NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
फिल्में
अंतरराष्ट्रीय
ऑस्कर में ‘नोमैडलैंड’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित
झाओ एशियाई मूल की ऐसी पहली महिला हैं जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किया है।
भाषा
26 Apr 2021
ऑस्कर में ‘नोमैडलैंड’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित

लॉस एंजिलिस: फिल्मकार क्लो झाओ की फिल्म ‘नोमैडलैंड’ ने 93वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर खिताब अपने नाम किया है और झाओ एशियाई मूल की ऐसी पहली महिला हैं जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किया है।

फिल्म की मुख्य कलाकार फ्रांसिस मैकडोरमैंड ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता।

झाओ ऐसी दूसरी महिला हैं जिन्होंने ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार हासिल किया।

कैथरीन बिगेलो पहली महिला थीं जिन्होंने 2009 में अपनी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए ऑस्कर जीता था।

फिल्म की कलाकार मैकडोरमैंड ने पिछले साल की महामारी के समय सूने पड़े थिएटरों को याद करते हुए कहा, ‘‘वह दिन जल्द आयेगा जब हम थिएटरों के घुप्प अंधेरे में हर फिल्म का लुत्फ उठाएंगे जिन्हें आज यहां इस रात प्रदर्शित किया गया है।’’

अभिनेत्री ने झाओ के साथ फिल्म का निर्माण भी किया है।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार हासिल करते समय अपने संबोधन में झाओ ने मानवता के प्रति अपनी निष्ठा का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के जिस कोने में भी मैं गयी मैंने हमेशा हर किसी में अच्छाई देखी।’’

झाओ (39) किशोरावस्था में ही अमेरिका आ गयी थीं। उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने यह सोचना शुरू कर दिया था कि मुश्किल हालात का कैसे सामना किया जाये। ‘नोमैडलैंड’ झाओ की तीसरी फिल्म है।

जेसिका बर्डर की इसी नाम की किताब पर आधारित फिल्म में फ्रांसिस मैकडॉरमैंड ने फर्न का किरदार निभाया है, एक ऐसी महिला जो ग्रामीण नेवादा में अपनी कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब हो जाने के बाद अपनी गाड़ी उठाती है और पारंपरिक समाज के बाहर के आधुनिक खानाबदोश की तरह जीवन को तलाशती है।

फिल्मकार ने 2015 में फिल्म ‘सॉन्ग्स माई ब्रदर्स टॉट मी’ से निर्देशन की शुरुआत की थी। उनकी दूसरी फिल्म ‘राइडर’ से उन्हें वैश्विक पहचान मिली थी।

झाओ ने रविवार रात को अपने संबोधन में कहा, ‘‘फिल्म ‘नोमैडलैंड’ की मेरी पूरी टीम, हमने बेहद खास सफर साथ में तय किया है। आप सभी का बहुत शुक्रिया। मैं आप सभी की शुक्रगुजार हूं।’’

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के वर्ग में एमराल्ड फेनेल (‘प्रोमिसिंग यंग वुमन’ के लिए), ली आईजैक चुंग (‘मिनारी’ के लिए), थॉमस विंटरबर्ग (‘अनदर राउंड’ के लिए) और डेविड फिनचर (‘मैंक’ के लिए) पुरस्कार की दौड़ में थे।

‘नोमैडलैंड’ में डेविड स्ट्रैथेर्न और लिंडा मे ने भी काम किया है। इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब्स, क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स, बाफ्टा अवार्ड्स, इंडीपेंडेंट स्प्रिट अवार्ड्स जैसे कई पुरस्कार जीते हैं।

झाओ ने कहा था कि वह वांग कार-वाई और टेरेंस मलिक जैसी शख्सियतों से खासी प्रभावित हैं।

जाने-माने हॉलीवुड कलाकार एंथनी हॉपकिन्स ने 93वें अकादमी पुरस्कार में फिल्म ‘द फादर’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता है।

अभिनेता के लिए यह पुरस्कार जीतना काफी चौंकाने वाला रहा क्योंकि अधिकतर लोग दिवंगत कलाकार चैडविक बोसमैन को उनकी फिल्म ‘मा रेनीज ब्लैक बॉटम’ में भूमिका के लिए पुरस्कार का दावेदार मान रहे थे।

फिल्म ‘साउंड ऑफ मेटल’ में अपने प्रदर्शन के लिए अभिनेता रिज अहमद भी पुरस्कार के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

कोलोन कैंसर से चार साल तक जूझने के बाद 2020 में बोसमैन का निधन हो गया।

इस वर्ग में नामांकित अन्य कलाकारों में गैरी ओल्डमैन और स्टीवन यून का नाम भी शामिल है।

अभिनेता ने दूसरी बार ऑस्कर पुरस्कार जीता है। इससे पहले 1991 में वह ‘द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स’ के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं।

फ्लोरिन जेलर द्वारा निर्देशित ‘द फादर’ उनके अपने प्रशंसित नाटक ‘ले पेरे’ (द फादर) पर आधारित है। जेलर ने फिल्म का सह-लेखन भी किया है।

Nomadland
Oskar Awards

Related Stories

ऑस्कर में ‘ड्राइव माय कार’ को मिला सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार

ऑस्कर में ‘पैरासाइट’ का जलवा, पहली गैर-अंग्रेजी फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म अवार्ड 

‘हमारी फिल्मों का ‘ऑस्कर’ वाला ख्व़ाब’!


बाकी खबरें

  • बाइडेन की नीति से घटा चीन से तनाव 
    एम. के. भद्रकुमार
    बाइडेन की नीति से घटा चीन से तनाव 
    13 Sep 2021
    अमेरिकी राष्ट्रपति की चीनी राष्ट्रपति के साथ फोन पर 90 मिनट तक की लंबी बातचीत इसके समय, पृष्ठभूमि और मायनों को देखते हुए बेहद अहम हो जाती है।
  • बिजनौर: क्या राष्ट्रीय स्तर की होनहार खिलाड़ी को चुकानी पड़ी दलित-महिला होने की क़ीमत?
    सोनिया यादव
    बिजनौर: क्या राष्ट्रीय स्तर की होनहार खिलाड़ी को चुकानी पड़ी दलित-महिला होने की क़ीमत?
    13 Sep 2021
    एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि अनुसूचित जातियों के साथ अपराध के मामलों में साल 2019 में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्यों में सबसे ज़्यादा 2,378 मामले उत्तर प्रदेश में ही दर्ज किए गए हैं।
  • पेगासस मामला: विस्तृत हलफनामा देने से केंद्र का इंकार, कोर्ट ने कहा- जारी करेंगे अंतरिम आदेश
    न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    पेगासस मामला: विस्तृत हलफनामा देने से केंद्र का इंकार, कोर्ट ने कहा- जारी करेंगे अंतरिम आदेश
    13 Sep 2021
    केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वो अदालत में विस्तृत हलफनामा पेश नहीं करना चाहती। सरकार ने किसी विशेष सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है या नहीं, यह सार्वजनिक चर्चा का विषय नहीं है।
  • ‘सदन में डी. राजा’: दलितों-वंचितों-महिलाओं की आवाज़ उठाने वाला नेता
    राज वाल्मीकि
    ‘सदन में डी. राजा’: दलितों-वंचितों-महिलाओं की आवाज़ उठाने वाला नेता
    13 Sep 2021
    बहुत ही कम प्रतिनिधि ऐसे होते हैं जो ज़मीनी स्तर से जुड़े होते हैं। जो ये नहीं भूलते हैं कि जनता ने उन्हें किस लिए चुनकर भेजा है। डी. राजा ऐसे ही प्रतिनिधियों में से एक हैं।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की "अब्बाजान" सियासत
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की "अब्बाजान" सियासत
    13 Sep 2021
    आज न्यूज़ चक्र में अभिसार शर्मा उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ के बेहूदा साम्प्रदायिक खेल का पर्दाफाश करने जा रहे हैं। सीएम आदित्यनाथ ने कहा था के 2017 से पहले अनाज सिर्फ उन लोगों को मिलता था जो…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License