NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
गाज़ा में जारी इज़रायली हमले के विरोध में फ़िलीस्तीनियों ने मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया
मंगलवार को इज़रायल की ओर से किया जा रहा हमला नौवें दिन में प्रवेश कर गया। क़ब्ज़े वाले गाज़ा में क़रीब 61 बच्चों के साथ 212 लोगों की मौत हो गई। इन हमलों में अन्य 1,500 फ़िलिस्तीनी नागरिक घायल हुए हैं।
पीपल्स डिस्पैच
18 May 2021
गाज़ा में जारी इज़रायली हमले के विरोध में फ़िलीस्तीनियों ने मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया

फिलीस्तीनियों ने मंगलवार 18 मई को गाजा में जारी इजरायली हमले के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। कब्जे वाले सभी क्षेत्रों और इजरायल के फिलिस्तीनी एक कार्रवाई दिवस मनाएंगे जिसके चलते दिन भर सभी गतिविधियां पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।

राष्ट्रीय हड़ताल का आह्वान आम फिलीस्तीनियों द्वारा सोशल मीडिया पर किया गया था और बाद में सभी राजनीतिक दलों, नागरिक समाज समूहों और यूनियनों द्वारा समर्थन दिया गया। इज़रायल के अरब नागरिकों की हाई फॉलो अप कमेटी, फ़तह सेंट्रल कमेटी, कब्जे वाले सीरियाई गोलन हाइट्स के लोगों ने भी इस हड़ताल को अपना दिया है।

गाजा के भीतर 10 मई से शुरू हुआ इजरायल का निरंतर हवाई हमला मंगलवार सुबह तक जारी रहा। इन हमलों में अब तक 61 बच्चों सहित करीब 212 लोग मारे गए हैं और 1,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

ये हड़ताल कब्जे वाले पूर्वी येरुशेलम के शेख जर्राह के निवासियों को बेदखल करने के इजरायल के प्रयासों और अल-अक्सा परिसर पर इसके हालिया हमलों के विरोध में है जिसमें सैकड़ों फिलिस्तीनी घायल हुए थे।

इज़रायली अदालतों ने शेखा जर्राह इलाके के निवासियों को उनके घरों से बेदखल करने का आदेश दिया है क्योंकि इज़रायल उस जगह पर एक अवैध यहूदी बस्ती बनाना चाहता है। बेदखली का विरोध कर रहे फिलिस्तीनियों पर इस महीने की शुरुआत में एक सप्ताह के भीतर अल-अक्सा मस्जिद के अंदर इजरायली सुरक्षा बलों द्वारा हमला किया गया, जिसके बाद हमास ने विरोध में इजरायल के अंदर रॉकेट दागे। इजरायल ने तब से नागरिक आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए घनी आबादी वाले गाजा पट्टी के अंदर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं।

सोमवार 17 मई को इजरायली हवाई हमले के चलते क्षतिग्रस्त हुआ गाजा का मुख्य COVID-19 प्रयोगशाला काम करना बंद कर दिया। इस हमले में एक अनाथालय, एक महिला हाई स्कूल और फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यालय भी नष्ट हो गया।

इजरायल की जेल में बंद फ़िलिस्तीनियों ने भी इस राष्ट्रीय हड़ताल के आह्वान का समर्थन किया है। कई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों ने भी फिलिस्तीन के हड़ताल के साथ एकजुटता का आह्वान किया है।

Israel
Palestine
Gaza strip
Gaza
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License