NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
नाइजीरिया : प्रदर्शनकारियों को कर्फ़्यू के साथ-साथ सशस्त्र अपराधियों के हमलों का सामना करना पड़ा
नाइजीरिया के लोग पिछले कुछ हफ़्तों से पुलिस की बर्बरता के ख़िलाफ़ और बड़े पैमाने पर पुलिस सुधारों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
20 Oct 2020
नाइजीरिया

नाइजीरिया के दक्षिणी राज्य इडो के गवर्नर गॉडविन ओबेसकी ने सोमवार 19 अक्टूबर की सुबह बेनिन शहर में जेल तोड़ने की घटना के बाद पुलिस की बर्बरता के ख़िलाफ़ 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया और जारी विरोध प्रदर्शन को ग़ैरक़ानूनी घोषित कर दिया। एक वीडियो क्लिप में अपराधी को शहर की जेल में घुसते हुए और क़ैदियों को निकालते हुए देखा जा सकता है।

प्रदर्शनकारियों को संदेह है कि जेल तोड़ने की घटना एंडसार्स (EndSARS) के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए एक बहाना तैयार किया गया हो जो 8 अक्टूबर से चल रहा है। ये प्रदर्शनकारी पुलिस सुधार की मांग कर रहे हैं और स्पेशनल एंटी-रॉबरी स्क्वाड (SARS) जो हत्या, यातना, जबरन वसूली और अन्य अत्याचार का आरोपी है उसे समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।

जेल तोड़ने की घटना के तुरंत बाद इडो राज्य सरकार के सचिव ओसारोडियोन ओगी ने एक बयान में सोमवार को शाम 4:00 बजे से 24 घंटे का कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की।

इससे पहले सुबह 4 बजे के आसपास राजधानी अबुजा में सेंट्रल बैंक ऑफ नाइजीरिया के बाहर प्रदर्शन स्थल पर डेरा डाल चुके प्रदर्शनकारियों को धारदार हथियार और बंदूकों से लैस अपराधियों ने तितर बितर कर दिया।

लियो ने कहा, बाद में इस दिन अबूजा में निर्धारित प्रदर्शनों को रोकना पड़ा क्योंकि हथियारों से लैस अपराधी शहर में निजी जीपों में घूम रहे थे। लेकिन सभी को वापस नहीं लिया गया। शाम के समय अपराधियों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया और उनकी कारों में आग लगा दी "जबकि पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैसे के गोले दागे और गोलियां चलाई"। ये रिपोर्ट सहारा रिपोर्टर्स ने दी।

अपराधियों द्वारा इसी तरह के हमलों का सामना प्रदर्शनकारियों ने पहले ओसुन प्रांत में गुरुवार को और फिर शनिवार को किया था। शुक्रवार को बेनिन में इडो प्रांत के विधायिका के बाहर एक प्रदर्शनकारियों पर सशस्त्र अपराधियों ने हमला किया जिससे दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

देश में शांति और सुरक्षा में खलल डालने वाले ये घटनाक्रम दो महीने पहले शनिवार को सेना द्वारा घोषित किए गए दो महीने के सैन्य अभ्यास के चलते हुए है, बयान जारी करने के दो दिन बाद कईयों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के लिए ये ख़तरे की घंटी जैसा है।

नाइजीरिया में सोशल मीडिया पर पुलिस की बर्बरता और प्रदर्शन की तस्वीर और क्लिप की भरमार है जिसे #EndSARS के साथ साझा किया गया। इसने अंतरराष्ट्रीय एकजुटता के साथ देशव्यापी जन आंदोलन में विरोध को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, पुलिस की पूरी तरह से सुधारों की मांग करते हुए सार्स को समाप्त करने के साथ शुरू किया है।

11 अक्टूबर को पुलिस महानिरीक्षक ने नाइजीरियाई लोगों की मांग की प्रतिक्रिया में "SARS को समाप्त करने की घोषणा की थी।" उनके बयान में हालांकि यह भी कहा गया कि "अब स्पेशल एंटी-रॉबरी स्कायड के सभी अधिकारियों और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से फिर से तैनात किया जा रहा है।” दो दिन बाद, स्पेशल वीपन्स एंड टैक्टिक्स (स्वाट) इकाई के गठन की घोषणा की गई।

Nigeria
Nigeria Protest
EndSARS
Nigerian Police
#EndSARS
SARS

Related Stories


बाकी खबरें

  • alternative media
    अफ़ज़ल इमाम
    यूपी चुनावः कॉरपोरेट मीडिया के वर्चस्व को तोड़ रहा है न्यू मीडिया!
    27 Jan 2022
    पश्चिमी यूपी में एक अहम बात यह देखने को मिल रही है कि कई जगहों पर वहां के तमाम लोग टीवी न्यूज के बजाए स्थानीय यूट्यूब चैनलों व वेबसाइट्स पर खबरें देखना पसंद कर रहे हैं। यह सिलसिला किसान आंदोलन के समय…
  • राज कुमार
    गोवा चुनाव: सिविल सोसायटी ने जारी किया गोवा का ग्रीन मेनिफेस्टो
    27 Jan 2022
    गोवा के युवाओं, विभिन्न संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने मिलकर गोवा का हरित घोषणा-पत्र यानी गोवा का ग्रीन मेनिफेस्टो जारी किया है। इस बारे में हमने आमचे मोलें सिटिज़न मूवमेंट से जुड़े स्वभू कोहली से…
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2.86 लाख नए मामले, 573 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2.86 लाख नए मामले, 573 मरीज़ों की मौत
    27 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 3 लाख 71 हज़ार 500 हो गयी है।
  • sb
    एजाज़ अशरफ़
    मेरा हौसला टूटा नहीं है : कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज
    27 Jan 2022
    जब मैं 21 साल की हुई, तो मैं यह चुनाव करने को लेकर आज़ाद थी कि मैं भारतीय होना चाहती हूं या अमेरिकी होना चाहती हूं। मैंने बुनियादी तौर पर भारतीय होने को चुना, क्योंकि तब तक मैं पहले से ही सामाजिक…
  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    सूडान में तख्तापलट के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन जारी, 3 महीने में 76 प्रदर्शनकारियों की मौत
    27 Jan 2022
    24 जनवरी को तख्तापलट के खिलाफ हुए देश-व्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा तीन और प्रदर्शनकारियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License