NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोविड-19 पालीगंज मामला: मृतक दूल्हे के पिता के ख़िलाफ़ मामला दर्ज
प्रशासन को भनक लगने से पहले ही दूल्हे के परिवार ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन पालीगंज प्रखंड में पड़नेवाले डीहपाली गांव में जांच शिविर लगाए गए और 259 नमूने की जांच हुई जिनमें से 95 लोग संक्रमित पाए गए।
भाषा
03 Jul 2020
कोविड-19 पालीगंज मामला: मृतक दूल्हे के पिता के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

पटना: कोरोना वायरस महामारी के बीच पटना के पालीगंज में शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे की मौत मामले में उसके पिता के ख़िलाफ़ दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने के संबंध में मामला दर्ज हुआ है। यहां शादी समारोह के बाद कई लोग संक्रमित पाए गए हैं।

जिला प्रशासन ने एक बयान में बताया कि बृहस्पतिवार देर रात अम्बिका चौधरी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज हुआ। चौधरी के बेटे की मौत 17 जून को शादी के दो दिन बाद हो गई थी। उसे तेज बुखार था।

प्रशासन को भनक लगने से पहले ही दूल्हे के परिवार ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन पालीगंज प्रखंड में पड़नेवाले डीहपाली गांव में जांच शिविर लगाए गए और 259 नमूने की जांच हुई जिनमें से 95 लोग संक्रमित पाए गए।

इसके बाद सभी संक्रमितों को पृथक केंद्र भेज दिया गया और जिला अधिकारी कुमार रवि के निर्देश के अनुसार शादी समारोह में कोरोना वायरस के संबंध में तय किए गए दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की जांच हो रही है।

बयान में कहा गया, ‘‘ ऐसा पाया गया कि शादी में 50 से ज्यादा लोग जमा हुए थे और सामाजिक दूरी और मास्क पहनना भी सुनिश्चित नहीं किया गया था। बीडीओ चिरंजीव पांडे ने पालीगंज पुलिस थाने में संबंधित प्रावधानों के तहत चौधरी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया है।’’

मृतक दूल्हा गुड़गांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और वह मई के आखिर में शादी के लिए ही घर लौटा था। उसकी शादी 15 जून को तय थी और उसमें शादी के कुछ दिन पहले ही संक्रमण के लक्षण दिखने लगे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि दूल्हे के आग्रह के बाद भी शादी नहीं रोकी गई।

Bihar
novel coronavirus
COVID-19
Wedding and Corona
Paliganj case

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • covid
    भाषा
    ओमीक्रॉन को रोकने के लिए जन स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक उपाय तत्काल बढ़ाने की ज़रूरत : डब्ल्यूएचओ
    18 Dec 2021
    डब्ल्यूएचओ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें आगामी हफ्तों में और सूचना मिलने की संभावना है। ओमीक्रॉन को हल्का मानकर नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।’’
  • suicide
    भाषा
    प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों में लगे श्रमिक ने की आत्महत्या
    18 Dec 2021
    पुलिस ने बताया कि फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा करखियांव में प्रधानमंत्री की रैली की तैयारी में लगे 36 वर्षीय विक्रम ने शुक्रवार रात ‘‘फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।’’
  • rumy
    अयसकांत दास , परंजॉय गुहा ठाकुरता
    रमी ऑनलाइन पर रार 
    18 Dec 2021
    वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस सांसद अभिषेक सिंघवी ऑनलाइन कार्ड गेम की वैधता को लेकर विवाद में उलझ गये हैं, यहां तक कि भारत सरकार इंटरनेट पर खेले जा रहे इस "जुआ" पर अपनी नीति को लेकर अपनी ज़िम्मेदारी से…
  • uttar pradesh
    लाल बहादुर सिंह
    उत्तर प्रदेश बदलाव के मुहाने पर : ध्रुवीकरण का ब्रह्मास्त्र भी बेअसर
    18 Dec 2021
    मोदी से अधिक शिद्दत से शायद ही किसी को एहसास हो कि UP हारने के बाद उनके लिए दिल्ली बहुत दूर हो जाएगी। इसीलिए जैसे वह गुजरात विधानसभा का चुनाव लड़ते थे, उसी अंदाज में de facto मुख्यमंत्री की तरह…
  • Minority Rights Day
    डॉ. राजू पाण्डेय
    अल्पसंख्यक अधिकार दिवस विशेष : मुस्लिम अधिकारों पर संकट
    18 Dec 2021
    विकास के हर पैमाने पर पिछड़े मुस्लिम समुदाय के लिए 2014 के बाद का समय बहुत कठिन रहा है। मुस्लिमों के ख़िलाफ़ हिंसा और नफ़रत का प्रसार भाजापा के राजकाज का केंद्र बिंदू है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License