NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र : ऐसे भोले भाले हैं हमारे मोदी जी...
व्यंग्य स्तंभ : ज़रा मोदी जी की सरलता पर गौर फरमाइये, इतने सारे कैमरामैन थे, एसपीजी के जवान थे, और भी लोग रहे होंगे पर मोदी जी ने कूड़ा खुद उठाया। न किसी को बुलाया और न ही कोई आया।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
20 Oct 2019
modi in mahabalipuram
फोटो साभार : The Hindu

बीते सप्ताह चीन के राष्ट्रपति महोदय भारत पधारे। मामल्लपुरम पहुंचे। वहां पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने उनका स्वागत किया, रात्रिभोज का आयोजन किया। मीटिंग की, आपस में बातचीत की। मीटिंग इतनी अधिक सफल रही कि दोनों देशों ने संयुक्त वक्तव्य भी अलग अलग जारी किया। पर हमारी सबसे बड़ी सफलता यह रही कि चीनी राष्ट्रपति ने कश्मीर पर बात नहीं की। हमारे देश में कश्मीर पर बात करना देशद्रोह माना जाता है और कश्मीर पर बात नहीं करना देशभक्ति। अतः कहा जा सकता है कि चीनी राष्ट्रपति देशभक्त निकले।

tirchhi nazar_0.PNG

चीन के राष्ट्रपति महोदय तो यहां घूमने-फिरने, सैर के लिए आये थे। और मोदी जी ने उनको सैर करवाई भी। मोदी जी ने कैसे गाइड बनकर शी चिनफिंग को मामल्लपुरम घुमाया यह समाचारों में विस्तार से था। रात के खाने में क्या क्या व्यंजन बने थे, ख़बर वालों ने, अख़बारों और टीवी चैनलों ने यह भी विस्तार से बताया। यह भी बताया गया कि मोदी जी ने लुंगी जैसा वस्त्र पहना हुआ है। उस वस्त्र की चर्चा भी विस्तार से हुई। बस नहीं पता चला तो यह नहीं पता चला कि समझौते क्या क्या हुए और किस क्षेत्र में हुए। कोई समझौता हुआ भी या फिर कोई भी समझौता नहीं हुआ, यह भी पता नहीं चला।

देश को चीन के राष्ट्रपति के दौरे से बहुत ही उम्मीदें थी। लग रहा था मोदी जी, जैसे देश की जनता को समझा लेते हैं, वैसे ही शी चिनफिंग को भी समझा लेंगे और देश के लिए व्यापार घाटा कम करवा लेंगे। पर ऐसा कैसे हो गया कि शी चिनफिंग मोदी जी से होशियार निकल गये और हमारा व्यापार घाटा वहीं का वहीं खड़ा रहा। मेहमाननवाजी में भाजपा और उसके सहयोगी यह तक भूल गए कि दिवाली से पहले चीनी चीजों के बहिष्कार करने की रस्म अदायगी भी करनी है।

चीनी राष्ट्रपति जी का दौरा तो जैसा भी था, था पर दौरे की सबसे बडी़ उपलब्धि हुई दौरे के अगले दिन सुबह। हुआ यह कि हमारे प्रधानमंत्री जी सुबह सागर किनारे सैर के लिए निकल पड़े। अब प्रधानमंत्री महोदय सैर करने अचानक तो जाते नहीं हैं, पहले से कार्यक्रम तय होता है। विदेशी राष्ट्रपति भी आये हुए थे अतः सारे समुद्र तट की ढंग से सफाई तो की ही गई होगी। दो दिन पहले से आमजन की एंट्री बंद कर दी गई होगी। विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने सारे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की जांच भी की ही होगी। 

और उस दिन सुबह कैमरामैनों का, टीवी क्रू का इंतजाम किया गया होगा और तब मोदी जी सवेरे की सैर पर निकले होंगे। कैमरामैनों के बिना तो मोदी जी अपनी मां से मिलने भी नहीं जाते हैं और कहीं जाने की बात तो छोडिये। तो इतनी साफ-सफाई के बाद, सारे इलाके की एसपीजी की सुरक्षा जांच के बाद इतने सारे कैमरामैनों के सामने, मोदी जी कूड़ा ढूंढ निकालते हैं। और हमारे मोदी जी हैं भी इतने सहृदय और सरल कि इलाके के डीएम और सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय खुद कूड़ा उठाने लगे। 

अब उस कूड़े में बम भी हो सकता था। पर मोदी जी निर्भीक इतने कि जरा भी डर नहीं लगा। न ही मोदी जी ने एसपीजी के किसी अफसर के, जवान के खिलाफ कार्रवाई की। यहां पर भी जरा मोदी जी की सरलता पर गौर फरमाइये, इतने सारे कैमरामैन थे, एसपीजी के जवान थे, और भी लोग रहे होंगे पर मोदी जी ने कूड़ा खुद उठाया। न किसी को बुलाया और न ही कोई आया।

सरलता और दयालुता की प्रतिमूर्ति, हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने सारा कूडा़ करकट स्वयं उठाया। किसी की भी जरा सी भी मदद नहीं ली। और तो और, जिस प्लास्टिक पर अभी कुछ दिन पहले बैन लगाया था। खुद ही बैन घोषित किया था। उसी प्लास्टिक की थैली में कूडा़ भरा। ऐसे भोले भाले हैं हमारे मोदी जी।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Political satire
Satire
Narendera Modi
Xi Jingping
Swachchh Bharat Abhiyan
KASHMIR ISSUE
BJP
Modi's Photo shoot

Related Stories

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल के ‘गुजरात प्लान’ से लेकर रिजर्व बैंक तक

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति

बहस: क्यों यादवों को मुसलमानों के पक्ष में डटा रहना चाहिए!

ख़बरों के आगे-पीछे: गुजरात में मोदी के चुनावी प्रचार से लेकर यूपी में मायावती-भाजपा की दोस्ती पर..

कश्मीर फाइल्स: आपके आंसू सेलेक्टिव हैं संघी महाराज, कभी बहते हैं, और अक्सर नहीं बहते

उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

त्वरित टिप्पणी: जनता के मुद्दों पर राजनीति करना और जीतना होता जा रहा है मुश्किल


बाकी खबरें

  • राज वाल्मीकि
    अब साहित्य का दक्षिण टोला बनाने की एक कोशिश हो रही है: जयप्रकाश कर्दम
    13 Feb 2022
    इतवार विशेष: दलित साहित्य और दलित लेखकों के साथ भेदभाव हो रहा है जैसे गांव में होता है न, दलित बस्ती दक्षिण टोला। दलित साहित्य को भी यह मान लीजिए कि यह एक दक्षिण टोला है। इस तरह वे लोग दलित साहित्य…
  • Saharanpur
    शंभूनाथ शुक्ल
    यूपी चुनाव 2022: शांति का प्रहरी बनता रहा है सहारनपुर
    13 Feb 2022
    बीजेपी की असली परीक्षा दूसरे चरण में हैं, जहां सोमवार, 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। दूसरे चरण में वोटिंग सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूँ, शाहजहांपुर ज़िलों की विधानसभा…
  • Uttarakhand
    कृष्ण सिंह
    चुनाव 2022: उत्तराखंड में दलितों के मुद्दे हाशिये पर क्यों रहते हैं?
    13 Feb 2022
    अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी दलित समाज के अस्तित्व से जुड़े सवाल कभी भी मुख्यधारा के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रश्न नहीं रहे हैं। पहाड़ी जिलों में तो दलितों की स्थिति और भी…
  • Modi
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: अगर आरएसएस न होता...अगर बीजेपी नहीं होती
    13 Feb 2022
    "...ये तो अंग्रेजों की चापलूसी में लगे थे। कह रहे थे, अभी न जाओ छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं"
  • election
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: चुनाव आयोग की साख पर इतना गंभीर सवाल!
    13 Feb 2022
    हर हफ़्ते की कुछ खबरें और उनकी बारिकियाँ बड़ी खबरों के पीछे छूट जाती हैं। वरिष्ठ पत्रकार जैन हफ़्ते की इन्हीं कुछ खबरों के बारे में बता रहे हैं। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License