NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
राजनीति
यह सम्मान नहीं खिलाड़ियों के मुंह बंद रखने का इनाम है : जगमति सांगवान
“सम्मान पेंशन घोषणा के इस खास समय चुनाव को देखते हुए इसे व्यापक तौर पर सम्मान नहीं बल्कि न्याय के हक में न बोलने व खड़ा होने की रिश्वत की तरह से ही देखा जाएगा। अतः हरियाणा के खिलाड़ियों को इस ऑफर को अभी स्वीकार करने से सामूहिक रूप से इंकार कर देना चाहिए।”
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Dec 2020
jagmati sangwan

वालीबॉल में भीम अवार्डी और प्रसिद्ध समाजसेवी जगमति सांगवान ने हरियाणा की खट्टर सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए सम्मान पेंशन की घोषणा को एक धोखा बताते हुए इसे किसान आंदोलन की सफलता से उपजी घबराहट का नतीजा बताया है। उनका कहना है कि जिस तरह पंजाब के सभी खिलाड़ी किसान आंदोलन के पक्ष में खड़े होकर अपने अवार्ड वापस कर रहे हैं, वही सिलसिला हरियाणा में न शुरू हो जाए, इसी से घबराकर खट्टर सरकार ने एक तरह से रिश्वत का सहारा लिया है।

आइए समझते हैं कि जगमति सांगवान इस पूरी कवायद को किस तरह देख रही हैं। उनका पूरा बयान इस प्रकार है-    

हमारे देश में चल रहे न्यायप्रिय व शांतिपूर्ण किसान आंदोलन के समर्थन में  वाजिब ही पंजाब के बहादुर खिलाड़ियों द्वारा बुलंद आवाज से अपने खेल-अवार्ड वापस करने की घोषणा की गई। हरियाणा में  भी इसकी धमक तो देर सवेर पहुंचनी ही थी। बिजेंद्र बॉक्सर व असन सिहं सांगवान द्वारा अवार्ड वापसी की धमकी के बाद जाहिर तौर पर हरियाणा सरकार घबरा गई है। अतः उसने आनन-फानन में बिना खिलाड़ियों से किसी प्रकार की सलाह के अतार्किक सी सम्मान -पेंशन की घोषणा कर दी है।

यद्यपि यह सम्मान  पेंशन खिलाड़ियों की लंबे समय से मांग रही है, क्योंकि उनकी खुराक व स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें भी बढ़ी हुई होती हैं तथा उन्हें अनेक तरह के खेल ईवेन्टस में प्रोत्साहन कर्ता की तरह से भी उपस्थित रहना होता है।

इस से पूर्व की हुड्डा सरकार ने भी कुछ शुरुआती घोषणाएं की थी। परंतु जिस प्रकार से हरियाणा सरकार ने कल, 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ पर यह घोषणा कि वह संदेह के दायरे से परे नहीं कही जा सकती। इसमें बड़ी तोप का मुंह बंद रखने का बड़ा इनाम व छोटी का छोटा इनाम, की तरकीब से भी काम लिया गया है। वरना हरियाणा सरकार को तो अपने  अवार्डियों के लिए ज्यादा पेंशन प्रावधान रखना चाहिए बजाय राष्ट्रीय इनाम धारकों के जो पहले से ही बड़ी-बड़ी राष्ट्रीय पेंशन ले रहे हैं। कौन नहीं जानता कि इस स्तर के खिलाड़ियों की उपलब्धियां लगभग बराबर सी ही होती हैं।

सम्मान पेंशन घोषणा के इस खास समय चुनाव को देखते हुए इसे व्यापक तौर पर सम्मान नहीं बल्कि  न्याय के हक में न बोलने व खड़ा होने की रिश्वत की तरह से ही देखा जाएगा। अतः हरियाणा के खिलाड़ियों को इस ऑफर को अभी स्वीकार करने से सामूहिक रूप से इंकार करके अपनी विवेकशीलता व न्यायप्रियता के माद्दे का परिचय देना चाहिए। क्योंकि हम खिलाड़ी यह कैसे भूल सकते हैं कि इन मेडलों व इनामों का रास्ता उन्हीं खेत खलिहान से होकर गुजरता है जिनके बचाव के लिए आज हमारे देश के किसान-मजदूर सिर धड़ की बाजी लगाकर लड़ रहे हैं। मोर्चे पर डटे इन सिपाहियों के लिए हमारी सलामी व समर्थन पेश करने का हमारी तरफ से यही उपयुक्त तरीका हो सकता है।

Jagmati Sangwan
volleyball
Haryana
Manohar Lal khattar
farmers protest
Good Governance Day

Related Stories


बाकी खबरें

  • अनिल सिन्हा
    उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!
    12 Mar 2022
    हालात के समग्र विश्लेषण की जगह सरलीकरण का सहारा लेकर हम उत्तर प्रदेश में 2024 के पूर्वाभ्यास को नहीं समझ सकते हैं।
  • uttarakhand
    एम.ओबैद
    उत्तराखंडः 5 सीटें ऐसी जिन पर 1 हज़ार से कम वोटों से हुई हार-जीत
    12 Mar 2022
    प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं जहां एक हज़ार से कम वोटों के अंतर से प्रत्याशियों की जीत-हार का फ़ैसला हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये सीटें—
  • ITI
    सौरव कुमार
    बेंगलुरु: बर्ख़ास्तगी के विरोध में ITI कर्मचारियों का धरना जारी, 100 दिन पार 
    12 Mar 2022
    एक फैक्ट-फाइंडिंग पैनल के मुतबिक, पहली कोविड-19 लहर के बाद ही आईटीआई ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ‘कुशल’ से ‘अकुशल’ की श्रेणी में पदावनत कर दिया था।
  • Caste in UP elections
    अजय कुमार
    CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब
    12 Mar 2022
    सीएसडीएस के उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों ने यादव और मुस्लिमों को छोड़कर प्रदेश की तकरीबन हर जाति से अच्छा खासा वोट हासिल किया है।
  • app based wokers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: डिलीवरी बॉयज का शोषण करती ऐप कंपनियां, सरकारी हस्तक्षेप की ज़रूरत 
    12 Mar 2022
    "हम चाहते हैं कि हमारे वास्तविक नियोक्ता, फ्लिपकार्ट या ई-कार्ट हमें नियुक्ति पत्र दें और हर महीने के लिए हमारा एक निश्चित भुगतान तय किया जाए। सरकार ने जैसा ओला और उबर के मामले में हस्तक्षेप किया,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License