NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
असांजे के प्रत्यर्पण के ख़िलाफ़ अर्जी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता पैदा करती है
रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने ब्रिटिश सरकार से असांजे की सुनवाई में प्रेस की आज़ादी और मानवाधिकारों का सम्मान करने का आह्वान किया है और अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुरोध का अनुपालन नहीं करने को कहा है।
पीपल्स डिस्पैच
28 Aug 2020
असांजे

रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) ने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के मामले में यूएस प्रशासन द्वारा जारी प्रत्यर्पण कार्रवाई का "दृढ़ता से विरोध" किया है। यूनाइटेड किंगडम के अधिकारियों को प्रस्तुत की जाने वाली एक अर्जी में आरएसएफ ने सरकार से मांग की है कि वह प्रत्यर्पण की अमेरिकी मांगों का अनुपालन न करे। 100,000 से अधिक हस्ताक्षर होने की उम्मीद करने वाली इस अर्जी को 7 सितंबर को निर्धारित असांजे की अगली प्रत्यर्पण सुनवाई के दिन प्रस्तुत की जाएगी।

इस अर्जी में यह भी कहा गया है कि असांजे के ख़िलाफ़ कार्यवाही "सभी पत्रकारों के लिए एक ख़तरनाक मिसाल हो सकती है।" यह कहा गया है कि डोनल्ड ट्रम्प के अमेरिकी प्रशासन द्वारा एस्पियोनेज एक्ट के तहत असांजे पर मुकदमा चलाने के लिए आगे बढ़ाना लीक हुए दस्तावेजों के प्रकाशन के लिए "बदले" की कार्रवाई है जिसने अमेरिकी वार क्राइम (युद्ध अपराधों) का खुलासा किया था। इस याचिका में यह भी कहा गया है कि इन दस्तावेज़ों का प्रकाशन जिसे चेल्सी मैनिंग द्वारा लीक किया गया था वह "स्पष्ट रूप से सार्वजनिक हित में था और जासूसी का काम नहीं था।"

“हर दिन, समाचार संस्थानें सार्वजनिक हित की सेवा के लिए वर्गीकृत सूचनाओं को जारी करते हैं और प्रकाशित करते हैं। याचिका में कहा गया है कि अगर असांजे का क़ानूनी अभियोग जारी रहता है तो खोजी पत्रकारिता और प्रेस की आज़ादी का उत्पीड़न होगा। इसने सरकार से "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारिता की रक्षा के सिद्धांतों को प्राथमिकता देने के लिए भी कहा है।"

इस याचिका में असांजे की बिगड़ती सेहत का हवाला दिया गया है और असांजे के मामले से निपटने के लिए ब्रिटिश सरकार से "ब्रिटेन के क़ानून और देश के अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दायित्वों के अनुसार कार्य" करने का अनुरोध किया गया। आरएसएफ ने संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत निल्स मेल्ज़र की रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें असांजे की स्थिति को अपमानजनक व्यवहार और यहां तक कि मनोवैज्ञानिक यातना भी कहा गया है।

असांजे वर्तमान में ट्रम्प प्रशासन के अनुरोध पर प्रत्यर्पण मुक़दमे का सामना कर रहे हैं। अगर प्रत्यर्पित किया गया तो उन पर 18 आरोपों में मुक़दमा चला सकता है जिनमें से 17 को एस्पियोनेज एक्ट के तहत चलेगा जिसमें 175 साल की अधिकतम जेल की सजा हो सकती है। असांजे को हाल ही में अमेरिका द्वारा अपने मौजूदा आरोपों के दायरे का विस्तार करने के बाद अन्य दूसरे अभियोगों और एक अन्य प्रत्यर्पण मुक़दमे का सामना करना पड़ सकता है।

हाल ही में दुनिया भर के 169 न्यायाधीशों, क़ानूनी पेशेवरों, विद्वानों और संगठनों के एक समूह ने यूके के प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को भी इसी तरह की याचिका दी थी जिसमें असांजे के ख़िलाफ़ अत्याचार और अपमानजनक व्यवहार, उनके प्रत्यर्पण की संभावित अवैधता, प्रतिवादी के रूप में उनके अधिकारों का उल्लंघन और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला की चिंताओं को उठाया गया था।

Julian Assange
Reporters Without Borders
United States administration
wikileaks

Related Stories

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

ब्रिटेन की कोर्ट ने जूलियन असांज के अमेरिका प्रत्यर्पण की अनुमति दी

ज़ोर पकड़ती  रिहाई की मांग के बीच जूलियन असांज नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित

पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 

RSF ने कश्मीर प्रेस क्लब को बंद करने की जम्मू-कश्मीर प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की

वे उन्हें मार रहे हैं : असांज की 'स्लो डेथ' खसोगी की याद दिलाती है

जूलियन असांज का न्यायिक अपहरण

मानवाधिकार दिवस पर ब्रिटेन के कोर्ट ने जूलियन असांज के अमेरिका प्रत्यर्पण को मंज़ूरी दी

क्यों जूलियन असांज पर अमानवीय मुक़दमा हम सबके लिए अन्याय है

असांजे मामले के एक प्रमुख गवाह ने झूठ बोलने की बात स्वीकार की


बाकी खबरें

  • अरुण कुमार त्रिपाठी
    विचार: योगी की बल्ले बल्ले, लेकिन लोकतंत्र की…
    27 Mar 2022
    अंतरराष्ट्रीय पूंजी ने आधुनिक किस्म के हिंदुत्व के साथ एक तालमेल बिठा लिया है। अब इसे मनुवादी कहना और ब्राह्मणवादी कहना एकदम से सटीक नहीं बैठता। इसमें सत्ता में भागीदारी का पूरा इंतजाम किया गया है।
  • international
    न्यूज़क्लिक टीम
    रूस-यूक्रेन युद्धः क्या चल रहा बाइडन व पुतिन के दिमाग़ में
    26 Mar 2022
    पड़ताल दुनिया भर की में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने युक्रेन युद्ध के एक महीने होने के बाद चल रहे दांवों पर न्यूज़ क्लिक के एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ से बातचीत की। इसमें रूस की रणनीति के साथ-साथ…
  • रवि शंकर दुबे
    IPL 2022:  नए नियमों और दो नई टीमों के साथ टूर्नामेंट का शानदार आगाज़
    26 Mar 2022
    आईपीएल 2022 का आगाज़ हो चुका है, इस बार कई नियमों में बदलाव किए गए हैं तो लखनऊ और गुजरात की टीमों ने भी एंट्री मार ली है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए टूर्नामेंट बेहद रोचक होने वाला है।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या RSS योगी में देखता है मोदी का उत्तराधिकारी
    26 Mar 2022
    यूपी में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक कद अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है. भारतीय जनता पार्टी-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियो में अब उनकी बराबरी कराने वाला कोई नहीं!
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    रेलवे में 3 लाख हैं रिक्तियां और भर्तियों पर लगा है ब्रेक
    26 Mar 2022
    एक तरफ बेरोज़गार युवा दर-दर भटक रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरकारी विभागों में इतनी बड़ी संख्या में रिक्तियां, वह भी केवल एक विभाग में, चौंकाने वाली है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License