NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अक्टूबर में तीन एजेंसियों ने पतंजलि की ''बैंक ऋण सुविधा'' की रेटिंग गिराई
पतंजलि समूह, रुचि सोया कंपनी का अधिग्रहण करने में ज़रूरी लोन लेने के लिए ऐसे बैंकों के पास गया, जो पहले ही रुचि सोया कंपनी के सबसे बड़े ऋणदाता थे।
पृथ्वीराज रूपावत
15 Nov 2019
ramdev ruchi soya
Image courtesy:Free Press

खाने का तेल बनाने वाली कंपनी 'रुचि सोया' के अधिग्रहण के लिए ज़रूरी पैसा जुटाने में पतंजलि समूह को दिक़्क़त हो रही है। पतंजलि को यह पैसा 'कमेटी ऑफ़ क्रेडिटर्स' को देना होगा। लेकिन इसी वक़्त एक और भारतीय रेटिंग एजेंसी 'ब्रिकवर्क रेटिंग' ने समूह के नागपुर स्थित 'पतंजलि फ़ूड्स एंड हर्बल पार्क प्राइवेट लिमिटेड' की ग्रेडिंग कम कर दी है। पार्क को इस साल अक्टूबर तक चालू होना था, लेकिन ऋणदाताओं के उधार में देरी के चलते काम शुरू नहीं हो पाया। इसलिए एजेंसी ने इसकी रेटिंग गिरा दी।

5 नवंबर को ब्रिकवर्क रेटिंग ने 'पतंजलि फ़ूड्स एंड हर्बल पार्क, नागपुर' की दीर्घकालिक 'बैंक ऋण सुविधा' को घटाकर BBB+ कर दिया और इसे ''rating watch with developing imlication'' के तहत डाल दिया। इससे पहले अक्टूबर में एजेंसी ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की 'बैंक ऋण सुविधा' रेटिंग को 'स्थिर' से 'नकारात्मक' कर दिया था। रेटिंग को कम करने का कारण बताते हुए ब्रिकवर्क ने कहा, ''कंपनी की 'डेट फंडेड कैपेक्स' पर निर्भरता के चलते इसके ऋण चुकाने की क्षमता और तेज़ी दिखाने वाले संकेतक बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।'' कंपनी के 'डेट फंडेड कैपेक्स' में रुचि सोया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का अधिग्रहण भी शामिल है। पतंजलि की गिरावट में कई दूसरे कारण भी हैं, जैसे कंपनी की केंद्रित हिस्सेदारी, दूसरी बड़ी कंपनियों से होने वाली प्रतिस्पर्धा और बोर्ड रूम में विविधता की कमी।

26 जुलाई को 'नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल, मुंबई' ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (PAL) के रुचि सोया के अधिग्रहण वाले प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। प्रस्ताव के मुताबिक़, पतंजलि अधिग्रहण के लिए 4,350 करोड़ रुपये लगाने वाली थी, इसमें से 4,240 करोड़ रुपये सोया के उधारदाताओं के पास जाता और बाक़ी 110 करोड़ रुपये विलय के बाद कंपनी में निवेश किए जाते।

अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि पतंजलि आयुर्वेद कब तक रुचि सोया का अधिग्रहण करेगी, लेकिन 'इंसॉल्वेंसी-बैंकरप्टसी बोर्ड ऑफ़ इंडिया' से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक़, सरकार इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्टसी कोड में एक ऐसा प्रावधान लाने वाली है, जिसके ज़रिये तय समय में अधिग्रहण पूरा न करने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

सूत्र ने न्यूज़क्लिक को बताया कि, अगर अधिग्रहण करने वाली कंपनी तय वक़्त में रकम अदा नहीं कर पाएगी तो 'ऋणदाताओं की कमेटी' संबंधित कंपनी के ख़िलाफ़ आपराधिक कार्रवाई शुरू कर सकेगी।'' 4 अक्टूबर को रेटिंग एजेंसी ICRA ने पतंजलि आयुर्वेद के 'फंड बेस कैश क्रेडिट लिमिट' इंस्ट्रूमेंट की रेटिंग को अप्रैल 2019 के स्तर (ICRA A+) से गिराकर ICRA BBB कर दिया था। ICRA ने इस मौके पर कहा था कि, ''पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी की कमी से इसके 'उधार जोखिम में पैदा हुई अनिश्चित्ता' के चलते रेटिंग कम की गई है।'' CARE ने अक्टूबर में कहा था कि रुचि सोया के अधिग्रहण का आकार, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की कुल पूंजी (मार्च,2019 में) का 151 फ़ीसदी है।

लेकिन पतंजलि को उधार लेने में दिक़्क़त आ रही है। न्यूज़ रिपोर्टों के मुताबिक़, कंपनी SBI, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, यूनियन बैंक और जम्मू एंड कश्मीर बैंक के पास लोन के लिए गई। लेकिन कंपनी की रेटिंग में कई एजेंसियों द्वारा की गई गिरावट को देखते हुए बैंक आशंकित हैं। ग़ौर करने वाली बात है कि इनमें से कुछ बैंकों ने दिवालिया हो चुकी रुचि सोया कंपनी को सबसे ज़्यादा लोन दिया है। इनमें स्टेट बैंक ने रुचि सोया को 1,800 करोड़ रुपये, सेंट्रल बैंक ने 816 करोड़ रुपये, पंजाब नेशनल बैंक ने 743 करोड़ रुपये का उधार दिया।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने भी रुचि सोया को 608 करोड़ रुपये और डीबीएस ने 243 करोड़ रुपये का लोन दिया था। रुचि सोया के कुल 12,100 करोड़ रुपयों में से करीब 65 फ़ीसदी लोन संबंधित बैंको का था। इस बीच वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अक्टूबर में बैंको को सलाह दी कि वे स्व-सहायता समूह और धार्मिक लोगों के नेतृत्व वाली कंपनियों को लोन देने में हिचकिचाएं नहीं। लेकिन सीतारमण की बात में तार्किकता की कमी के चलते बाज़ार को देखने-परखने वाले लोगों ने उनकी सलाह की खिल्ली उड़ाई थी।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

At least Three Rating Agencies Downgraded Ratings for Patanjali’s Bank Loan Facilities in October

ruchi soya
PAL
INSOLVENCY
Patanjali
Ratings
IBBI
IBC Code
ICRA
Brickwork
CARE

Related Stories

कैसे राष्ट्रीय बैंकों के समर्थन से रुचि सोया के ज़रिये अमीर बनी पतंजलि

रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया

अध्ययन बताता है कि मल्टीड्रग-रेसिस्टेंट ट्यूबरकुलोसिस रोगियों की पहचान और इलाज का सफ़र लंबा और महंगा है

पतंजलि आयुर्वेद को कुछ कठिन सवालों के जवाब देने की ज़रूरत 

धन्नासेठों की बीमार कंपनियों से पैसा वसूलने वाला क़ानून पूरी तरह बेकार

बिहार की एक अदालत में बाबा रामदेव के खिलाफ याचिका, देशद्रोह का मामला चलाने की मांग

कोरोनिल विवाद में पतंजलि की सफ़ाई, स्वास्थ्य मंत्री के लिए नाकाफ़ी क्यों है?

खोज ख़बर : दिशा रवि को राहत और नफ़रत अंधविश्वास के बीच फंसा देश

क्या बीजेपी के दो सांसद किसी बीमार कंपनी की रिज़ोल्यूशन प्रोसेस को ‘ख़त्म’ करने की कोशिश कर रहे हैं ?

जनस्वास्थ्य आपातकाल में मुनाफ़े में हिस्सेदारी


बाकी खबरें

  • Assam
    महिबुल हक़
    असम: दशकों से खेती कर रहे मुस्लिम किसान दरांग ज़िले में अपनी ही ज़मीन से बेदखल, गोलीबारी में तीन की मौत
    24 Sep 2021
    गोरुखुटी में एक 'कृषि परियोजना' शुरू करने की भाजपा सरकार की योजना के चलते घरों को ध्वस्त किया गया है और तक़रीबन 5,000 लोग विस्थापित हुए हैं।
  • The Shocking Crimes of Imperialism
    संजय कुमार
    ऐसा न हो कि हम भूल जाएं : साम्राज्यवाद के चौंकाने वाले अपराध
    24 Sep 2021
    अफ़ग़ानिस्तान के घटनाक्रम से पता चलता है कि उदारवादी सोच कैसे साम्राज्यवाद, स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों और लोकतंत्र पर अपने विचारों के माध्यम से उनका ग़ैर-राजनीतिकरण कर रही है।
  • Humans Lost Tails due to ‘Jumping Genes’: Study
    संदीपन तालुकदार
    'जम्पिंग जीन्स' की वजह ख़त्म हुई मानव की पूंछ : अध्ययन
    24 Sep 2021
    शोधकर्ताओं ने विकासात्मक जीन में मोबाइल डीएनए को जोड़ा है जिसकी वजह से चूहों में पूंछ की वृद्धि रुक गई थी।
  • Reduce Child Marriages
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    'बाल विवाह पर अंकुश लगाएं' जनवादी महिला समिति ने राजस्थान सरकार से कहा
    24 Sep 2021
    जनवादी महिला समिति ने कहा कि संशोधन से पहले भी 2009 का क़ानून बाल विवाह को दर्ज करने की इजाज़त देता था जिससे ऐसी शादियों को वैधता मिलती थी।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    J&K में सरकारी कर्मचारियों को निकाला, VHP की गौशाला का बुरा हाल और अन्य ख़बरें
    23 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारी बर्ख़ास्त, भोपाल में वीएचपी की गौशाला का बुरा हाल और अन्य ख़बरों पर।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License