NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
फिल्में
अंतरराष्ट्रीय
ऑस्कर में ‘नोमैडलैंड’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित
झाओ एशियाई मूल की ऐसी पहली महिला हैं जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किया है।
भाषा
26 Apr 2021
ऑस्कर में ‘नोमैडलैंड’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित

लॉस एंजिलिस: फिल्मकार क्लो झाओ की फिल्म ‘नोमैडलैंड’ ने 93वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर खिताब अपने नाम किया है और झाओ एशियाई मूल की ऐसी पहली महिला हैं जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किया है।

फिल्म की मुख्य कलाकार फ्रांसिस मैकडोरमैंड ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता।

झाओ ऐसी दूसरी महिला हैं जिन्होंने ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार हासिल किया।

कैथरीन बिगेलो पहली महिला थीं जिन्होंने 2009 में अपनी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए ऑस्कर जीता था।

फिल्म की कलाकार मैकडोरमैंड ने पिछले साल की महामारी के समय सूने पड़े थिएटरों को याद करते हुए कहा, ‘‘वह दिन जल्द आयेगा जब हम थिएटरों के घुप्प अंधेरे में हर फिल्म का लुत्फ उठाएंगे जिन्हें आज यहां इस रात प्रदर्शित किया गया है।’’

अभिनेत्री ने झाओ के साथ फिल्म का निर्माण भी किया है।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार हासिल करते समय अपने संबोधन में झाओ ने मानवता के प्रति अपनी निष्ठा का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के जिस कोने में भी मैं गयी मैंने हमेशा हर किसी में अच्छाई देखी।’’

झाओ (39) किशोरावस्था में ही अमेरिका आ गयी थीं। उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने यह सोचना शुरू कर दिया था कि मुश्किल हालात का कैसे सामना किया जाये। ‘नोमैडलैंड’ झाओ की तीसरी फिल्म है।

जेसिका बर्डर की इसी नाम की किताब पर आधारित फिल्म में फ्रांसिस मैकडॉरमैंड ने फर्न का किरदार निभाया है, एक ऐसी महिला जो ग्रामीण नेवादा में अपनी कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब हो जाने के बाद अपनी गाड़ी उठाती है और पारंपरिक समाज के बाहर के आधुनिक खानाबदोश की तरह जीवन को तलाशती है।

फिल्मकार ने 2015 में फिल्म ‘सॉन्ग्स माई ब्रदर्स टॉट मी’ से निर्देशन की शुरुआत की थी। उनकी दूसरी फिल्म ‘राइडर’ से उन्हें वैश्विक पहचान मिली थी।

झाओ ने रविवार रात को अपने संबोधन में कहा, ‘‘फिल्म ‘नोमैडलैंड’ की मेरी पूरी टीम, हमने बेहद खास सफर साथ में तय किया है। आप सभी का बहुत शुक्रिया। मैं आप सभी की शुक्रगुजार हूं।’’

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के वर्ग में एमराल्ड फेनेल (‘प्रोमिसिंग यंग वुमन’ के लिए), ली आईजैक चुंग (‘मिनारी’ के लिए), थॉमस विंटरबर्ग (‘अनदर राउंड’ के लिए) और डेविड फिनचर (‘मैंक’ के लिए) पुरस्कार की दौड़ में थे।

‘नोमैडलैंड’ में डेविड स्ट्रैथेर्न और लिंडा मे ने भी काम किया है। इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब्स, क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स, बाफ्टा अवार्ड्स, इंडीपेंडेंट स्प्रिट अवार्ड्स जैसे कई पुरस्कार जीते हैं।

झाओ ने कहा था कि वह वांग कार-वाई और टेरेंस मलिक जैसी शख्सियतों से खासी प्रभावित हैं।

जाने-माने हॉलीवुड कलाकार एंथनी हॉपकिन्स ने 93वें अकादमी पुरस्कार में फिल्म ‘द फादर’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता है।

अभिनेता के लिए यह पुरस्कार जीतना काफी चौंकाने वाला रहा क्योंकि अधिकतर लोग दिवंगत कलाकार चैडविक बोसमैन को उनकी फिल्म ‘मा रेनीज ब्लैक बॉटम’ में भूमिका के लिए पुरस्कार का दावेदार मान रहे थे।

फिल्म ‘साउंड ऑफ मेटल’ में अपने प्रदर्शन के लिए अभिनेता रिज अहमद भी पुरस्कार के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

कोलोन कैंसर से चार साल तक जूझने के बाद 2020 में बोसमैन का निधन हो गया।

इस वर्ग में नामांकित अन्य कलाकारों में गैरी ओल्डमैन और स्टीवन यून का नाम भी शामिल है।

अभिनेता ने दूसरी बार ऑस्कर पुरस्कार जीता है। इससे पहले 1991 में वह ‘द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स’ के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं।

फ्लोरिन जेलर द्वारा निर्देशित ‘द फादर’ उनके अपने प्रशंसित नाटक ‘ले पेरे’ (द फादर) पर आधारित है। जेलर ने फिल्म का सह-लेखन भी किया है।

Nomadland
Oskar Awards

Related Stories

ऑस्कर में ‘ड्राइव माय कार’ को मिला सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार

ऑस्कर में ‘पैरासाइट’ का जलवा, पहली गैर-अंग्रेजी फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म अवार्ड 

‘हमारी फिल्मों का ‘ऑस्कर’ वाला ख्व़ाब’!


बाकी खबरें

  • Assam
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष:…और अब सब का प्रयास!
    25 Sep 2021
    बिजय बनिया ने ‘सब का प्रयास’ का मॉडल तो अब पेश किया है, जब प्रधानमंत्री जी अमेरिका में हैं, विकास का अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने।
  • Odisha
    सुमेधा पाल
    ओडिशा माली पर्वत खनन: हिंडाल्को कंपनी का विरोध करने वाले आदिवासी एक्टिविस्टों को मिल रहीं धमकियां
    25 Sep 2021
    ओडिशा के आदिवासी और दलित किसान, पर्यावरणीय व धार्मिक कारणों के चलते माली पर्वत में होने वाले खनन का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने खनन कंपनी की सार्वजनिक सुनवाई का विरोध किया तो कंपनी के लठैतों ने…
  • Rati Bartholomew
    अनुराधा कपूर
    रति बार्थोलोमिव : 4 जनवरी 1926-23 सितंबर 2021
    25 Sep 2021
    प्रतिष्ठित, शिष्ट, साहसी, पीढ़ी दर पीढ़ी युवाओं का समर्थन करने वाली रति बार्थोलोमिव का 23 सितंबर को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • Kamla Bhasin
    सोनिया यादव
    नहीं रहीं ‘आज़ाद देश’ में महिलाओं की आज़ादी मांगने वालीं कमला भसीन
    25 Sep 2021
    महिला आंदोलन की मजबूत स्तंभ कमला भसीन का निधन नारीवादी आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है। लेकिन उनका संघर्ष, उनके लेख अन्य कई आंदोलनों की ज़मीन तैयार कर गए हैं, जो हमारी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।…
  • Corporate of Indian Agriculture
    बी. सिवरामन
    क्यों बना रही है सरकार कृषि संबंधित वृहद डेटाबेस?
    25 Sep 2021
    सरकार द्वारा पारित किये गए तीन किसान कानूनों और ऐग्रिस्टैक के बीच अंतर-संबंध काफी स्पष्ट है। कृषि कानूनों की भांति यह भी भारतीय कृषि का कॉरपोरेट अधिग्रहण होगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License