NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सीरिया में इज़रायली हवाई हमले में एक नागरिक की मौत, छह अन्य घायल
घायल हुए लोगों में एक महिला और उसका एक बेटा था। रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के हवाई हमले में भूमध्य सागर पर स्थित लटाकिया तट के साथ कई क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।
पीपल्स डिस्पैच
05 May 2021
सीरिया में इज़रायली हवाई हमले में एक नागरिक की मौत, छह अन्य घायल

समाचार एजेंसी रायटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार 5 मई को तड़के सीरिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को निशाना बनाने वाले इजरायली हवाई हमले में एक सीरियाई नागरिक की मौत हो गई है और अन्य छह लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार हवाई हमले ने कई सीरियाई शहरों और कस्बों को अपने निशाने पर लिया। इनमें भूमध्य सागर के बंदरगाह शहर लटाकिया के साथ साथ लटाकिया के पूर्व में हिफा शहर और हामा प्रांत में मिसयाफ शहर शामिल हैं।

बाद में सीरियाई सेना के एक बयान में कहा गया है कि सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने कुछ मिसाइलों को हस्तक्षेप किया और निशाना लगाकर गिरा दिया। आगे कहा कि लगभग 2 बजे हुए इस हवाई हमले ने लटाकिया के दक्षिण-पश्चिमी तट से लगे कई इलाकों को निशाना बनाया जिसमें जाब्ला शहर भी शामिल है।

सीरिया की सरकारी टीवी ने कहा कि इजरायल की एक मिसाइल ने एक नागरिक के प्लास्टिक गोदाम पर निशाना लगाया था और घायल सीरियाई लोगों में एक मां और एक बच्चा शामिल था। इस हवाई हमले को पहले बड़े पैमाने पर आकस्मिक आग या किसी अन्य प्रकार के विस्फोटों के रूप में समझा गया था लेकिन बाद में हवाई हमले और सीरिया की हवाई रक्षा को तब सक्रिय किया गया देखा गया कि ये सीरिया के खिलाफ इजरायल की आक्रामकता की नई करतूत थी। रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र के लोगों ने मीलों दूर से विस्फोट की आवाज को सुना। निशाना लगाए गए शहरों के बाहरी इलाकों में भी कई लोगों ने मिसाइल हमलों के बारे में बताया।

इजरायल पड़ोसी देशों खासकर सीरिया और लेबनान जैसे देशों के खिलाफ इस प्रकार के हमलों को करता है ऐसे में सर्वविदित है कि इजरायल अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ साथ इन देशों की संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए ईरान से जुड़े लक्ष्य और ईरानियन प्रॉक्सी को निशाना बनाने के लिए नियमित रुप से इस तरह के मिसाइल और ड्रोन हमले को अंजाम देता है। सीरिया और लेबनान का सीरियाई सरकार और लेबनानी संगठन हिजबुल्लाह के माध्यम से ईरान से करीबी रिश्ते हैं। हाल के वर्षों में, इज़रायल ने इस तरह के लगातार हवाई हमलों के जरिए सीरिया पर सैकड़ों बार हमला किया है जिसके परिणामस्वरूप न केवल सीरियाई नागरिक और सैन्य बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ है बल्कि सीरियाई सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ-साथ कई सीरियाई नागरिकों की भी मौत हो गई है और घायल हुए हैं।

Israel
Syria
Airstrike

Related Stories

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

यूक्रेन से सरज़मीं लौटे ख़ौफ़ज़दा छात्रों की आपबीती

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है


बाकी खबरें

  • yogi
    अजय कुमार
    उत्तर प्रदेश : बिल्कुल पूरी नहीं हुई हैं जनता की बुनियादी ज़रूरतें
    09 Feb 2022
    लोगों की बेहतरी से जुड़े सरकारी मानकों के निगाह से देखने पर उत्तर प्रदेश में घाव ही घाव नजर आते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग़रीबी बेरोज़गारी के के हालात इतने बुरे हैं कि लगता है जैसे योगी सरकार ने इन…
  • देबांगना चैटर्जी
    फ़्रांस में खेलों में हिजाब पर लगाए गए प्रतिबंध के ज़रिये हो रहा है विभाजनकारी, भेदभावपूर्ण और ख़तरनाक खेल
    09 Feb 2022
    फ़्रांस में धर्मनिरपेक्षता को बरक़रार रखने के लिए खेलों में हिजाब और दूसरे "सुस्पष्ट धार्मिक चिन्हों" पर प्रतिबंध लगाने की कवायद पूरी तरह से पाखंड, भेदभाव और राजनीतिक हितों से भरी नज़र आती है। आख़िरकार…
  • Modi
    अजय गुदावर्ती
    मोदी की लोकप्रियता अपने ही बुने हुए जाल में फंस गई है
    09 Feb 2022
    अलोकप्रिय नीतियों के बावजूद पीएम की चुनाव जीतने की अद्भुत कला ही उनकी अपार लोकप्रियता का उदाहरण है। जहाँ इस लोकप्रियता ने अभी तक विमुद्रीकरण, जीएसटी और महामारी में कुप्रबंधन के बावजूद अच्छी तरह से…
  • unemployment
    कौशल चौधरी, गोविंद शर्मा
    ​गत 5 वर्षों में पदों में कटौती से सरकारी नौकरियों पर छाए असुरक्षा के बादल
    09 Feb 2022
    संघ लोकसेवा आयोग द्वारा 2016-17 में भर्ती किए गए कुल उम्मीदवार 6,103 की तदाद 2019-20 में 30 फीसदी घट कर महज 4,399 रह गई।
  • SP MENIFESTO
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनता की उम्मीदों पर कितना खरा होगा अखिलेश का ‘वचन’
    09 Feb 2022
    समाजवादी पार्टी ने अपने कहे मुताबिक भाजपा के बाद अपने वादों का पिटारा खोल दिया, इस बार अखिलेश ने अपने घोषणा पत्र को समाजवादी वचन पत्र का नाम दिया, इसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं पर विशेष ध्यान दिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License