NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
नज़रिया
समाज
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
अबकी बार, मोदी जी के लिए ताली-थाली बजा मेरे यार!
कटाक्ष: फ्री वैक्सीन के चक्कर में पेट्रोल-डीजल के दाम सैकड़ा पार कर गए, तो कर गए, रसोई गैस हजारी हो गयी तो हो गयी, मोदी जी टस से मस नहीं हुए, सौ करोड़ मुफ्त टीके लगवाकर ही माने। क्या अब भी हम उनका धन्यवाद नहीं करेंगे?
राजेंद्र शर्मा
27 Oct 2021
Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इंडिया वालो, कुछ तो शर्म करो। मोदी जी ने तुम्हारे लिए क्या-क्या नहीं किया। दुनिया में सबसे ज्यादा, नहीं नहीं; दुनिया में सबसे जल्दी, नहीं नहीं; पर पूरे सौ करोड़ टीके तो लगवाए ही हैं। और वह भी एकदम फ्री। फ्री के चक्कर में पेट्रोल-डीजल के दाम सैकड़ा पार कर गए, तो कर गए, रसोई गैस हजारी हो गयी तो हो गयी, मोदी जी टस से मस नहीं हुए। सौ करोड़ टीके मुफ्त लगवाकर ही माने। और टीका भी ऐसा-वैसा नहीं, मेक इन इंडिया वाला शुद्ध स्वदेशी। देश में बना वह भी स्वदेशी और इंग्लेंड से बनकर आया, वह भी स्वदेशी। और तो और रूस से बनकर आया, वह भी स्वदेशी। टीके का टीका, आत्मनिर्भरता ऊपर से। और टीका भी मुफ्त! चार में से एक बंदे ने टीके के पैसे भर भी दिए तो क्या? चौथाई से दाम की वसूली भी कोई वसूली है! चालीस फीसद वोट से मोदी जी 130 करोड़ भारतीयों के चुने हुए नेता बन सकते हैं, तो 75 फीसद मुफ्त टीकों से, टीका मुफ्त क्यों नहीं कहलाएगा। 

फिर टीके के ऊपर से मोदी जी, ने राशन भी तो फ्री दिया है और अपनी तस्वीर वाला थैला रूंगे में। और मोदी जी ने अस्पताल, आक्सीजन, खर्चे वगैरह के बिना ही, कोरोना माता के कोप से तमाम देशवासियों को जो बचाया है, उसका क्या? जो साढ़े चार लाख ऊपर चले गए वे तो खैर मुक्त हो गए, पर बाकी सब को मोदी जी ने बचाया कि नहीं। जरा सोचिए, अगर मोदी जी नहीं होते तो क्या होता? और न जाने कितने लोग मारे जाते। फिर कोरोना से बचाया सो बचाया, मोदी जी ने दुनिया में भारत का डंका भी बजवाया है। और बदले में हमसे मोदी जी को क्या मिला? एक ढंग का थैंक्यू तक नहीं। वर्ना बेचारे को कम से कम चुनाव के लिए आए दिन यूपी के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे होते, वोट खुद ब खुद पड़ जाते। और चक्कर लगाने तक तो फिर भी समझा जा सकता था। यहां तो सुना है कि डाक्टरों, नर्सों वगैरह समेत सरकारी अमले को, सरकारी हुकुम देकर मोदी जी का भाषण सुनवाना पड़ रहा है। टीका, राशन सब मुफ्त लेने के बाद, अब भाषण मुफ्त सुनने तक में नखरे! पहले पढ़े-लिखे, फिर मजदूर, फिर किसान और अब मामूली कर्मचारी भी! तुम इतने नाशुक्रे कैसे हो सकते हो, इंडिया वालो!

ये भी पढ़ें: गाइड बुक : “भारत माता की जय”

अब यह तो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। चुनाव के नाम पर हो तब भी नहीं। वैसे भी यह चुनाव का मामला थोड़े ही है। चुनाव तो आते-जाते रहते हैं, विश्व में महान वही राष्ट्र माने जाते हैं, जो अपने धर्म, अपनी संस्कृति पर डटे रहते हैं। यह भारतीय धर्म, भारतीय संस्कृति का मामला है। राष्ट्र के सम्मान का मामला है। वैसे तो योगी का चुनाव भी भारतीय धर्म और संस्कृति का ही मामला है। एक तो भगवाधारी, उस पर महंत और उसके ऊपर से ब्रह्मचारी; इससे ज्यादा ठूंस-ठूंसकर धर्म और संस्कृति, एक सीएम में कैसे भरी जा सकती है? यानी मामला डबल-डबल धर्म और संस्कृति वाला, डबल इंजन वाला है। फिर भी, चुनाव आखिरकार चुनाव है। चुनाव के मामले में पब्लिक पर पक्के तौर पर भरोसा नहीं कर सकते। पिछली बार बंगाल, केरल, तमिलनाडु वालों ने मोदी जी की नहीं मानी तो नहीं ही मानी। और तो और असम वालों ने भी बिहार की तरह सांस अटका ही दी थी। पर कोविड को हराना तो राष्ट्र के गौरव का मामला है और महामारी को एक नहीं दो-दो बार हराने के लिए, मोदी जी का बड़ा सा थैंक्यू तो बनता ही है। जी हां! यह दूसरी बार है जब मोदी जी ने कोविड को हराया है। पहली लहर में कोविड को मोदी जी ने हरा दिया था, तभी तो दूसरी लहर को हराने का अवसर मिला। जरूरत पड़ी तो मोदी जी तीसरी बार भी कोविड को हराएंगे, पर भारत को पक्के से हर बार जिताएंगे।

दुनिया सांस रोक कर इसका इंतजार कर रही है कि नये इंडिया वाले कैसे कोविड पर दूसरी जीत मनाएंगे? कैसे अपने प्राणों के रखवाले का शुक्रिया अदा करेंगे। फिर हम विश्व गुरु बनने चले हैं तो हमें विश्व गुरु की तरह आचरण भी तो करना है। हमें दूसरों के अनुकरण करने के लिए आदर्श भी तो स्थापित करना है। इसलिए, प्लीज कोई हमें यह समझाने की कोशिश नहीं करे कि एक अरब टीकों वाला जश्न इसके लिए काफी है। माना कि वह भी थैंक्यू का जश्न था, पर मोदी जी की तरफ से डाक्टरों-नर्सों के थैंक्यू का जश्न और टीका कंपनियों के लिए थैंक्यू का भी।

बेशक, उन सब ने मोदी जी का थैंक्यू भी किया, लेकिन वह जान बचाने वाले के लिए कृतज्ञ राष्ट्र वाला थैंक्यू नहीं था। और पांच करोड़ थैंक यू के पोस्टकार्डों में भी, इस जीत को निपटाने की कोशिश कोई नहीं करें। अव्वल तो पोस्टकार्ड पता नहीं डाक विभाग ने सही पते पर डिलीवर किए भी या डाकियों की कमी की वजह से बीच में ही अटके रह गए। पर अगर थैंक यू पोस्टकार्ड पते पर पहुंच भी गए हों तब भी, सिर्फ पांच करोड़ के थैंक्यू से क्या बात बनेगी?एक सौ तीस करोड़ की जान बचायी और थैंक्यू सिर्फ पांच करोड़ का। इससे थोड़े से कम तो कोविड के लपेटे में ही आ लिए! महामारी से अनछुए ही रह गए लोग क्या बचाने वाले का थैंक्यू भी नहीं करेंगे। वैसे भी बाकी दुनिया, पोस्टकार्ड का महत्व कहां समझेगी!

तो भाइयो एक बार फिर हो जाए, ताली-थाली, घंटा-घंटी वादन और एक सौ तीस करोड़ भारतवासियों द्वारा अपने रखवाले मोदी जी का ध्वनिमय अभिनंदन। अबकी बार मोदी जी विदेश यात्रा से लौटकर जिस दिन आएंगे, उस दिन देशवासी बालकनियों, छज्जों, छतों, सडक़ों आदि पर निकलकर, फिर से ताली-थाली, घंटा-घंटी बजाएंगे और थैंक यू मोदी जी से आकाश गुंजाएंगे। इसका फालतू फायदा यह होगा कि इस सामूहिक घोष से आकाश में उत्पन्न कंपन से,कोविड के बचे-खुचे वाइरस भी मर जाएंगे। वैसे दिया-बाती, टार्च-मोमबत्ती से रौशनी करने से भी वही काम हो जाता। लेकिन, उससे दीवाली का कन्फ्यूजन होने का खतरा है। वैसे भी दीवाली हिंदुओं की है, दूसरों से मनवाकर उसे वे अपवित्र कैसे हो जाने देंगे! सो ताली-थाली, घंटा-घंटी वाला थैंक्यू मोदी ही सही। और हां, प्लीज इसकी प्रतीक्षा मत करते रहिएगा कि इस बार भी मोदी जी के कहने से ही ताली-थाली बजाएंगे। बात समझिए, मोदी जी हैं तो क्या हुआ, थैंक्यू के लिए ताली-थाली बजाने को खुद कहते हुए क्या अच्छे लगेंगे! विदेशी मीडिया वाले क्या कहेंगे?

(इस व्यंग्य आलेख के लेखक वरिष्ठ पत्रकार और लोकलहर के संपादक हैं।)

ये भी पढ़ें: "खाऊंगा, और खूब खाऊंगा" और डकार भी नहीं लूंगा !

Narendra modi
Modi
modi sarkar
Prime Minister Narendra Modi
Narendra Modi Image (9280
Modi propaganda
corona vaccine

Related Stories

कोरोना के दौरान सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं ले पा रहें है जरूरतमंद परिवार - सर्वे

यूपी चुनाव : क्या पूर्वांचल की धरती मोदी-योगी के लिए वाटरलू साबित होगी

कोविड पर नियंत्रण के हालिया कदम कितने वैज्ञानिक हैं?

भारत की कोविड-19 मौतें आधिकारिक आंकड़ों से 6-7 गुना अधिक हैं: विश्लेषण

पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ SC में सुनवाई, 24 घंटे में 90 हज़ार से ज़्यादा कोरोना केस और अन्य ख़बरें

क्या बूस्टर खुराक पर चर्चा वैश्विक टीका समता को गंभीर रूप से कमज़ोर कर रही है?

रोजगार, स्वास्थ्य, जीवन स्तर, राष्ट्रीय आय और आर्थिक विकास का सह-संबंध

दो टूक: ओमिक्रॉन का ख़तरा लेकिन प्रधानमंत्री रैलियों में व्यस्त

क्या सरकार की पीएम मोदी के जन्मदिन पर ढाई करोड़ लोगों के टीकाकरण की बात 'झूठ' थी?

मोदी जी, शहरों में नौकरियों का क्या?


बाकी खबरें

  • dailyround up
    न्यूज़क्लिक टीम
    संसद शुरू होने पर तेज़ होगा किसान आंदोलन, मुस्लिम युवक की यूपी पुलिस हिरासत में मौत और अन्य ख़बरें
    10 Nov 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी संसद के शीत सत्र के दौरान तेज़ होगा किसान आंदोलन, कासगंज में मुस्लिम युवक की पुलिस हिरासत में मौत और अन्य ख़बरों पर।
  • फिर दागदार हुई आदित्यनाथ की पुलिस?
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    फिर दागदार हुई आदित्यनाथ की पुलिस?
    10 Nov 2021
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं, कासगंज जिले में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत होने से यूपी पुलिस की कार्यशैली पर फिर…
  • tamil nadu
    नीलाबंरन ए
    तमिलनाडु: नागापट्टिनम में पेट्रोकेमिकल संयंत्र की मंजूरी का किसानों ने किया विरोध
    10 Nov 2021
    द्रमुक सरकार इस संयंत्र को डेल्टा क्षेत्र में लगाने की तैयारी कर रही है, जिसे 2020 में हाइड्रोकार्बन निष्कर्षण और इसका किसानों पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभाव के विरोध के बाद संरक्षित विशेष कृषि…
  • october revolution
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: वामपंथी पार्टियों ने मनाया नवंबर क्रांति दिवस
    10 Nov 2021
    कोलकाता में वामपंथी प्रकाशन, नेशनल बुक एजेंसी ने इस अवसर पर अपनी नई ई-कॉमर्स वेबसाइट की घोषणा की।
  • BHU Iqbal
    विजय विनीत
    बीएचयू में कौन खड़ा कर रहा शायर अल्लामा इक़बाल के पोस्टर पर बितंडा?
    10 Nov 2021
    प्रसिद्ध शायर अल्लामा इक़बाल भारत में पैदा हुए, उनकी मौत भी इसी सरजमीं पर हुई थी। आज़ादी और विभाजन से पहले ही साल 1938 में अविभाजित भारत के लाहौर में उनका इंतकाल हुआ था। ऐसे में वह पाकिस्तानी कैसे हो…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License