NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
'न्यूज़क्लिक मीडिया ट्रायल का हिस्सा नहीं बनेगा'
जांच अधिकारियों को भुगतान, प्रेषण, टैक्स आदि से जुड़े सभी वित्तीय दस्तावेज़ मुहैया कराये गए हैं।
न्यूज़क्लिक संपादकीय टीम
15 Feb 2021
press freedom

न्यूज़क्लिक के एडिटर इन चीफ़ प्रबीर पुरकायस्थ के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी 113 घंटे से ज़्यादा तक चली। यह छापेमारी रविवार 14 फ़रवरी को सुबह क़रीब 2 बजे ख़त्म हुई। जैसा कि न्यूज़क्लिक  के 10 और 12 फ़रवरी के बयानों में कहा गया था, हम अधिकारियों के साथ उनकी जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं, हमने सभी क़ानूनों का पालन किया है और हमारे पास छुपाने को कुछ नहीं है।

न्यूज़क्लिक और उसके कान्ट्रैक्टर (contractors) के बीच संबंधों और भुगतानों का सबूत देने वाले सभी दस्तावेज़, न्यूज़क्लिक  द्वारा प्राप्त प्रेषण (remittances ), साथ ही टैक्स और अन्य वित्तीय दस्तावेज़, जांच अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए हैं। प्रासंगिक कॉर्पोरेट फ़ाइलिंग सार्वजनिक रूप से रजिस्ट्रार ऑफ़ कंपनीज़ और अन्य वैधानिक प्राधिकरणों के पास भी उपलब्ध हैं।

हम क़ानूनी प्रक्रिया की पवित्रता का सम्मान करते हैं और किसी मीडिया ट्रायल में शामिल होना नहीं चाहते हैं। इसके साथ ही, हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि मीडिया के एक वर्ग में हमारे ख़िलाफ़ लग रहे इल्ज़ाम भ्रामक, बेबुनियाद हैं और उनमें किसी तथ्य या क़ानून का आधार नहीं है। हम उचित मंच पर इन आरोपों का जवाब देंगे।

हम अपना काम जारी रखेंगे और ऐसी कार्रवाइयों से डरेंगे नहीं। भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने माना है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) के तहत संरक्षित भाषण और अभिव्यक्ति के अधिकारों के मूल में पत्रकारिता की स्वतंत्रता निहित है। भारत की आज़ादी तभी सुरक्षित रह सकती है जब तक पत्रकार प्रतिहिंसा के डर के बिना सत्ता से सच बोल सकते हैं। हमारी आवाज़ दबाने की कोशिशों के बावजूद, न्यूज़क्लिक  बिना डरे सच बोलने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास हैं कि क़ानूनी प्रक्रिया के ज़रिये हम निर्दोष साबित ज़रूर होंगे।

हम समाज के हर वर्ग के संगठनों और व्यक्तियों के शुक्रगुज़ार हैं, जिन्होंने हमारे काम, और मौजूदा किसान आंदोलन का समर्थन किया है।

---------------

प्रांजल पांडेय

संपादक, न्यूज़क्लिक

ईमेल आईडी : editorial@newsclick.in

Scribd पर न्यूज़क्लिक का बयान

Newsclick ED Raid
Free Press
Enforcement Directorate
Independent media
attack on journalism

Related Stories

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत से संबंधित संपत्ति कुर्क की

ख़बरों के आगे-पीछे: विपक्ष को पोस्टल बैलेट में खेल होने का डर

हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से ईडी कर रही है पूछताछ

यूपी चुनाव: पांच साल पत्रकारों ने झेले फ़र्ज़ी मुक़दमे और धमकियां, हालत हुई और बदतर! 

यूपी: बांदा में अवैध बालू खनन की रिपोर्ट कर रहे पत्रकार ने पुलिस पर लगाया टॉर्चर का आरोप!

लक्ष्मी जी और ईडी का छापा

न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ का वक्तव्य


बाकी खबरें

  • Bulli Bai', 'Sully Deals
    न्यूज़क्लिक टीम
    बुल्ली बाई और सुल्ली डील जैसे ऐप्स क्या दर्शाते हैं?
    16 Jan 2022
    बुल्ली बाई और सुल्ली डील जैसे ऐप्स के आने के बाद कई नयी चीज़ें सामने आयीं. क्या ऐसा पहली बार हुआ? 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में वरिष्ठ पत्रकार नीलांजन बताते हैं कि दक्षिणपंथी विचार ने…
  • पीपल्स डिस्पैच
    ऑस्ट्रेलिया : बढ़ते मामलों के बीच ट्रेड यूनियनों ने मुफ़्त कोविड टेस्टिंग की मांग की
    16 Jan 2022
    ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ़ 2 हफ़्तों में कोविड के क़रीब 10 लाख मामले सामने आए हैं, जो दुनिया भर में ओमिक्रोन के मामलों के सबसे बड़े आंकड़ों में से एक है। इस बीच, स्कॉट मॉरिसन सरकार क्लोज़ कांटैक्ट श्रमिकों के…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: सभी से पूछता हूं मैं… मुहब्बत काम आएगी कि झगड़े काम आएंगे
    16 Jan 2022
    हमारे दौर के बेहतरीन शायर अशोक रावत हमारे समय की सच्चाइयों को बहुत ही बेबाकी से अपनी ग़ज़लों के ज़रिये पेश कर रहे हैं। इतवार की कविता में पढ़ते हैं उनकी ऐसी ही एक नई ग़ज़ल।  
  • education
    अजय कुमार
    यूपी चुनाव: बदहाल शिक्षा क्षेत्र की वे ख़ामियां जिन पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए लेकिन नहीं होती!
    16 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश के सभी दलों के राजनीतिक कार्यकर्ता शिक्षा के महत्व पर बात करते हैं। प्रचार प्रसार करते समय बच्चों को स्कूल भेजने की बात करते हैं। लेकिन राजनीति अंतिम तौर पर केवल चुनाव से जुड़ी हुई…
  • bjp punjab
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...
    16 Jan 2022
    यह एक बहुत ही सुखद समाचार रहा। सरकार जी पर हमला किसने किया, कब किया, कैसे किया, किसी को भी नहीं पता। परन्तु सरकार जी सकुशल लौट आए, यह सबको पता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License