NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
पाकिस्तान ने भारत के 150 विमान यात्रियों की जान बचाई
‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की एक खबर के अनुसार विमान में 150 यात्री सवार थे। विमान कराची क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भर रहा था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। पायलट के आपात संदेश के बाद पाक हवाई यातायात नियंत्रक ने भारतीय विमान को तुरंत निर्देशित कर बचाया।
भाषा
16 Nov 2019
pakistan saves indian fligh
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : Livemint

पाकिस्तान नागर विमानन प्राधिकरण के एक हवाई यातायात नियंत्रक ने एक भारतीय विमान के पायलट से आपात संदेश मिलने के बाद विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया। जयपुर से ओमान की राजधानी मस्कट जाने वाले विमान के पायलट ने खराब मौसम के कारण यह संदेश जारी किया था।

विमानन प्राधिकरण से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दक्षिणी सिंध प्रांत के चोर इलाके में विमान का असामान्य मौसमी स्थितियों से सामना हुआ।

‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की एक खबर के अनुसार विमान में 150 यात्री सवार थे। विमान बृहस्पतिवार को कराची क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भर रहा था तभी विमान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और लगभग उसी वक्त वह 36,000 फुट की ऊंचाई से गिरकर 34,000 फुट की ऊंचाई पर आ गया।

नतीजतन पायलट ने आपात प्रोटोकॉल जारी किया और पास के स्टेशनों को ‘‘खतरे’’ की सूचना दी।

पाकिस्तान के हवाई यातायात नियंत्रक ने पायलट की चेतावनी पर तुरंत प्रतिक्रिया की और आसपास के क्षेत्र में विमान को शेष यात्रा के लिये पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घने हवाई यातायात के माध्यम से निर्देशित किया।

इस साल भारत के साथ गतिरोध के मद्देनजर करीब पांच महीने के प्रतिबंध के बाद पाकिस्तान ने 16 जुलाई को अपने हवाई क्षेत्र भारत के लिये खोल दिये थे।

बालाकोट हवाई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।

पिछले महीने कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब की यात्रा के मद्देनजर उनके वीवीआईपी विमान के लिये अपने हवाईक्षेत्र के इस्तेमाल से इनकार कर दिया था।

पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाये जाने और उसे दो केंद्र शासित क्षेत्रों में विभाजित करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने उसके साथ राजनयिक संबंध घटा दिया था।

नौसेना का विमान गोवा के गांव में दुर्घटनाग्रस्त

भारतीय नौसेना का एमआईजी ट्रेनर विमान शनिवार सुबह गोवा के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रियर एडमिरल फिलिपोज जॉर्ज पिनमूटिल, ध्वज अधिकारी गोवा नौसेना क्षेत्र ने बताया कि विमान के दोनों पायलटों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान यह हादसा हुआ।

यह विमान गोवा में डाबोलिम के पास स्थित आईएनएस हंसा से जुड़ा हुआ है।

Pakistan
Pakistan Civil Aviation Authority
Indian aircraft
pakistan saves indian flight
indian navy

Related Stories

जम्मू-कश्मीर के भीतर आरक्षित सीटों का एक संक्षिप्त इतिहास

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

कार्टून क्लिक: इमरान को हिन्दुस्तान पसंद है...

कश्मीरी माहौल की वे प्रवृत्तियां जिनकी वजह से साल 1990 में कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

सीमांत गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष: सभी रूढ़िवादिता को तोड़ती उनकी दिलेरी की याद में 

भारत को अफ़ग़ानिस्तान पर प्रभाव डालने के लिए स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने की ज़रूरत है

कैसे कश्मीर, पाकिस्तान और धर्मनिर्पेक्षता आपस में जुड़े हुए हैं

भारत और अफ़ग़ानिस्तान:  सामान्य ज्ञान के रूप में अंतरराष्ट्रीय राजनीति

विशेष: दोनों तरफ़ के पंजाबियों को जोड़ती पंजाबी फिल्में और संगीत


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License