NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव की नई तारीख़, अब 20 फरवरी को पड़ेंगे वोट
पंजाब विधानसभा चुनाव की नई तारीख़ घोषित की गई है। अब 14 फरवरी की जगह सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Jan 2022
Punjab assembly elections

पंजाब विधानसभा चुनाव की नई तारीख घोषित की गई है। अब 14 फरवरी की जगह सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। इससे पहले चुनाव आयोग ने तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस, बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस के साथ बैठक की थी। बैठक में चुनाव आयोग ने कांग्रेस और अन्य दलों की मांग पर सहमति जताई थी।

Assembly polls in Punjab now on Feb 20 instead of Feb 14 in view of Guru Ravidas Jayanti: EC

— Press Trust of India (@PTI_News) January 17, 2022

आपको बता दें कि पहले पंजाब में 14 फरवरी को मतदान की तारीख़ निर्धारित की गई थी लेकिन 16 फरवरी को रविदास जयंती के मद्देनज़र राजनीतिक दलों ने चुनाव कुछ दिन टालने की मांग की थी।

कांग्रेस नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने आयोग को चिट्ठी लिखकर लिखा था कि 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास जयंती है।

चन्नी ने बताया था कि इस दिन बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित गुरु के जन्म स्थान जाते हैं। इस वजह से 14 फरवरी को होने वाले मतदान और यूपी में चुनाव के कारण श्रद्धालुओं का वहां पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए चुनाव की तिथियों को आगे बढ़ा दिया जाए।

Chief Minister @CHARANJITCHANNI had raised the voice of lakhs of Punjabis so that they can exercise their democratic right to vote by writing to the Chief Election Commissioner on Jan 13 and based on his request the State Assembly polls have been postponed till 20th Feb. pic.twitter.com/GFrESB6bvi

— Punjab Congress (@INCPunjab) January 17, 2022

punjab
Punjab Assembly Elections 2022
Punjab Assembly Elections New Dates
election commission of India

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

लुधियाना: PRTC के संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

त्रासदी और पाखंड के बीच फंसी पटियाला टकराव और बाद की घटनाएं

मोहाली में पुलिस मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला

पटियाला में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहीं, तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला

दिल्ली और पंजाब के बाद, क्या हिमाचल विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय बनाएगी AAP?

विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा

2 सालों में 19 लाख ईवीएम गायब! कब जवाब देगा चुनाव आयोग?

पंजाब के पूर्व विधायकों की पेंशन में कटौती, जानें हर राज्य के विधायकों की पेंशन

विश्लेषण: आम आदमी पार्टी की पंजाब जीत के मायने और आगे की चुनौतियां


बाकी खबरें

  • brooklyn
    एपी
    ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी से जुड़ी वैन मिली : सूत्र
    13 Apr 2022
    गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा…
  • non veg
    अजय कुमार
    क्या सच में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ है मांसाहार?
    13 Apr 2022
    इतिहास कहता है कि इंसानों के भोजन की शुरुआत मांसाहार से हुई। किसी भी दौर का कोई भी ऐसा होमो सेपियंस नही है, जिसने बिना मांस के खुद को जीवित रखा हो। जब इंसानों ने अनाज, सब्जी और फलों को अपने खाने में…
  • चमन लाल
    'द इम्मोर्टल': भगत सिंह के जीवन और रूढ़ियों से परे उनके विचारों को सामने लाती कला
    13 Apr 2022
    कई कलाकृतियों में भगत सिंह को एक घिसे-पिटे रूप में पेश किया जाता रहा है। लेकिन, एक नयी पेंटिंग इस मशहूर क्रांतिकारी के कई दुर्लभ पहलुओं पर अनूठी रोशनी डालती है।
  • एम.के. भद्रकुमार
    रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं
    13 Apr 2022
    यह दोष रेखाएं, कज़ाकिस्तान से म्यांमार तक, सोलोमन द्वीप से कुरील द्वीप समूह तक, उत्तर कोरिया से कंबोडिया तक, चीन से भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक नज़र आ रही हैं।
  • ज़ाहिद खान
    बलराज साहनी: 'एक अपरिभाषित किस्म के कम्युनिस्ट'
    13 Apr 2022
    ‘‘अगर भारत में कोई ऐसा कलाकार हुआ है, जो ‘जन कलाकार’ का ख़िताब का हक़दार है, तो वह बलराज साहनी ही हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेहतरीन साल, भारतीय रंगमंच तथा सिनेमा को घनघोर व्यापारिकता के दमघोंटू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License