NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
विज्ञान
डेंगू की नई वैक्सीन ने किया सफलता का दावा, मगर चिंताएँ बरक़रार
डेंगू की वैक्सीन के साथ समस्या यह है कि इसमें किसी विशेष सेरोटाइप के ख़िलाफ़ प्रतिरोधक क्षमता होती है। लेकिन इससे बचे हुए सेरोटाइप के साथ होने वाले रिएक्शन का जोखिम बढ़ जाता है।
संदीपन तालुकदार
13 Nov 2019
डेंगू की नई वैक्सीन

डेंगू का बुखार आज दुनिया के लिए चिंता की बात बन चुका है। दुनियाभर में डेंगू के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। डेंगू के ख़िलाफ़ काम करने वाली वैक्सीन की खोज के लिए पिछले कुछ सालों से कोशिश चल रही है। अब हाल ही में कई देशों में परखी गई एक प्रायोगिक वैक्सीन से शुरुआती उम्मीद मिली है। न्यू इंग्लैंड जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ इस नए टेट्रावेलेंट वैक्सीन की प्रभावोत्पादकता 80.2 फ़ीसदी रही है। हालांकि डेंगू वैक्सीन के पिछले अनुभवों को देखते हुए अभी भी इसकी सुरक्षा और प्रभाव पर चिंता बनी हुई है। 

नई वैक्सीन रणनीति में एक कमज़ोर डेंगू वायरस को 4 से 16 साल की उम्र के बच्चों में अनियमित ढंग से बांट दिया गया। यह ट्रायल एशिया और लातिन अमेरिका के 8 देशों में किया गया, जहां डेंगू महामारी की तरह उभरा है। ग्राह्यों पर एक साल तक नज़र रखी गई, इसके बाद उन्हें दूसरी और अंतिम खुराक दी गई। तब देखा गया कि इनमें से कितनों को अब तक पहचाने गए डेंगू के चार प्रकारों में से किसी ने भी अपनी चपेट में लिया है या नहीं। रिसर्चर ने पाया कि ''डेंगू-2 स्ट्रेन'' के ख़िलाफ़ इस वैक्सीन की प्रभावोत्पादकता 97.7 फ़ीसदी रही।

लेकिन डेंगू के एक दूसरे प्रकार, सेरोटाइप-1 (स्ट्रेन-1) के ख़िलाफ़ इसकी प्रभावोत्पादकता 73.7 फ़ीसदी और सेरोटाइप-3 के ख़िलाफ़ 62 फ़ीसदी रही। स्ट्रेन-4 में भी कुछ लोग वैक्सीन के बावजूद डेंगू की चपेट में आ गए। नए वैक्सीन का सेरोटाइप-2 के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त प्रतिरोध अजूबा नहीं है। क्योंकि वैक्सीन में एक अहानिकारक सेरोटाइप-2 का प्रकार शामिल किया गया था। यह वैक्सीन का आधार था। दूसरे सेरोटाइप से कुछ जीन भी टेट्रावेलेंट वैक्सीन में डाले गए थे।

पुरानी चिंताएं अभी भी जारी

फ़्रेंच कंपनी सनोफ़ी द्वारा बनाई गई वैक्सीन ''डेंगवैक्सिया'' को फ़िलिपीन्स में 10 लाख बच्चों को लगाया गया। लेकिन इसके तीन साल बाद ही डेंगवैक्सिया के साथ गंभीर समस्याएं दिखनी शुरू हो गईं। पता चला कि इस वैक्सीन से कुछ बच्चों की स्थिति और ख़राब हो सकती है। फ़िलिपींस ने 2016 में डेंगू के वायरस के ख़िलाफ़ बड़ा अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को वैक्सीन दी थी। अब TAK-300 नाम के नए वैक्सीन में भी यही रणनीति अपनाई जा रही है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी जल्दी कुछ भी कहना सही नहीं है। इस मामले में इतिहास को दोहराना नहीं चाहिए। यूनिवर्सिटी ऑफ़ फ़िलिपींस, मनीला में पेडियाट्रिसियन लियोनिला डांस, जो सरकारी कैम्पेन की आलोचक थीं, उनका कहना है कि नई वैक्सीन के परिणाम भी पहले जैसे, पर कुछ बेहतर नज़र आ रहे हैं। डांस का कहना है कि ''हमें अभी पूरी ट्रायल रिपोर्ट के लिए इंतज़ार करने की ज़रूरत है ताकि हम इसकी प्रभावोत्पादकता और सुरक्षा देख सकें। आदर्श तौर पर हम एक ऐसी वैक्सीन चाहते हैं जो सभी तरह के सेरोटाइप के ख़िलाफ़ काम कर सके।''

डेंगू वैक्सीन को खोजने में होने वाली परेशानियां

डेंगू वायरस के अनोखेपन के चलते इसके ख़िलाफ़ वैक्सीन बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है। डेंगवैक्सिया से कोई व्यक्ति एक तरह के सेरोटाइप के ख़िलाफ़ प्रतिरोध पैदा कर सकता है। पर अगर यह दूसरे सेरोटाइप के संपर्क में आता है तो कई तरह की प्रतिक्रियाओं का ख़तरा बढ़ जाता है। नई वैक्सीन TAK 300 में भी ऐसी ही रणनीति को अपनाया गया है, यह सेरोटाइप-2 के ख़िलाफ़ प्रतिरोध पैदा करता है। इसलिए अभी दूसरे सेरोटाइप से बढ़ने वाले ख़तरों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। हर साल क़रीब 39 करोड़ लोग दुनियाभर में डेंगू की चपेट में आते हैं। हालांकि यह हमेशा जानलेवा नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में डेंगू बेहद चिंताजनक हो जाता है। ज़रूरी है कि डेंगू की वैक्सीन में चारों सेरोटाइप के ख़िलाफ़ प्रतिरोधक क्षमता हो।

TAK 300
Dengvaxia
Dengue Vaccine
Serotype

Related Stories

मथुरा में डेंगू से मरती जनता, और बांसुरी बजाते योगी!


बाकी खबरें

  • JANAZA
    ज़ाकिर अली त्यागी
    हरदोई: क़ब्रिस्तान को भगवान ट्रस्ट की जमीन बता नहीं दफ़नाने दिया शव, 26 घंटे बाद दूसरी जगह सुपुर्द-ए-खाक़!
    08 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश के हरदोई बीजेपी से जुड़े एक शख़्स ने शव को दफ़्न करने से रोक दिया, और क़ब्रिस्तान की ज़मीन पर अपना दावा ठोक दिया, हैरानी की बात यह रही कि कार्रवाई करने की बजाय प्रशासन भी उनकी ताल में…
  • अपने वर्चस्व को बनाए रखने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड’ की सवर्ण जातियां भाजपा के समर्थन में हैंः सीपीआई नेता समर भंडारी
    एजाज़ अशरफ़
    अपने वर्चस्व को बनाए रखने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड’ की सवर्ण जातियां भाजपा के समर्थन में हैंः सीपीआई नेता समर भंडारी
    08 Jan 2022
    यह समझना महत्वपूर्ण होगा कि आखिर क्यों रक्षा कर्मी हिंदुत्व के समर्थन में हैं और पर्यावरण का मुद्दा इस पहाड़ी राज्य के लिए चुनावी मुद्दा नहीं है।
  • ECI
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    5 राज्यों में चुनाव तारीख़ों की घोषणा, यूपी में 7 चरणों में चुनाव, 10 मार्च को मतगणना
    08 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक 7 चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में और मणिपुर में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। इसी के साथ 15 जनवरी तक रैली,…
  • रवि कौशल
    राजस्थान: REET अभ्यर्थियों को जयपुर में किया गया गिरफ़्तार, बड़े पैमाने पर हुए विरोध के बाद छोड़ा
    08 Jan 2022
    दरअसल यह लोग राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के तहत अगले चरण में पदों को बढ़वाने के लिए 70 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। इनकी मांग है कि सीटों की संख्या को बढ़ाकर 50,000 किया जाए।
  • सोनिया यादव
    यूपी: देश के सबसे बड़े राज्य के ‘स्मार्ट युवा’ सड़कों पर प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?
    08 Jan 2022
    एक ओर रैलियों में बीजेपी की योगी सरकार अपनी उपलब्धियां गिनवा रही है तो वहीं दूसरी ओर चुनाव के मुहाने पर खड़े उत्तर प्रदेश के युवाओं ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License