NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
1300 से अधिक फ़िलिस्तीनी क़ैदी इज़रायली जेलों में दुर्व्यवहार के विरोध में भूख हड़ताल करेंगे
इस महीने की शुरुआत में गिल्बोआ जेल से क़ैदियों के भागने के बाद से इज़रायली जेलों के अंदर फ़िलिस्तीनी क़ैदियों के साथ दुर्व्यवहार में वृद्धि हुई है।
पीपल्स डिस्पैच
15 Sep 2021
1300 से अधिक फ़िलिस्तीनी क़ैदी इज़रायली जेलों में दुर्व्यवहार के विरोध में भूख हड़ताल करेंगे

6 सितंबर को गिल्बोआ जेल से छह कैदियों के भागने के बाद इजरायल की जेलों और हिरासत केंद्रों के अंदर बढ़ी क्रूरता और दमन का विरोध करने के लिए सैकड़ों की संख्या में फिलिस्तीनी कैदी शुक्रवार 17 सितंबर को सामूहिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे। पैलेस्टिनियन प्रीजर्स मूवमेंट ने इसकी घोषणा की है।

सभी फिलिस्तीनी गुटों ने इजरायल के कब्जे के विरोध में सभी कैदियों को एकजुट करने के लिए अपने विभिन्न नियामक निकायों को भंग करने पर सहमति जाहिर की है। इन कैदियों ने इजरायली जेल अधिकारियों से मांग रखी है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक वे 'दे बेटल ऑफ डिफेंडिंग द राइट' के बैनर तले अपनी सामूहिक भूख हड़ताल जारी रखेंगे और बाद में इस भूख हड़ताल में बारी बारी से समूह में शामिल होंगे।

प्रीजनर्स मूवमेंट के अनुसार, गिल्बोओ जेल के 100 कैदियों सहित इजरायल और कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में विभिन्न इजरायली जेलों के 1,380 कैदी इस शुक्रवार को भूख हड़ताल शुरू करेंगे। अगले सप्ताह 21 सितंबर मंगलवार से शुरू होने वाली समूह में और कैदी इस हड़ताल में शामिल होंगे। बेहद लोकप्रिय और जाने-माने फिलीस्तीनी नेता मारवन बरघौती सहित लगभग 100 वरिष्ठ कैदी भी हड़ताल में भाग लेंगे।

कैदियों की विभिन्न मांगों में फिलिस्तीनी कैदियों के दमन और दुर्व्यवहार की इजरायल की नीति को फौरन समाप्त करना, एक जेल से दूसरी जेल में मनमाने स्थानान्तरण को रोकना, उन पर लगाए गए प्रतिबंधों और कठोर दंड को पलटना, एकांत कारावास या अलग थलग रखे गए कैदियों को सामान्य सेक्शन में वापस लाना और हिरासत की शर्तों को 5 सितंबर से पहले की स्थिति में बहाल करना शामिल है। अन्य मांगें जो इसी तरह से महत्वपूर्ण हैं उनमें प्रशासनिक हिरासत की नीति को समाप्त करना और अनुचित रूप से उनकी हिरासत को समाप्त करना, परिवार से मिलने की अनुमति देना, जेलों में सरकारी टेलीफोन लगाना, कैदियों को अपनी जरूरत की चीजें जैसे कि भोजन, कपड़े आदि खरीदने की अनुमति देना शामिल है।

इस बीच, इज़रायली सुरक्षा बलों द्वारा फिर से पकड़े गए छह में से चार कैदियों को पिछले हफ्ते नजारथ की एक अदालत ने नौ दिनों के लिए एक्सटेंडेड रिमांड पर भेज दिया। फिर से उनकी गिरफ्तारी के बाद इन कैदियों को बेरहमी से पीटा गया और प्रताड़ित किया गया और बाद में उनमें से एक कैदी ज़कारिया जुबैदी को इलाज के लिए अस्पताल में भेजना पड़ा और अभी वह आईसीयू में है।

Israel
Palestine
prisoners
hunger strike
torture
Jain
security forces

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

क्या पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर के लिए भारत की संप्रभुता को गिरवी रख दिया गया है?


बाकी खबरें

  • club house
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बुल्ली और सुल्ली डील के बाद ‘क्लब हाउस चैट’ का मामला, हरियाणा से तीन आरोपी गिरफ़्तार
    21 Jan 2022
    देश में नफ़रतों का दौर जारी है, बुल्ली और सुल्ली ऐप के बाद ‘क्लब हाउस चैट’ का मामला सामने आया है। जिस अब गिरफ़्तारी भी हुई है।
  • amar jawan jyoti
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय समर स्मारक की लौ में मिलाने पर पूर्व सैनिकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
    21 Jan 2022
    पूर्व एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री को टैग करते हुए उनसे इस आदेश को रद्द करने की अपील की।
  •  George Floyd
    एपी
    जॉर्ज फ्लॉयड हत्या मामले की सुनवाई करने वाले अधिकतर न्यायाधीश श्वेत
    21 Jan 2022
    इन निर्णायकों का चयन पुलिस अधिकारियों टोउ थाओ, थॉमस लेन और जे क्वेंग से संबंधित मामले की सुनवाई के संबंध में किया गया है। 
  • amar jwan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    अमर जवान ज्योति को बुझाने का मतलब इतिहास को मिटाना है: कांग्रेस
    21 Jan 2022
    राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति का शुक्रवार को राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा। 
  • bjp
    भाषा
    संभल में भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
    21 Jan 2022
    पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि असमोली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह रिंकू और 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License