NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
जनसभा से पहले कराची में पीटीएम कार्यकर्ता गिरफ्तार
पाकिस्तान में सरकार से लोगों के मानवाधिकारों के उल्लंघन से बचाने के लिए एक मूवमेंट के तौर पर पश्तून तहफुज मूवमेंट (पीटीएम) का साल 2014में गठन किया गया।
पीपल्स डिस्पैच
03 Feb 2020
PTM

बलूचिस्तान में इस सप्ताह होने वाली जनसभा से पहले कराची पुलिस ने रविवार को पश्तून तहफुज मूवमेंट (पीटीएम) से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। ये कार्यकर्ता छह फरवरी को अरमान लोनी की पुण्यतिथि पर आगामी जनसभा की व्यवस्था करने में लगे थे तभी उन्हें कराची के सोहराब गोथ में गिरफ्तार कर लिया गया।

इस्मत शाहजहां ने रविवार को ट्वीट किया, “फैसलाबाद में आवामी वर्कर्स पार्टी के सदस्यों को स्थानीय पुलिस ने फैसलाबाद प्रेस क्लब से हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में आरिफ अयाज़, अमीना ज़मान, मोहम्मद सईद, हूर अब्बास नक़वी, ज़रीना आरिफ, अंस नकवी, फ़कीर हुसैन, मुहम्मद आरिफ शेख और असगर शाहीन को सिविल लाइंस थाने में बिना किसी औपचारिक आरोप के रखा गया है।“

पीटीएम के इन कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ पुलिस की कार्रवाई को लेकर मानवाधिकार संगठनों ने व्यापक निंदा की है। 26 जनवरी को मूवमेंट के प्रमुख नेता मंज़ूर पश्तीन को पुलिस ने पेशावर के शाहीन टाउन में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया था। पश्तीन की गिरफ्तारी के नतीजे में पुलिस ने 24 प्रदर्शनकारियों के साथ सांसद मोहसिन दावर को हिरासत में लिया जिन्हें इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को जमानत दी थी।

इस्मत शाहजहां के अनुसार, कामगारों को चुप कराने के लिए डराने-धमकाने की इस शर्मनाक कोशिश का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, “हम सभी प्रगतिशील समुदाय से आग्रह करते हैं कि वे अपनी आवाज़ उठाते रहें और एफएसडी से अपने 9 साथियों की तत्काल रिहाई की मांग करें। हम सभी को अपनी आवाज़ तेज़ करनी है।”

देश में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ चल रही पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए, पीटीएम से जुड़े एक अन्य कार्यकर्ता अफरासियाब खट्टक ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध के बावजूद और कार्यकर्ताओं ने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया फिर भी इन सबके बावजूद उन्हें न केवल गिरफ्तार किया गया बल्कि उनमें से कुछ के ख़िलाफ़ देशद्रोह कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

साभार : पीपल्स डिस्पैच 

PTM
Pashtun Tahafuz Movement
Pakistan
Human Rights
Imran Khan

Related Stories

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

जम्मू-कश्मीर के भीतर आरक्षित सीटों का एक संक्षिप्त इतिहास

पाकिस्तान में बलूच छात्रों पर बढ़ता उत्पीड़न, बार-बार जबरिया अपहरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन

एनआईए स्टेन स्वामी की प्रतिष्ठा या लोगों के दिलों में उनकी जगह को धूमिल नहीं कर सकती

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित

जलविद्युत बांध जलवायु संकट का हल नहीं होने के 10 कारण 

कार्टून क्लिक: इमरान को हिन्दुस्तान पसंद है...

इमरान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए पाक संसद का सत्र शुरू


बाकी खबरें

  • women in politics
    तृप्ता नारंग
    पंजाब की सियासत में महिलाएं आहिस्ता-आहिस्ता अपनी जगह बना रही हैं 
    31 Jan 2022
    जानकारों का मानना है कि अगर राजनीतिक दल महिला उम्मीदवारों को टिकट भी देते हैं, तो वे अपने परिवारों और समुदायों के समर्थन की कमी के कारण पीछे हट जाती हैं।
  • Indian Economy
    प्रभात पटनायक
    बजट की पूर्व-संध्या पर अर्थव्यवस्था की हालत
    31 Jan 2022
    इस समय ज़रूरत है, सरकार के ख़र्चे में बढ़ोतरी की। यह बढ़ोतरी मेहनतकश जनता के हाथों में सरकार की ओर से हस्तांतरण के रूप में होनी चाहिए और सार्वजनिक शिक्षा व सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए हस्तांतरणों से…
  • Collective Security
    जॉन पी. रुएहल
    यह वक्त रूसी सैन्य गठबंधन को गंभीरता से लेने का क्यों है?
    31 Jan 2022
    कज़ाकिस्तान में सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (CSTO) का हस्तक्षेप क्षेत्रीय और दुनिया भर में बहुराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बदलाव का प्रतीक है।
  • strike
    रौनक छाबड़ा
    समझिए: क्या है नई श्रम संहिता, जिसे लाने का विचार कर रही है सरकार, क्यों हो रहा है विरोध
    31 Jan 2022
    श्रम संहिताओं पर हालिया विमर्श यह साफ़ करता है कि केंद्र सरकार अपनी मूल स्थिति से पलायन कर चुकी है। लेकिन इस पलायन का मज़दूर संघों के लिए क्या मतलब है, आइए जानने की कोशिश करते हैं। हालांकि उन्होंने…
  • mexico
    तान्या वाधवा
    पत्रकारों की हो रही हत्याओंं को लेकर मेक्सिको में आक्रोश
    31 Jan 2022
    तीन पत्रकारों की हत्या के बाद भड़की हिंसा और अपराधियों को सज़ा देने की मांग करते हुए मेक्सिको के 65 शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License