NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
पटनाः बेघरों को ज़मीन व आवास देने की मांग को लेकर ज़िला पदाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन
सीपीआईएम ने पार्टी के ज़िला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी के साथ मजिस्ट्रेट द्वारा धक्का मुक्की कर गिरफ्तार करने के प्रयास की निंदा की और मजिस्ट्रेट पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
23 Feb 2021
पटना

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (सीपीआई-एम) ने बेघरों को जमीन व आवास देने, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर पटना पदाधिकारी कार्यालय के सामने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। स्थानीय नेताओं का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट ने जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से धक्का मुक्की की और गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन जनता के दवाब में प्रशासन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सके।

बाद में प्रशासन ने पार्टी के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को एडीएम से मिलने की अनुमति दी। इस प्रतिनिधिमंडल में सरिता पांडेय, शंकर साह, कमली देवी, राजाराम, इंदु देवी शामिल थीं।

सीपीआईएम के जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी ने बताया का जमीन व आवास की मांग समेत अन्य मांगों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार की राजधानी पटना स्थित बुद्ध स्मारक पार्क से जुलूस निकाला जो डाक बंगला चौक होते हुए छज्जू बाग स्थित जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय तक गया। यहां जुलूस में शामिल लोगों ने प्रदर्शन किया।

मनोज कुमार ने कहा कि "पटना में स्मार्ट सिटी के नाम पर गरीबों को बेघर किया जा रहा है। झुग्गी झोपड़ी को उजाड़ कर गरीब लोगों को भगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या अन्य कोई योजना हो इसके तहत मिलने वाली ज़्यादातर राशि सरकारी पदाधिकारी और दलालों के बीच बंट जाती है। सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है। प्रशासन बलपूर्वक का गरीबों के हक में हो रहे आंदोलन को दबाना चाहती हैं।" 

उन्होंने कहा कि आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

पार्टी ने जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी से बदसूलकी करने वाले मजिस्ट्रेट को बर्खास्त करने की मांग की है।

Bihar
CPIM
Homeless People
landless poor
Manoj Kumar

Related Stories

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

पटना : जीएनएम विरोध को लेकर दो नर्सों का तबादला, हॉस्टल ख़ाली करने के आदेश

बिहार: 6 दलित बच्चियों के ज़हर खाने का मुद्दा ऐपवा ने उठाया, अंबेडकर जयंती पर राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया

बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध

बिहार में आम हड़ताल का दिखा असर, किसान-मज़दूर-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

पटना: विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त सीटों को भरने के लिए 'रोज़गार अधिकार महासम्मेलन'

बिहार बजट सत्र: विधानसभा में उठा शिक्षकों और अन्य सरकारी पदों पर भर्ती का मामला 

बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन


बाकी खबरें

  • varansi ghat
    कुशाल चौधरी
    बनारस घाट के नाविकों को अब भी कोविड-19 की तबाही से उबरना बाक़ी
    21 Oct 2021
    पर्यटकों की आवाजाही पर महीनों का लॉकडाउन और मानसून में गंगा के स्तर में वृद्धि से त्रस्त नाविकों को काम, दैनिक मज़दूरी की कमी का सामना करना पड़ रहा है और वे भारी क़र्ज़ में हैं। इस बीच सरकारी मदद…
  • IGDTUW
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालय के सफ़ाई कर्मचारियों ने कपड़े उतार कर मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन!
    21 Oct 2021
    सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वो दिल्ली सरकार की बर्बर उदासीनता के खिलाफ आज यानी गुरुवार को दलित महिला कर्मचारी सूर्यास्त के समय मुख्यमंत्री आवास पर अपने बाल मुंडवा कर उनका त्याग करेंगी। विश्वविद्यालय…
  • Bangladesh Violence
    एजाज़ अशरफ़
    बांग्लादेश हिंसा: अल्पसंख्यकों के लिए असहनीय जगह में तब्दील होता भारतीय उपमहाद्वीप
    21 Oct 2021
    अतीत की उथल-पुथल से सबक सीखने के बजाय, बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत में विभाजन की पूनरावृति देखी जा रही है।
  • patna
    राहुल कुमार गौरव
    पटना मेट्रो: पुनर्वास का इंतिज़ाम नहीं, अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस के डंडे से हुई चाय वाले की मौत!
    21 Oct 2021
    पटना के कंकड़बाग इलाका के मलाही पकड़ी चौराहे के दोनों तरफ की सड़कों के बीच में खाली पड़ी जमीन पर पिछले कई सालों से दर्जनों परिवार 50 सालों से रह रहे हैं। पटना में मेट्रो निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा…
  • Patna
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: कश्मीर में प्रवासी बिहारी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ पटना सहित पूरे राज्य में मनाया गया विरोध दिवस
    21 Oct 2021
    माले के मुताबिक़ राजधानी पटना के साथ-साथ बिहारशरीफ, बेगूसराय, अरवल, नवादा, रोहतास, डुमरांव, समस्तीपुर, भोजपुर, सिवान, दरभंगा आदि जिलों में भी विरोध मार्च निकाले गए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License