NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिजली कर्मियों की मेहनत से नहीं हुआ कोई हादसा, ग्रिड सामान्य रही
ऑल इण्डिया पॉवर इन्जीनियर्स फेडरेशन ने बिजली ग्रिड का संचालन सामान्य बनाये हेतु देश और प्रदेश के तमाम बिजली इंजीनियरों, जूनियर इंजीनियरों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Apr 2020
 ग्रिड सामान्य रही
Image courtesy: Newstrack

ऑल इण्डिया पॉवर इन्जीनियर्स फेडरेशन ने प्रधानमंत्री की अपील पर घर की लाइट बन्द होने के दौरान कठिन परिस्थितियों में बिजली ग्रिड का संचालन सामान्य बनाये हेतु देश और प्रदेश के तमाम बिजली इंजीनियरों, जूनियर इंजीनियरों और कर्मचारियों को बधाई दी है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 3 अप्रैल को एक वीडियो संदेश के जरिये लोगों से आह्वान किया था कि वे रविवार, 5 अप्रैल को रात नौ बजे अपने घर की बत्तियां बुझा दें और नौ मिनट तक दीया, मोमबत्ती, मोबाइल फोन की लाइट, टॉर्च आदि जलाकर कोरोना वायरस को परास्त करने के लिये देश के ‘सामूहिक संकल्प’ को प्रदर्शित करें।

एक साथ 9 बजे अचानक बत्ती बुझाने और 9 मिनट बाद जलाने को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही थी कि इस दौरान पावर ग्रिड में किसी तरह की बाधा पहुंच सकती है। इससे बचने के लिए देशभर में सभी विद्युत केंद्रों पर शाम से ही इंजीनियरों समेत अन्य स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। उनकी मेहनत और योग्यता की वजह से इस दौरान किसी प्रकार का फाल्ट नहीं हुआ और बिजली आपूर्ति बाधित होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली।

92022378_2816418045102909_4660156365040254976_n (1)_0.jpg

92129574_2816416601769720_5885422985975693312_n (1)_0.jpg

प्रधानमंत्री की अपील पर घर की लाइट बन्द होने के दौरान 30000 मेगावाट से अधिक बिजली की खपत कम होने का अनुमान है। कठिन परिस्थितियों में बिजली इंजीनियरों और कर्मचारियों ने बिजली ग्रिड का संचालन सामान्य बनाये रखा।

ऑल इण्डिया पॉवर इन्जीनियर्स फेडरेशन ने प्रधानमंत्री की अपील पर घर की लाइट बन्द होने के दौरान कठिन परिस्थितियों में बिजली ग्रिड का संचालन सामान्य बनाये हेतु देश और प्रदेश के तमाम बिजली इंजीनियरों, जूनियर इंजीनियरों और कर्मचारियों को बधाई दी है ।

फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने बताया,‘‘ आज रात (5 अप्रैल) नौ बजे के पहले देश भर में लगभग 117000 मेगावाट बिजली की खपत हो रही थी जो नौ बजे के बाद 86000 मेगावाट तक घट गई। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में रात नौ बजे के पहले 13484 मेगावाट की खपत थी जो घटकर 9100 मेगावाट रह गई थी। इस प्रकार पूरे देश में लगभग 31000 मेगावाट और उत्तर प्रदेश में लगभग 4384 मेगावाट की कमी आई जो बिजली ग्रिड के स्थायित्व के लिए अभूतपूर्व घटना थी।’’

उन्होंने कहा कि ग्रिड के सुरक्षित और सफल संचालन के लिए बिजली कर्मी बधाई और साधुवाद के पात्र हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनुपट के साथ)

Narendra modi
Power Grid Corporation of India
All India Power Engineers Federation
Light off

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • देशभर में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए आवश्यक रक्षा सेवा अध्यादेश के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देशभर में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए आवश्यक रक्षा सेवा अध्यादेश के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन
    24 Jul 2021
    यह अध्यादेश आवश्यक रक्षा सेवाओं के कामकाज, "सुरक्षा या रखरखाव" को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल के उपयोग की अनुमति दी। साथ ही संबंधित प्रबंधन को कर्मचारियों को बर्खास्त करने का अधिकार देता है जो…
  • 'Pegasus मामले की 2019 में ही जांच होनी चाहिए थी'
    न्यूज़क्लिक टीम
    'Pegasus मामले की 2019 में ही जांच होनी चाहिए थी'
    24 Jul 2021
    Pegasus मामले के खुलासे के बाद देशभर में अनेक सवाल उठ रहे हैं। न्यूज़क्लिक ने इसी मुद्दे पर संतोष भारतीय से बात की जिनका नाम भी Pegasus लिस्ट में है।
  • पेगासस खुलासे के बाद वायर के दफ़्तर में पुलिस जांच: यह रूटीन चेकअप तो नहीं है जनाब!
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पेगासस खुलासे के बाद वायर के दफ़्तर में पुलिस जांच: यह रूटीन चेकअप तो नहीं है जनाब!
    24 Jul 2021
    "... मैं अपने जीवन में पहली बार सुन रहा हूं कि 15 अगस्त के पहले मीडिया संस्थानों के दफ्तर में पुलिस रूटीन चेकअप के लिए जाती है। न्यू इंडिया में कुछ भी मुमकिन है। हैरानी की बात है।"
  • EXCLUSIVE : बनारस के इकलौते अंध विद्यालय की कक्षाएं बंद करने के पीछे आख़िर क्या है असली कहानी?
    विजय विनीत
    EXCLUSIVE : बनारस के इकलौते अंध विद्यालय की कक्षाएं बंद करने के पीछे आख़िर क्या है असली कहानी?
    24 Jul 2021
    दृष्टिबाधित बच्चों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि भाजपा सरकार की अनदेखी के चलते बनारस के श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय को बंद किया जा रहा है अथवा इसके ट्रस्टी सुनियोजित ढंग से हित साधने के…
  • yogi
    पार्थ एस घोष
    क्या हिंदुत्व की राजनीति फिर से कोई करतब दिखा पाएगी?
    24 Jul 2021
    मोदी शासन अपनी कुछ चमक खो रहा है और राम नाम के कार्ड का प्रभाव भी कम हो रहा है, जिसकी वजह से भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले डाँवाँडोल और विभाजित नज़र आ रही है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License