NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
पटनायक ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र,जनगणना कार्य स्थगित करने की अपील
ओडिशा के मुख्यमंत्री की ओर से मीडिया को उपलब्ध कराये गये पत्र में कहा गया है, ‘‘मैं अनुरोध करूंगा कि केंद्र सरकार प्रस्तावित जनगणना की समीक्षा करे और जनहित में कोई फैसला ले।’’
भाषा
20 Mar 2020
Naveen Patnaik
Image courtesy: New Indian Express

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोराना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख कर एक अप्रैल से शुरू होने वाली जनगणना और अन्य संबद्ध गतिविधियों को स्थगित करने का शुक्रवार को अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जनहित में एक उपयुक्त फैसला लेना चाहिए।

पटनायक ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि जनगणना 2021 के लिये क्षेत्र पदाधिकारियों का एक जगह से दूसरी जगह जाना और देश भर में राष्ट्रीय नागरिक पंजी को अपडेट करना बड़ा जोखिमपूर्ण होगा।

मीडिया को उपलब्ध कराये गये इस पत्र में कहा गया है, ‘‘मैं अनुरोध करूंगा कि केंद्र सरकार प्रस्तावित जनगणना की समीक्षा करे और जनहित में कोई फैसला ले।’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अप्रैल से 30 सितंबर 2020 तक देश भर में जनगणना कराने और एनपीआर को अद्यतन करने के लिये एक अधिसूचना जारी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करने के लिये देश में करीब 30 लाख लोगों की सेवा ली जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी कोरेाना वायरस महामारी से लड़ रहे हैं। सभी सरकारी मशीनरी कोविड-19 को फैलने से रोकने में लगी हुई है।’’

इस बीच,ओडिशा में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। कोविड-19 से प्रभावित देशों में से एक देश से लौटा शख्स संक्रमित पाया गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट किया, ‘‘आरएमआरसी (क्षेत्रीय चिकित्सा शोध केंद्र) भुवनेश्वर में 14 नमूनों की जांच की गई जिसमें से एक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। यह ओडिशा में संक्रमण का दूसरा मामला है।’’

विभाग के अनुसार, इस व्यक्ति ने कोविड-19 से प्रभावित देश की यात्रा की थी। राज्य की निगरानी ईकाई ने उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है।

विभाग ने बताया कि इटली से लौटे एक शोधकर्ता के संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कोरोना वायरस का यह दूसरा मामला है।

Naveen Patnaik
Narendra modi
census
NPR
Naveen Patnaik letter
Coronavirus
novel coronavirus
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एल्गार परिषद मामला : कोर्ट ने कहा वरवरा राव को 18 नवंबर तक सरेंडर करने की ज़रूरत नहीं
    27 Oct 2021
    बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी कवि वरवरा राव को 18 नवंबर तक तलोजा जेल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने की
  • rahul
    भाषा
    पेगासस मामले में कोर्ट के आदेश से विपक्ष के रुख़ पर मोहर, संसद में होनी चाहिए चर्चा : राहुल
    27 Oct 2021
    राहुल ने कहा, हमारे तीन सवाल थे। पहला यह कि पेगासस को किसने खरीदा तथा इसे किसने अधिकृत किया? दूसरा यह है कि किनके खिलाफ इस स्पाईवेयर का इस्तेमाल किया गया? तीसरा यह कि क्या किसी अन्य देश ने हमारे…
  • crop
    अजय कुमार
    बारिश से बर्बाद हुई फसल की भरपाई क्या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिए हो पाएगी?
    27 Oct 2021
    बेमौसम बारिश की वजह से भारत के कई इलाकों की फसल बर्बाद हो चुकी है। पहले से ही कम कमाई पर जीने वाले अधिकतर किसान टूटने के कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में क्या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिए…
  • kashmir
    सबीहा शाहीन
    कश्मीर में दहेज़ का संकट
    27 Oct 2021
    मुहम्मद अशरफ़ की छोटी बहन की कथित तौर पर हत्या के पांच महीने बाद, मैं उनसे मुलाक़ात करने उनके बदरन ऐशमुकम स्थित घर गई थी। एक पुरानी ऊँची इमारत के साथ-साथ विशिष्ट क
  • बिहारः पटना में डेंगू का क़हर, एक रिटायर्ड अधिकारी की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः पटना में डेंगू का क़हर, एक रिटायर्ड अधिकारी की मौत
    27 Oct 2021
    CPIM पटना जिला के सचिव मनोज कुमार ने न्यूजक्लिक को कहा डेंगू के मामले सामने आने के बाद भी पटना नगर निगम की ओर से दवा छिड़काव का काम अब तक नहीं हुआ है। सरकार और प्रशासन ने जनता को मरने के लिए छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License