NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
नांगलोई : नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना, पुलिस ने नहीं दर्ज की एफ़आईआर
पीड़िता के परिवार ने बताया है कि आरोपी सुनील गुप्ता ने 2 साल पहले पीड़िता की बड़ी बहन के साथ भी बलात्कार किया था, जिसके बाद वह ज़मानत पर बाहर है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Feb 2021
stop rape

दिल्ली स्थित नांगलोई के रनहोला इलाक़े में 4 फ़रवरी को एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। 2 दिन गुज़र जाने के बाद अभी तक पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज नहीं की है। ख़बर लिखे जाने के वक़्त पीड़िता का परिवार वकील के साथ 164 के बयान के लिए कोर्ट में मौजूद थे। आरोपी की पहचान सुनील गुप्ता के तौर पर हुई है, जिसने 3 अन्य लोगों के साथ 4 फ़रवरी की सुबह 9 बजे पीड़िता को अगवा किया जब वह सामान लेने घर से बाहर गई थी।

ग़ौरतलब है कि इन्हीं आरोपियों ने 2 साल पहले पीड़िता की बड़ी बहन के साथ गैंगरेप किया था। सभी आरोपी 2 साल से ज़मानत पर बाहर हैं। इसके बावजूद पुलिस एफ़आईआर करने से इनकार कर रही है।

पीड़िता की माँ ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा, "सुनील गुप्ता ने पहले मेरी बड़ी बेटी के साथ ग़लत काम किया था, फिर अब मेरी छोटी बेटी के साथ। यह लोग बहुत समय से हमें परेशान कर रहे हैं, कभी बेटे की आँख फोड़ देते हैं, कभी उसे पीटते हैं।"

पीड़िता के वकील आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया, "4 फ़रवरी से अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस बस इधर उधर बात घुमा रही है।"

पीड़िता की माँ ने दो साल पहले हुई घटना को याद करते हुए कहा, "2 साल पहले भी यही लोग थे, 4 दिन पुलिस ने अंदर रखा था और छोड़ दिया था। इन लोगों की पुलिस से मिलीभगत है, पुलिस इनको बचा रही है।"

नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो के मुताबिक़ साल 2019 में बलात्कार के कुल मामलों में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। दिल्ली में हर रोज़ बलात्कार के 3 मामले दर्ज किए जाते हैं।

ज़ाहिर तौर पर कई मामले नांगलोई की इस घटना जैसे होते हैं, जिसमें पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर देती है, या फिर दर्ज करने में बहुत देर लगाती है।

वकील आशुतोष ने बताया कि आरोपी सुनील गुप्ता किसी सरकारी विभाग में ड्राइवर है इसलिये पुलिस उसे बचा रही है।

पीड़िता के परिवार ने इस मामले की रिपोर्ट रनहोला थाने में करवाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। 

न्यूज़क्लिक ने जब सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल को फ़ोन किया, तो उन्होंने मीडिया का नाम सुनते ही फ़ोन रख दिया और उसके बाद से फ़ोन नहीं उठाया।

वकील आशुतोष ने बताया कि बनवारी लाल पीड़िता के परिवार को भटका रहे हैं, और मामले को टालने की कोशिश कर रहे हैं।

पीड़िता के पिता ड्राइवर हैं, और माँ घर संभालती हैं। मामले में पुलिस का रवैया परेशान करने वाला है। प्राथमिकी दर्ज करवाना पीड़ित/पीड़िता का पहला अधिकार होता है। मगर देखा गया है कि छोटे इलाक़ों या बाहरी दिल्ली के मामलों में पुलिस मामले को रफ़ा-दफ़ा करने की कोशिश करती है, क्योंकि आरोपी पुलिस की जान-पहचान के होते हैं।

(अन्य जानकारी और पक्ष सामने आने पर ख़बर को अपडेट किया जाएगा)

Nangloi Rape
rape case
Minor Girl Rape
crimes against women
violence against women
delhi police

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'


बाकी खबरें

  • election
    राज वाल्मीकि
    चुनाव 2022: ‘हमारा वोट सबको चाहिए उन्हें भी जो हमसे भेदभाव करते हैं’
    10 Feb 2022
    ‘हमारा वोट मांगने तो हर पार्टी के लोग हमारे पास आते हैं। कथित उच्च जाति के लिए हम दलित और अछूत होते हैं। हम से छूआछूत और भेदभाव करते हैं। पर चुनाव के समय वे यह भूल जाते हैं। क्योंकि हमारे वोट की तो…
  • up elections
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    गुंडागीरी और लोकतंत्रः समाज को कैसे गुंडे चाहिए
    10 Feb 2022
    अगर अपराधी अपनी जाति का है तो वह साधु संत है और अगर दूसरी जाति और धर्म का है तो वह गुंडा है, माफिया है!!
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: यूपी चुनाव और गोदी मीडिया के सवाल
    10 Feb 2022
    गोदी मीडिया शायद पूरी तरह ज़मीन से कट चुका है, तभी तो महंगाई, बेरोज़गारी और खेती-किसानी के संकट के दौर में भी वह यूपी के मतदाता से हिजाब पर सवाल पूछता है।
  • jammu and kashmir
    अनीस ज़रगर
    राइट्स ग्रुप्स ने की पत्रकार फ़हाद शाह की रिहाई और मीडिया पर हमलों को बंद करने की मांग
    10 Feb 2022
    पत्रकार फ़हाद शाह की गिरफ़्तारी को कई लोग कश्मीर में मीडिया पर हमले के रूप में देख रहे हैं, जहां पुलिस अधिकारियों ने हाल के वर्षों में कई मीडिया कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर और उन्हें परेशान किया गया है।
  • ग्राउंड रिपोर्ट
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    ग्राउंड रिपोर्टः जाट-मुस्लिम गठजोड़ बना चुंबक, बिगड़ रहा भाजपा का खेल, मुखर हुईं मुस्लिम आवाज़ें
    10 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बागपत के ढिकौली गांव में सपा-रालोद गठबंधन के मुस्लिम उम्मीदवार के पक्ष में बनते माहौल और हापुड़, मुरादाबाद व अलीगढ़ में मुस्लिम आवाजों की राजनीतिक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License