NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
लखनऊ में मस्जिदों के नाम से हॉटस्पॉट चिह्नित करने पर आपत्ति, सांप्रदायिक भेदभाव की शिकायत
“हॉटस्पॉट की सूची में मस्जिदों का नाम देखकर ऐसा लगता कि जैसे मस्जिदें कोरोना वायरस का केंद्र हैं। अगर लखनऊ प्रशासन ने यह जानबूझ कर किया है तो यह अतिनिंदनीय है और ग़लती से किया तो इससे बचा जा सकता था।”
असद रिज़वी
12 Apr 2020
लखनऊ

उत्तर प्रदेश शासन ने राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस को लेकर 12 क्षेत्रों को संवेदनशील (हॉटस्पॉट) घोषित किया हैं। संवेदनशील इलाक़ों को प्रशासन द्वारा चारों तरफ़ से सील कर दिया गया है। लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा हॉट स्पॉट्स को चिह्नित किए जाने की प्रक्रिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश में पहले से ही चल रहे लॉकडाउन के बीच कोरोना का प्रकोप रोकने के लिए 8 अप्रैल को 15 ज़िलों में हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। चिह्नित हॉटस्पॉट को पूरी तरह सील करने का फ़ैसला लिया गया। शासन का कहना है केवल उन इलाक़ों को सील किया गाया है जहाँ से कोरोना के रोग़ी मिले हैं। प्रशासन ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों को चारों तरफ़ से सील कर दिया है। किसी बाहरी व्यक्ति को यहाँ अंदर आने की अनुमति नहीं है और अंदर के व्यक्ति को बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

ज़रूरत की सभी सामग्री किराना, सब्ज़ी, दूध और दवा लोगों के घर तक पहुँचाने कि ज़िम्मेदारी स्वयं प्रशासन ने उठाई है। जबकि दूसरे क्षेत्रों में सामान्य लॉकडाउन है और लोग सामाजिक दूरी का ख़्याल करते हुए ज़रूरी सामग्री स्वयं ख़रीद सकते हैं।

लखनऊ के साथ देश कि राजधानी दिल्ली के पड़ोसी शहर गौतमबुद्ध नगर, ग़ाज़ियाबाद के अलावा आगरा, कानपुर नगर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, बस्ती, सहारनपुर, महराजगंज और सीतापुर आदि में यह हॉट स्पॉट्स चिह्नित किए गए हैं।

लखनऊ में जो 12 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट के लिए चिह्नित किया गया है उनमें थाना कैंट में मस्जिद अलीजान के आस-पास का क्षेत्र, थाना वजीरगंज में मोहम्मदी मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र, थाना कैसरबाग़ में फ़ूलबाग़ मस्जिद और नज़रबाग़ मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र, थाना सआदतगंज में मोहम्मदिया मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र, थाना तालकटोरा में पीर बक्का मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र, थाना हसनगंज (त्रिवेणीनगर) में खजूर वाली मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र, और थाना गुडम्बा में रजौली मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र है।

0 (10).jpg

इन आठ क्षेत्रों के अलावा लखनऊ में चार छोटे हॉटस्पॉट भी सील किए हैं जिनमें विजयखंड गोमती नगर का अधिकांश क्षेत्र, इंदिरा नगर में डॉ. इक़बाल अहमद की क्लीनिक, मेट्रो स्टेशन मुंशी पुलिया का अधिकांश क्षेत्र, ख़ुर्रमनगर में अलीना एन्क्लेव अधिकांश क्षेत्र और आईआईएम पॉवर हाउस के निकट, थाना मड़ियावं का अधिकांश क्षेत्र।

हॉटस्पॉट क्षेत्रों को मस्जिदों के नाम से चिह्नित करने को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। पूर्व आईएएस अनीस अंसारी का कहना है कि प्रशासन ने क्षेत्रों के साथ वहाँ की मस्जिदों के नाम लिखकर समाज में साम्प्रदायिक भेदभाव को जन्म दिया है।

अनीस अंसारी ने कहा कि हॉटस्पॉट की सूची में मस्जिदों का नाम देखकर ऐसा लगता कि जैसे मस्जिदें कोरोना वायरस का केंद्र हैं। अगर लखनऊ प्रशासन ने यह जानबूझ कर किया है तो यह अतिनिंदनीय है और ग़लती से किया तो इससे बचा जा सकता था।

IMG_7104.jpg

पूर्व आईएएस अधिकारी ने कहा कि ऐसी बातों से देश का साम्प्रदायिक सौहार्द कमज़ोर होता है। उन्होंने फ़ोन पर लखनऊ प्रशासन के विरुद्ध एक शिकायत भी शासन को भेजी है, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं किया जाए।

उधर लेखक डॉ. कल्बे सिब्तैन “नूरी” ने भी कहा है मस्जिदों से हॉटस्पॉट चिह्नित नहीं करना चाहिए था। मस्जिदों के नाम की जगह भवन संख्या या किसी दूसरे लैंड मार्क यानी सीमा-चिह्न का नाम लिखना चाहिए था।

उधर कोरोना वायरस से संक्रमित रहीं गायिका कनिका कपूर की आवासीय सोसायटी को सील नहीं करने को लेकर राजधानी प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। बेबी डॉल के नाम से प्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर अस्पताल से कोरोना का इलाज कराकर हाल में ही अपने घर वापस हुई हैं। अब वह महानगर क्षेत्र में शालीमार गैल्लांट बिल्डिंग में अपने फ्लैट में रह रही हैं। यहाँ कनिका कपूर अब एहतियात के तौर पर 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहेगी।

a 15.jpg

प्रशासन द्वारा दावा किया गया था कि जिस भी क्षेत्र में कोरोना का एक भी रोगी मिला है उसको हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित कर के उसके आस-पास का क्षेत्र सील कर दिया गया है। लेकिन कनिका कपूर कि बिल्डिंग के आस-पास क्षेत्र अभी तक सील नहीं होने पर महानगर, निवासी यह प्रश्न कर रहे हैं कि शालीमार गैल्लांट बिल्डिंग के आस-पास का क्षेत्र को हॉटस्पॉट में क्यूँ नहीं शामिल किया गया है? महानगर के एक निवासी ने नाम नहीं लिखने की शर्त पर कहा कि कनिका कपूर कि बिल्डिंग में उच्च प्रोफ़ाइल के लोग निवास करते हैं और उन्ही के दबाव में उनकी बिल्डिंग को सील नहीं किया गया है।

जब ज़िलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि कनिका कपूर अब स्वस्थ हो चुकी हैं और उनकी कोरोना की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसलिए उनकी बिल्डिंग को सील नहीं किया है। जब उनसे प्रश्न किया कि इंदिरानगर का एक कोरोना पॉजिटिव रोगी भी ठीक हो चुका है लेकिन उसके घर के आस-पास का क्षेत्र क्यूँ सील किया गया है? ज़िलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि इंदिरानगर के रोगी के परिवार में कुछ लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण देखे गये हैं, इस लिए वह क्षेत्र सील कर दिया गया है।

बता दें कि 11 अप्रैल कि शाम तक लखनऊ में 32 लोगों का कोरोना पॉजिटिव निकला है। डॉक्टर बताते हैं की इसमें से 3 ने कोई विदेशी यात्रा नहीं की थी।

(असद रिज़वी स्वतंत्र पत्रकार हैं।) 

Coronavirus
COVID-19
Corona Crisis
Lockdown
Hotspots Area
UttarPradesh
religion
Communalism
yogi sarkar
Yogi Adityanath

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • covid
    संदीपन तालुकदार
    जानिए ओमिक्रॉन BA.2 सब-वैरिएंट के बारे में
    24 Feb 2022
    IISER, पुणे के प्रख्यात प्रतिरक्षाविज्ञानी सत्यजित रथ से बातचीत में उन्होंने ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.2 के ख़तरों पर प्रकाश डाला है।
  • Himachal Pradesh Anganwadi workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल प्रदेश: नियमित करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मी
    24 Feb 2022
    प्रदर्शन के दौरान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला व उन्हें बारह सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आगामी बजट में कर्मियों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। यूनियन…
  • Sulaikha Beevi
    अभिवाद
    केरल : वीज़िंजम में 320 मछुआरे परिवारों का पुनर्वास किया गया
    24 Feb 2022
    एलडीएफ़ सरकार ने मठीपुरम में मछुआरा समुदाय के लोगों के लिए 1,032 घर बनाने की योजना तैयार की है।
  • Chandigarh
    सोनिया यादव
    चंडीगढ़ के अभूतपूर्व बिजली संकट का जिम्मेदार कौन है?
    24 Feb 2022
    बिजली बोर्ड के निजीकरण का विरोध कर रहे बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान लगभग 36 से 42 घंटों तक शहर की बत्ती गुल रही। लोग अलग-अलग माध्यम से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से लाचार…
  • Russia targets Ukraine
    एपी
    रूस ने यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों, सैन्य आधारभूत ढांचे को बनाया निशाना, अमेरिका-नाटो को चेताया
    24 Feb 2022
    रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेना ने घातक हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों एवं अन्य सैन्य आधारभूत ढांचे को निशाना बनाने के लिये किया है। उसने आगे दावा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License