NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
लखीमपुर खीरी के पंचायत चुनाव दोबारा कराए जाएं : प्रियंका गांधी
प्रियंका यूपी के दौरे पर हैं। लखनऊ में उनके साथ धरना देने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित तीन लोगों के ख़िलाफ़ नामज़द मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन एफआईआर में प्रियंका का नाम नहीं है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
17 Jul 2021
प्रियंका गांधी

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को मांग की कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव रद्द कर फिर से चुनाव कराये जाएं। उन्होंने उन दो महिलाओं से भी मुलाकात की, जिनके साथ पर्चा भरने के दौरान हिंसा और दुर्व्यवहार किया गया था। उधर, लखनऊ प्रशासन ने शुक्रवार को लखनऊ में जीपीओ पार्क स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर प्रियंका के साथ धरना देने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित तीन लोगों के ख़िलाफ़ नामज़द मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन एफआईआर में प्रियंका का नाम नहीं है।

आपको बता दें कि राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रियंका गांधी दो दिन के यूपी दौरे पर हैं। आज दूसरे दिन शनिवार को वे लखीमपुर खीरी जिले के पथगावा प्रखंड के सेमरा गांव पहुंचीं।

गौरतलब है कि नौ जुलाई को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी की उम्मीदवार रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता यादव के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने यह भी दावा किया था कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रितु और अनीता की साड़ियां खींची थीं।

प्रियंका ने शनिवार को रितु सिंह और अनीता यादव से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद थे।

प्रियंका ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं उनसे मिलने इसलिये आयी हूं,क्योंकि वे एक महिला हैं, वे मेरी बहन हैं और मैं उन्हें यह बताना चाहती हूं कि देश और इस प्रदेश की एक-एक महिला उनके साथ खड़ी है। एक दिन आप (दोनों महिलाएं) नामांकन पत्र दाखिल करेंगी और चुनाव में विजयी होंगी। आपको लड़ना होगा, और हम सब आपके लिए लड़ेंगे।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र की लड़ाई है। हमारे लोकतंत्र में महिलाओं को आरक्षण दिया गया ताकि उनके अधिकारों को बरकरार रखा जा सके। स्थिति ऐसी हो गई है कि एक महिला नामांकन पत्र दाखिल करने गई और उसके साथ मारपीट की गई। यह लोकतंत्र नहीं है। मैं मांग करती हूं कि इस चुनाव को रद्द कर दिया जाए और उन सभी जगहों पर जहां इस तरह की घटनाएं हुई हैं, दोबारा मतदान कराया जाए।

गौरतलब है कि नौ जुलाई को लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां विकास खंड में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के नामांकन के दौरान सपा की उम्मीदवार के साथ कथित अभद्रता, साड़ी खींचने और नामांकन पत्र फाड़ने के मामले में संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) , पसगवां के थाना प्रभारी (एसएचओ), चौकी प्रभारी एक निरीक्षक और तीन उप निरीक्षकों समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा को कटघरे में खड़ा किया था। इस मामले में सपा के उम्मीदवार की शिकायत पर पसगवां पुलिस में बृहस्पतिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्रियंका के साथ धरने पर बैठे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शुक्रवार को हजरतगंज के जीपीओ पार्क स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठने के लिये प्रशासन से अनुमति न लेने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित तीन नामजद लोगों के खिलाफ शनिवार को हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया हैं। प्राथमिकी में प्रियंका का नाम नहीं है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने 'भाषा' को बताया कि शुक्रवार को जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे। आयुक्त के मुताबिक, उन्होंने न तो प्रशासन को इस धरने के बारे में पूर्व में कोई जानकारी दी थी और न ही प्रशासन से इसके लिये कोई अनुमति मांगी थी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीपीओ पार्क स्थित सरकारी संपत्ति लोहे की जाली को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने महामारी अधिनियम का भी उल्लंघन किया ।

ठाकुर के अनुसार इस मामले में लल्लू, कांग्रेस नेता वेद प्रकाश त्रिपाठी तथा दिलजीत सिंह के खिलाफ नामजद तथा 500 से 600 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी में प्रियंका गांधी का नाम नहीं है।

गौरतलब हैं कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को लखनऊ के दौरे पर थीं। शुक्रवार को प्रियंका सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज पहुंचकर जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए थे, उसके बाद उन्होंने सरकार के खिलाफ मौन धारण करके वहीं धरना शुरू कर दिया था।

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह के अनुसार प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को उप्र में महिलाओं पर अत्याचार, अराजकता, खराब कानून-व्यवस्था, निरंकुश प्रशासन और पुलिस के खिलाफ धरना दिया था।

लखनऊ में प्रियंका ने शाम को संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, “उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और उनके (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) पीछे मोदी जी का हाथ है। वह यहां आकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।” प्रियंका ने आरोप लगाया, “उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। कल प्रधानमंत्री जी बनारस आए। उन्होंने सबसे पहले तो योगी जी को प्रमाण पत्र दिया कि कोविड-19 की दूसरी लहर में उन्होंने कितना अच्छा काम किया, जबकि योगी सरकार बुरी तरह विफल साबित हुई थी।”

UttarPradesh
PRIYANKA GANDHI VADRA
Congress
Panchayat election

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 


बाकी खबरें

  •  India-Pakistan match
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    वार इन गेम: एक नया खेल
    14 Nov 2021
    पहले जनता खेल को खेल की तरह लेती थी और युद्ध को युद्ध की तरह। पूरी की पूरी जनता मूर्ख थी।
  • Joginder Singh Ugrahan
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    यह 3 कृषि कानूनों की नहीं, जम्हूरियत की लड़ाई है, लंबी चलेगीः उगराहां
    14 Nov 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार त्रिपाठी की भारतीय किसान यूनियन (एकता) उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां से ख़ास बातचीत।
  • Jawaharlal Nehru
    शंभूनाथ शुक्ल
    विशेष : नेहरू की ज़रूरत आज ज़्यादा है
    14 Nov 2021
    जिस तरह सफ़ेद झूठ भी बार-बार बोले जाने से सच मान लिया जाता है, वैसे ही नेहरू के बारे में प्रचारित किया जाने वाला झूठ भी बहुत से लोग सच मानने लगे हैं।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुद्दों से भटकी कांग्रेस, भाजपा खुश और सिविल सोसाइटी पर डोभाल
    13 Nov 2021
    पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब की कुछ लाइनें यूपी चुनाव से पहले सियासी तूफान खड़ा कर रही हैं.
  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    मनरेगा रोकेगा पराली से होने वाला प्रदूषण?
    13 Nov 2021
    क्या किसान सच में पराली जलाना चाहते हैं? या पराली जलाना उनकी मजबूरी है। कृषि विशेषज्ञ देविंदर शर्मा कहते हैं कि किसान को सिर्फ 200 रुपए प्रति क्विंटल मिल जाए तो पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License