NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
मुंबई से बाहरी स्थानों की रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी
महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चा के बीच मुंबई में बाहर जाने वाली रेलगाड़ियों में पिछले सप्ताहांत से भीड़भाड़ बढ़ गई है।
भाषा
12 Apr 2021
मुंबई से बाहरी स्थानों की रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी

मुंबई: कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चा के बीच मुंबई में बाहर जाने वाली रेलगाड़ियों में पिछले सप्ताहांत से भीड़भाड़ बढ़ गई है। यह जानकारी सोमवार को रेलवे के सूत्रों ने दी।

बहरहाल, रेल प्रशासन ने गर्मी के मौसम को भीड़ का कारण बताया जिस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने गृह स्थानों की यात्रा करते हैं।

सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 को लेकर नई पाबंदियां लगाने के बाद से ही बाहर जाने वाली रेलगाड़ियों में भीड़ बढ़ गई है, लेकिन सप्ताहांत में भीड़ ज्यादा देखी गई।

कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा ‘‘संपूर्ण लॉकडाउन’’ लगाने पर विचार करने के कयास लगाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के 63,294 नए मामले सामने आए।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर तैनात मध्य रेलवे के एक कर्मचारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से रेलगाड़ियों में काफी भीड़ है।’’

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाहर और खासकर उत्तर भारत जाने वाली रेलगाड़ियों में ज्यादा भीड़ गर्मी के मौसम के कारण है, जब काफी संख्या में लोग शादी-विवाह या अन्य कारणों से अपने घर जाते हैं।

मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे उत्तर भारत के लिए 12 स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहे हैं, इसके अलावा 18 से 20 नियमित स्पेशल ट्रेन दरभंगा, पटना, दानापुर, गोरखपुर, लखनऊ, मंडुआडीह, पुरी, रक्सौल और गुवाहाटी आदि स्थानों के लिए चलाई जा रही है।

Mumbai
Maharastra
Lockdown
Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • करनाल में किसानों पर भारी लाठीचार्ज, गुस्साए किसानों ने प्रदेशभर में किए टोल नाके बंद
    मुकुंद झा
    करनाल में किसानों पर भारी लाठीचार्ज, गुस्साए किसानों ने प्रदेशभर में किए टोल नाके बंद
    28 Aug 2021
    किसान संयुक्त मोर्चा ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि ये संघर्ष आर-पार का है। उन्होंने कहा दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे हरियाणा में चक्का जाम करेंगे।
  • नज़रिया: दिल्ली को काबुल से रिश्ता बनाना चाहिए
    अजय सिंह
    नज़रिया: दिल्ली को काबुल से रिश्ता बनाना चाहिए
    28 Aug 2021
    अमेरिकी साम्राज्यवाद को कहीं भी चोट पहुंचे, कहीं भी उसके घुटने तोड़े जायें, इसका स्वागत किया जाना चाहिए। अफ़ग़ानिस्तान में यही हुआ है।
  • पतंजलि आयुर्वेद को कुछ कठिन सवालों के जवाब देने की ज़रूरत 
    भारत डोगरा
    पतंजलि आयुर्वेद को कुछ कठिन सवालों के जवाब देने की ज़रूरत 
    28 Aug 2021
    बाबा रामदेव का कहना है कि उनकी कंपनी एफएमसीजी दिग्गज हिंदुस्तान यूनीलीवर को जल्द पछाड़ देगी। आयुर्वेद और ‘भारतीय ज्ञान’ के बल पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को ललकारने के उनके दिन अब चले गये।
  • तमिलनाडु भी केंद्र के कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़, विधानसभा में प्रस्ताव पारित
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    तमिलनाडु भी केंद्र के कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़, विधानसभा में प्रस्ताव पारित
    28 Aug 2021
    केरल, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद तमिलनाडु भी केंद्र के कृषि क़ानूनों के विरोध में स्पष्ट रूप से आ गया है। तमिलनाडु विधानसभा ने तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने का केंद्र से अनुरोध करते…
  • अमेरिका और तालिबान के बीच खुले और गुप्त समझौते, क्या है भारत की चिंता?
    अमिताभ रॉय चौधरी
    अमेरिका और तालिबान के बीच खुले और गुप्त समझौते, क्या है भारत की चिंता?
    28 Aug 2021
    अमेरिका द्वारा उग्र लड़ाकों की रिहाई, इनके संगठनों के साथ अमेरिकी सेना के कुछ खुले या गुप्त समझौतों के तौर पर की गई हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License