NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
किसान आंदोलन: करनाल हिंसा के विरोध में देश भर में आंदोलन, 5 सितंबर की महापंचायत की तैयारी ज़ोरों पर
करनाल की घटनाओं के बचाव हेतु सामने आई हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार की चौतरफा निंदा हो रही है। वहीं पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच सार्वजनिक विवाद सामने आया। इस बीच शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हरियाणा पुलिस की बर्बर कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Sep 2021
किसान आंदोलन
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

हरियाणा सरकार के किसान विरोधी और बर्बर व्यवहार की हर तरफ से कड़ी निंदा हो रही है। करनाल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने 28 अगस्त 2021 को लघु सचिवालय में, जब सीएम खट्टर एक कार्यक्रम के लिए करनाल में थे, विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम आयुष सिन्हा और लाठीचार्ज की घटनाओं में शामिल अन्य दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इसके लिए उन्होंने सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस बीच, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (ए आई एल यू) ने भी घोषणा की कि वे 2 सितंबर को एक विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे। एआईएलयू ने कहा कि वे कल सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा भवन तक विरोध मार्च निकालेंगे। विभिन्न दलों के कई नेताओं ने हरियाणा सरकार की निंदा की है। बिहार के गया में, 25 सितंबर को भारत बंद की तैयारी के लिए एक संयुक्त किसान सम्मेलन ने, किसानों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई करनाल हिंसा की कड़ी निंदा की। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति गहरी एकजुटता और करनाल की घटनाओं के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए किसानों ने अनशन शुरू कर दिया है।

किसान सँयुक्त मोर्चा ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच जारी सार्वजनिक विवाद के बावजूद, तथ्य यह है कि हरियाणा के लाखों किसान वर्तमान किसान आंदोलन का हिस्सा हैं और इस आंदोलन में हरियाणा राज्य से अब तक कई बहादुर किसान शहीद भी हुए हैं। हरियाणा के किसान, केंद्रीय कृषि कानूनों के प्रतिकूल प्रभावों और एमएसपी कानूनी गारंटी के महत्व को पूरी तरह से समझते हैं। वे अपने अधिकारों के लिए सँघर्ष में बढ़-चढ़ कर भागीदारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि हरियाणा की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री का यह बयान कि हरियाणा के किसान इस आंदोलन में शामिल नहीं हैं या कि उन्हें अन्य राज्य के किसानों या सरकारों द्वारा उकसाया जा रहा है, मूर्खतापूर्ण है। वहीं, यह स्पष्ट है कि हरियाणा के खट्टर-चौटाला सरकार को अपने ही नागरिकों के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए कौन उकसा रहा है। घरौंदा किसान पंचायत की ओर से पहले ही अल्टीमेटम दिया जा चुका है, जिसने 6 सितंबर तक पूरा करने के लिए 4 मांगों को रखा है, समय सीमा पूरी होने के बाद किसान करनाल में लघु सचिवालय की घेराबंदी करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा इसका पूरा समर्थन कर रहा है।

एसकेएम ने कहा कि “अगर हरियाणा सरकार एसडीएम आयुष सिन्हा और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, तो बहुत जल्द स्पष्ट हो जाएगा कि वे किसके इशारे पर काम कर रहे थेI”

एसकेएम ने हरियाणा सरकार द्वारा अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, झज्जर, सिरसा, सोनीपत, कैथल और अन्य स्थानों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 2500 से अधिक आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को तत्काल और बिना शर्त वापस लेने की भी मांग की। करनाल में 120 नामजद किसानों और 300 अज्ञात लोगों पर 12 से ज्यादा मामले दर्ज होने की भी खबर है। बसताडा टोल प्लाजा के संबंध में 700 अज्ञात व्यक्तियों एवं 91 किसानों के विरुद्ध 6 मामले दर्ज किए गए हैं। सिरसा में 100 से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर अलग-अलग थानों में फर्जी मुकदमा दर्ज किए गए हैं । सोनीपत में राय थाने में करीब 400 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बहादुरगढ़ में 150 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अंबाला में 450 और पंचकूला में करीब 260 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शर्मनाक तरीके से पंचकूला में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला किसान राजविंदर कौर को भी नामजद किया गया है। प्रदेश के किसानों के खिलाफ हरियाणा सरकार की यह शर्मनाक करतूत है। 

सीएम ने कहा कि वह विरोध के नाम पर हिंसा नहीं होने देंगे, जबकि सरकार कानून-व्यवस्था के नाम पर बेरहमी से हिंसक कार्रवाई कर रही है। 

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि यह चुनी हुई सरकार के लिए शर्मनाक है। संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा-जजपा सरकार से अपने ही नागरिकों के खिलाफ युद्ध को रोकने और सभी मामलों को तत्काल बिना शर्त वापस लेने की मांग की है।

मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने शहीद किसान सुशील काजल के परिवार से मुलाकात की और तत्काल राहत स्वरूप उनकी पत्नी श्रीमती सुदेश देवी को एक लाख का चैक सौंपा । इसी तरह आज सेना और सुरक्षा बल के रिटायर कुछ कर्मचारी भी  परिवार से मिले और आर्थिक मदद की।

दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी 2021 से संबंधित मामलों में जांच में शामिल होने के लिए किसानों को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नए नोटिस जारी किए हैं। एसकेएम की लीगल पैनल ने बताया कि यह कार्यवाही असंवैधानिक और अवैध है क्योंकि इन नोटिसों को प्राप्त करने वाले किसानों का नाम एफआईआर में नहीं था, न ही उन्होंने किसी हिंसक घटना में भाग लिया है।

एसकेएम ने कहा कि यह दिल्ली पुलिस की एक आपत्तिजनक एवम अवैध धमकाने की रणनीति है, जिसकी निंदा की जानी चाहिए। एसकेएम के लीगल पैनल ने किसानों से कहा है कि वे जांच अधिकारियों के सामने पेश न हों क्योंकि यह स्पष्ट है कि दिल्ली पुलिस उन्हें फंसाने के इरादे से काम कर रही है।

किसान नेताओं ने यह बताया कि  25 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में तैयारी और योजना बैठकें चल रही हैं। स्थानीय बैठकों के साथ राज्य स्तरीय बैठकों का भी आयोजन किया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर महापंचायत में अधिक किसानों को जुटाने के लिए उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के विभिन्न हिस्सों में दर्जनों बैठकें हो रही हैं। 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत को किसानों की दुनिया की सबसे बड़ी सभा के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों के किसान हिस्सा लेंगे।

kisan andolan
farmers protest
Farm Bills
Karnal Police Violence
Nationwide Protest
manohar laal khattar
Karnal

Related Stories

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

किसानों को आंदोलन और राजनीति दोनों को साधना होगा

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे

ऐतिहासिक किसान विरोध में महिला किसानों की भागीदारी और भारत में महिलाओं का सवाल

पंजाब : किसानों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन, आंदोलन पर 24 दिसंबर को फ़ैसला

लखीमपुर कांड की पूरी कहानी: नहीं छुप सका किसानों को रौंदने का सच- ''ये हत्या की साज़िश थी'’


बाकी खबरें

  • रश्मि सहगल
    उत्तराखंड में भाजपा की जीत के बाद सांप्रदायिक अभियान जारी
    24 Mar 2022
    प्रदेश के चुनावी नतीजों ने न सिर्फ प्रचार अभियान, बल्कि पहाड़ी राज्य को भी सांप्रदायिक ज़हर में डुबो दिया है। यहां मुसलमान पीड़ा और भय में जी रहे हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,938 नए मामले, 67 मरीज़ों की मौत
    24 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 22 हज़ार 427 हो गयी है।
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    "बाल श्रमिकों का सर्वे करना उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक!"
    24 Mar 2022
    गुजरात विधानसभा में पीएसी (पब्लिक अकाउंट कमिटी) ने एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें राज्य में बाल श्रमिकों को लेकर श्रम एवं रोजगार विभाग के रूख को लेकर सख्त टिप्पणी की है।
  • uttar pradesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंगाल में हिंसा और यूपी में विरोध को बुल्डोज करता 'निर्विरोध'
    23 Mar 2022
    बंगाल में हिंसा-प्रतिहिंसा का दौर क्यों नहीं थमता?
  • kashmir files
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर फ़ाइल्स, देश को नफ़रत के नये गियर में डाला, 2024 चुनावों का एजेंडा सेट
    23 Mar 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने कश्मीर फ़ाइल्स के ज़रिये फैलाए जा रहे नफ़रती एजेंडे, मॉब लिंचिग और इस्लामोफोबिया पर चर्चा की। साथ ही याद किया भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को, कवि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License