे उत्तर प्रदेश में होना है।

मुजफ्फरनगर की यह शायद पहली किसान पंचायत रही, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिला किसानों ने शिरकत की, महिला किसानों ने भाषण दिये, स्टेज शेयर किया। जब हमने इस बारे में किसान नेता युद्धवीर सिंह से बात की, तो उन्होंने स्वीकारा कि यह पहली बार घटित हो रहा है। इस जगह को महिला किसानों ने खुद ही हासिल किया है और उन्हीं के बल पर यह किसान आंदोलन इतना लंबा सफर तय कर पाया है। पंजाब से करीब 1,000 महिला किसान लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची भारतीय किसान यूनियन उग्राहा की महिला नेता हरिंदर कौर बिंदू ने न्यूज़क्लिक को बताया यह महापंचायत देश को बचाने का महायुद्ध है और इसको जीताने का जिम्मा हम औरतों ने उठा रखा है।

किसानों का जो सैलाब आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उमड़ा, उसकी हुंकार सीधे योगी-मोदी सरकार के ख़िलाफ थी। एक बात साफ है कि महापंचायत में शामिल तमाम महिला किसानों, किसानों ने मौजूदा हुकमरान को किसान विरोधी मानते हुए, उन्हें सबक सिखाने के लिए सत्ता से हटाने के लिए प्रण ले लिया है। एक नये ढंग की गोलबंदी भी शुरू हुई, जिसके केंद्र में अब उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा किसान नेता, जिसमें देश के किसान नेताओं को बुलाने का क्षमता है—वह राकेश टिकैत है।

मुजफ्फरनगर बहुत खरी-खरी बात कहने के लिए भी मशहूर रहा है। ऐसा ही एक खरा महाकवि इस मिट्टी से जन्मा था—शमशेर बहादुर सिंह और उनका एक शेर दिन भर जेहन में गूंजता रहा—

जी को लगती है तेरी बात खरी है शायद

वही शमशेर मुज़फ़्फ़रनगरी है शायद

आज किसान योगी-मोदी सरकार को खरी-खरी सुनाकर देश को नये दौर में ले जाने के लिए मुस्तैद नज़र आता है। 

muzaffarnagar
Kisan Mahapanchayat
UP
AIKS
Farm Laws
Farmers' Agitation
Yogi Adityanath
Narendra modi
BJP

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 11,499 नए मामले, 255 मरीज़ों की मौत
    26 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.28 फ़ीसदी यानी 1 लाख 21 हज़ार 881 हो गयी है।
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, पांचवां चरण: अयोध्या से लेकर अमेठी तक, राम मंदिर पर हावी होगा बेरोज़गारी का मुद्दा?
    26 Feb 2022
    पांचवें चरण के चुनावों में अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट.... तीन-तीन धर्म नगरी शामिल हैं, जो हमेशा से चुनावों में भाजपा का बड़ा हथियार रही हैं, इसके बावजूद इस बार बेरोज़गारी और महंगाई भाजपा के लिए…
  • pak
    श्रिया सिंह
    पाकिस्तानी छात्रों का छात्र संगठन पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ जारी संघर्ष को सिंह प्रांत में मिली बड़ी जीत
    26 Feb 2022
    क़रीब 38 साल पहले जनरल ज़िया उल हक़ की सैन्य तानाशाही सरकार के दौरान छात्र संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब अगर सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल सिंध स्टूडेंट यूनियंस बिल 2019 पर हस्ताक्षर कर देते हैं…
  • human
    संदीपन तालुकदार
    सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री बनने से आसान हुई पलायन और वंशावली की खोज
    26 Feb 2022
    शोधकर्ताओं ने जेनेटिक्स का इस्तेमाल कर अब तक का सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री तैयार किया है। इसके बनने से पूर्वजों की जानकारी और अभी जो ज़िंदा हैं उनसे उनके संबंधों के बारे में जानकारी मिलना आसान हो गया है।
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: उत्तर प्रदेश का आधे से ज़्यादा रास्ता तय, मणिपुर में भी वोट की जंग
    25 Feb 2022
    इस बार उत्तर ही नहीं पूर्वोत्तर में भी वोट की जंग है। उत्तर प्रदेश अपने चार चरण पूरे कर चुका है और 27 फरवरी को पांचवें चरण का वोट करेगा, जबकि पूर्वोत्तर का अहम राज्य मणिपुर पहले चरण के मतदान के लिए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License