NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
अब सीएए का विरोध करने पर डॉ. कफ़ील गिरफ़्तार
डॉ. कफ़ील ने गोरखपुर बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत को लेकर आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ अभी भी मोर्चा खोल रखा है।  
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Jan 2020
Dr. Kafeel Khan
Deccan Herald

मुंबई: उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार सीएए के विरोध को किसी भी तरह कुचलना चाहती है। सीएए विरोधी आंदोलन के दौरान सबसे ज़्यादा मौतें इसी प्रदेश में हुईं और अब सीएए का विरोध करने पर डॉक्टर कफ़ील खान को गिरफ़्तार कर लिया गया है। 

आपको मालूम हो कि डॉ. कफ़ील ने गोरखपुर बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत को लेकर आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ अभी भी मोर्चा खोल रखा है। हालांकि इस मामले में आदित्यनाथ सरकार ने डॉ. कफ़ील को ही दोषी ठहराने की कोशिश की थी और उन्हें उनके पद से बर्खास्त भी कर दिया था।  

समाचार एजेंसी 'भाषा' के अनुसार उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के ख़िलाफ़ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में पिछले महीने भाषण देने के मामले में डॉक्टर कफ़ील खान को मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि खान को बुधवार रात मुंबई पुलिस की सहायता से हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वह यहां सीएए विरोधी रैली में हिस्सा लेने आए थे।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अधिकारियों ने डॉक्टर कफ़ील खान को भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने) के प्रावधानों के तहत सिविल लाइन में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया। हमारी पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर अपने समकक्षों की मदद की।’’

उन्होंने दावा किया कि खान ने पिछले साल 12 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाहर बाब-ए-सैयद द्वार पर विरोध प्रदर्शन के दौरान 600 से ज्यादा छात्रों के सामने कथित भड़काऊ बयान दिए थे।

अधिकारी ने दावा किया कि गोरखपुर के डॉक्टर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। खान के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव का भी नाम है और कहा गया है कि वह भी भाषण स्थल पर मौजूद थे।

गिरफ्तारी के बाद खान को सहर पुलिस थाने ले जाया गया और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा।

कफ़ील खान 2017 में उस समय सुर्खियों में आए थे जब बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में 60 से ज्यादा बच्चों की मौत एक सप्ताह के भीतर हो गई थी। इस मामले में आदित्यनाथ सरकार ने उन्हीं को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की थी। हालांकि पिछले दिनों आई एक सरकारी जांच रिपोर्ट में उन्हें इस मामले में लगभग क्लीन चिट दे दी गई थी। 

Dr Kafeel Khan
Kafeel Khan Arrested
CAA
NRC
Protest against CAA
Protest against NRC
UttarPradesh
Yogi Adityanath
Gorakhpur
Aligarh Muslim university
Amit Shah
BJP

Related Stories

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर एक हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    06 Apr 2022
    देश में कोरोना के आज 1,086 नए मामले सामने आए हैं। वही देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 871 रह गयी है।
  • khoj khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों के ख़िलाफ़ नहीं, देश के ख़िलाफ़ है ये षडयंत्र
    05 Apr 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने दिल्ली की (अ)धर्म संसद से लेकर कर्नाटक-मध्य प्रदेश तक में नफ़रत के कारोबारियों-उनकी राजनीति को देश के ख़िलाफ़ किये जा रहे षडयंत्र की संज्ञा दी। साथ ही उनसे…
  • मुकुंद झा
    बुराड़ी हिन्दू महापंचायत: चार FIR दर्ज लेकिन कोई ग़िरफ़्तारी नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
    05 Apr 2022
    सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि बिना अनुमति के इतना भव्य मंच लगाकर कई घंटो तक यह कार्यक्रम कैसे चला? दूसरा हेट स्पीच के कई पुराने आरोपी यहाँ आए और एकबार फिर यहां धार्मिक उन्माद की बात करके कैसे आसानी से…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमपी : डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे 490 सरकारी अस्पताल
    05 Apr 2022
    फ़िलहाल भारत में प्रति 1404 लोगों पर 1 डॉक्टर है। जबकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मानक के मुताबिक प्रति 1100 लोगों पर 1 डॉक्टर होना चाहिए।
  • एम. के. भद्रकुमार
    कीव में झूठी खबरों का अंबार
    05 Apr 2022
    प्रथमदृष्टया, रूस के द्वारा अपने सैनिकों के द्वारा कथित अत्याचारों पर यूएनएससी की बैठक की मांग करने की खबर फर्जी है, लेकिन जब तक इसका दुष्प्रचार के तौर पर खुलासा होता है, तब तक यह भ्रामक धारणाओं अपना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License