NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
एविक्शन मोरेटोरियम पारित करने में कांग्रेस की विफलता के बाद अमेरिका में नाराज़गी
प्रगतिशील लोगों का कहना है कि कांग्रेस ये क़ानून पारित करने में विफल रहा क्योंकि बाइडेन प्रशासन अंतिम समय तक कांग्रेस को सूचित करने में विफल रहा।
पीपल्स डिस्पैच
02 Aug 2021
एविक्शन मोरेटोरियम पारित करने में कांग्रेस की विफलता के बाद अमेरिका में नाराज़गी

कांग्रेस में शुक्रवार 30 जुलाई को फेडरल एविक्शन मोरेटोरियम के विस्तार को लेकर अतिआवश्यक कानून पारित न होने के चलते अमेरिका भर में नाराजगी फैल गई। ये मोरेटोरियम जो पिछले 11 महीने से अधिक समय से सदन में था वह 31 जुलाई को समाप्त हो गया। इसने देश भर में लाखों लोगों को बेदखली के खतरे में डाल दिया। शुक्रवार को विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रयास को सर्वसम्मति से 18 अक्टूबर तक मोरेटोरियम पारित करने को ब्लॉक कर दिया।

समय पर इस कानून के पारित ने होने से न केवल हाउसिंग राइट्स एक्टिविस्ट की ओर से बल्कि डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर प्रगतिशील लोगों से भी सख्त प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। उधर प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने रिपब्लिकन पर इस कानून को रोकने का आरोप लगाते हुए उसे "पूर्णतः क्रूरता वाला कार्य" बताया है, वहीं प्रगतिशील वर्गों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन और पार्टी के कांग्रेस नेतृत्व को समय पर कार्य करने में विफल रहने के लिए दोषी ठहराया।

अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ और कोरी बुश जैसे डेमोक्रेटिक सदस्यों ने इस मोरेटोरियम का विस्तार करने के लिए एक विधायी उपाय की मांग करने के लिए पिछले हफ्ते गुरुवार तक इंतजार करने के लिए बाइडेन प्रशासन पर आरोप लगाया है। बाइडेन प्रशासन ने पिछले हफ्ते कहा था कि जून में भूस्वामियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण वह सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) का विस्तार करने में असमर्थ था।

एविक्शन बैन को विस्तार करने में कांग्रेस की विफलता के विरोध में कांग्रेस सदस्य कोरी बुश ने शुक्रवार को रात भर जगी रहीं। बुश को कांग्रेस की सदस्य बनने से पहले बेघर होने का सामना करना पड़ा था और वर्ष के अंत तक प्रतिबंध को जारी रखने की मांग करने वाली सबसे प्रमुख आवाज़ों में से एक रही हैं।

अनुमान के मुताबिक, विलंबित किराया भुगतान के चलते अमेरिका भर में कम से कम 3.6 मिलियन किरायेदारों पर अगले दो महीनों में एविक्शन का जोखिम है। COVID-19 महामारी और इसके परिणामों के चलते 6.5 मिलियन से अधिक परिवारों में 15 मिलियन से अधिक किरायेदार भी कथित तौर पर अपना किराया देने में पीछे रहे हैं। एविक्शन मोरेटोरियम ऐसे समय में समाप्त हुआ है जब राज्य सरकारों द्वारा COVID-19 राहत उपायों को वापस लिया जा रहा है, जिससे लाखों लोग अधर में हैं।

America
Congress
Federal Aviation Moratorium
Democratic Party

Related Stories

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

कांग्रेस के चिंतन शिविर का क्या असर रहा? 3 मुख्य नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: जनता गुस्से में है सरकार की विफलताओं पर
    01 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश के चुनावों में इस बात जनता बेहद गुस्से में है सरकार की विफलताओं को लेकर। चाहे फिर वो कोरोना काल में हुई मौत हो या फिर महंगाई और बेरोज़गारी, सरकार हर मोर्चे पर नाकाम ही नज़र आयी है , ऐसा…
  • Gujara
    दमयन्ती धर
    गुजरात दंगों के 20 साल: विस्थापित मुस्लिम परिवार आज भी अस्थाई शिविरों में रहने के लिए मजबूर
    01 Mar 2022
    20 वर्षों के बाद भी बुनियादी सुविधाओं के बिना ये शिविर हिंसा प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी आवास बन चुके हैं, जो एक बार फिर से विस्थापित कर दिए जाने की आशंका के बीच रहने के लिए मजबूर हैं।
  • BHU hospital
    सोनिया यादव
    यूपी: बीएचयू अस्पताल में फिर महंगा हुआ इलाज, स्वास्थ्य सुविधाओं से और दूर हुए ग्रामीण मरीज़
    01 Mar 2022
    बीते साल नवंबर में ही ओपीडी की फीस बढ़ोत्तरी के बाद अब एक बार फिर सभी जांच सुविधाओं की दर में दो से तीन गुना की बढ़ोत्तरी की गई है। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मानकों में…
  • Naveen
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत
    01 Mar 2022
    छात्र का नाम नाम नवीन शेखरप्पा है। वह कर्नाटक के रहने वाले थे।
  • ukraine
    एपी
    ब्रिटेन ने यूक्रेन को उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र बनाने के आह्वान को ख़ारिज किया
    01 Mar 2022
    ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम यह (उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित) नहीं करने वाले हैं, क्योंकि हम ऐसी स्थिति में आ जाएंगे, जब हमें रूसी विमानों को मार गिराना हेागा।’’
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License