NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कनाडा : अनुबंध वार्ता विफल होने के बाद 2,400 से अधिक खनिकों ने हड़ताल की
माइनिंग टाउन सडबरी में एक दशक से अधिक समय में ऐसी यह पहली हड़ताल है।
पीपल्स डिस्पैच
02 Jun 2021
कनाडा

ओंटारियो के सडबरी में वेले कनाडा प्लांट में लगभग 2,450 कर्मचारी उस समय हड़ताल पर चले गए जब कर्मचारियों ने कंपनी के पांच साल के अनुबंध के प्रस्ताव को जबर्दस्त तरीके से खारिज कर दिया। यूनाइटेड स्टीलवर्कर्स (यूएसडब्ल्यू) द्वारा इकट्ठा किए गए कर्मचारियों ने 31 मई को हुए मतदान में इस अस्थायी समझौते की पुष्टि करने से इनकार कर दिया जिसके बाद ये हड़ताल शुरू हुई। 87 प्रतिशत हुए मतदान में इस समझौते के खिलाफ 70 प्रतिशत मतदान पड़े।

यूएसडब्ल्यू लोकल 6500 की एक टीम जो कर्मचारियों की ओर से इस समझौते पर बातचीत करती रही है और इस अस्थायी समझौते का समर्थन किया है उसने इस मतदान के परिणाम को स्वीकार कर लिया। यूएसडब्ल्यू के नेता ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, "हम इस परिणाम से नए तरीके से उत्साहित हैं और कंपनी को यह बताने के लिए आपका संदेश देने को उत्सुक हैं कि हमारा काम पूरा नहीं हुआ है।"

ये अस्थायी समझौता जिसका विवरण मतदान के बाद सार्वजनिक किया गया था उसमें अगले पांच वर्षों में वेतन में धीरे-धीरे 4 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इस समझौते में लंबे समय तक काम करने वालों के लिए 2,500 सीएडी का एकमुश्त भुगतान और एकमुश्त बोनस के रूप में 3,500 सीएडी शामिल था।

कर्मचारियों ने कहा है कि ये समझौता उनकी उम्मीदों पर नहीं है। विवाद का मुख्य हिस्सा विशेष रियायत था जिसे कर्मचारियों के हेल्थ कवरेज से उनकी ओर से मांग की गई जो ओवर-द-काउंटर ड्रग कवरेज (जीवन-रक्षक दवाओं को छोड़कर), सभी बीमा के लिए सेवानिवृत्त लाभ पात्रता और 1 जून, 2021 को या उसके बाद भर्ती किए गए कर्मचारियों के लिए अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती कर देगा।

खनन शहर सडबरी में पिछले एक दशक से अधिक समय में यह पहली ऐसी हड़ताल है। जुलाई 2009 और जुलाई 2010 के बीच कर्मचारियों ने उत्पादन रोक दिया था। यूएसडब्ल्यू और वेले कनाडा, तत्कालीन वेले इंको, के बीच वर्षों से लंबित श्रम विवाद के बाद से कर्मचारियों ने हड़ताल नहीं की।

 

canada
sudbury
sudbury town
miners strike

Related Stories

पंजाब: अपने लिए राजनीतिक ज़मीन का दावा करतीं महिला किसान

अधिकार समूहों ने कनाडा से सऊदी अरब को हथियारों की बिक्री रोकने को कहा

टोरंटो में बेघरों के शिविरों पर पुलिस की कार्रवाई, 26 गिरफ़्तार

इज़रायल से ड्रोन ख़रीदने के कनाडा के फ़ैसले के ख़िलाफ़ विरोध तेज़

कनाडा ने ट्रम्प समर्थक, श्वेत वर्चस्ववादी समूह "प्राउड बॉयज़" को आतंकवादी संगठन घोषित किया

‘भांग कोई ख़तरनाक मादक पदार्थ नहीं’,संयुक्त राष्ट्र की इस नयी धारणा का क्या मायने ?

फ़ेसबुक ने पाइपलाइन विरोधी सोशल मीडिया अभियान से कुछ ही दिन पहले दर्जनों खातों को ब्लॉक किया

भारत को फ़ाइव आइज़ देशों के साथ नहीं होना चाहिए

कनाडा और लैटिन अमेरिका को एन95 मास्क निर्यात करने पर अमेरिका की रोक

कनाडा : कोर्ट ने गैस पाइपलाइन के ख़िलाफ़ स्वदेशी लोगों की याचिका को ख़ारिज किया


बाकी खबरें

  • Faridabad
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फरीदाबाद की संजय नगर बस्ती पर रेलवे ने चलाया बुलडोज़र, उजड़ गए बरसों से रह रहे दलित मज़दूर परिवार
    05 Oct 2021
    मज़दूर आवास संघर्ष समिति का कहना है कि हरियाणा सरकार ने संजय नगर मजदूर बस्ती के परिवारों को बिना पुनर्वास किए विस्थापित किया है जो सरासर मानवाधिकारों का उल्लंघन है और यह हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना…
  • Fight for Wage Revision Pacts
    श्रुति एमडी
    वेतन संशोधन समझौते: तमिलनाडु के मज़दूरों ने जीतीं अहम लड़ाइयां 
    05 Oct 2021
    जहां ट्रेड यूनियनें उद्योगों से श्रम-कानूनों का उचित पालन किए जाने की मांग करती रही हैं, वहीं कंपनियों का प्रबंधन उन्हें दरकिनार करने के लिए खामियां ढूंढ़ता रहता है। लेकिन तमिलनाडु में ऑटोमोबाइल…
  • kisan
    लाल बहादुर सिंह
    लखीमपुर में किसानों की हत्या भाजपा सरकार के ताबूत में आख़िरी कील
    05 Oct 2021
    लखीमपुर जनसंहार का जो ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, उसने भाजपा और गोदी मीडिया द्वारा 3 अक्टूबर से लगातार खड़े किए जा रहे झूठ के हवामहल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
  • Arvind kejriwal
    पार्थ एस घोष
    पेपरबैक हिंदुत्व : मोदी की नकल करते अरविंद केजरीवाल
    05 Oct 2021
    कृत्रिम हिंदुत्व कोई सार्थक राजनीतिक विकल्प नहीं हो सकता है, जिसका जनता भाजपा से मुंह मोड़ने से पहले इंतज़ार कर रही हो।
  • Pitru Paksha
    शंभूनाथ शुक्ल
    नज़रिया: पितृ-पक्ष की दकियानूसी सोच
    05 Oct 2021
    हम क्यों आज इक्कीसवीं सदी में पितृ-पक्ष जैसी परंपराओं का पालन करें? क्या यह संभव है कि पंडों को भोजन कराने या कुत्ता अथवा कौआ को कुछ खिला देने से मृतक तृप्त हो जाएँगे? कितनी हास्यास्पद सोच है यह। और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License