NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फ़िलीपींस : विश्वविद्यालयों ने "रेड-टैगिंग" पर सरकार के बयान की निंदा की
फ़िलीपींस के विश्वविद्यालयों के परिसरों में सुरक्षा बलों की तैनाती करने के सरकार के फैसले के एक सप्ताह के भीतर रोड्रिगो डुटर्टे के उग्रवाद विरोधी संस्था के प्रमुख एंटोनियो पार्लाडे द्वारा ये आरोप लगाया गया।
पीपल्स डिस्पैच
25 Jan 2021
फ़िलीपींस : विश्वविद्यालयों ने "रेड-टैगिंग" पर सरकार के बयान की निंदा की

फिलीपींस के चार निजी विश्वविद्यालयों ने एक साथ सरकार के उन आरोपों की निंदा की है जिसमें कहा गया कि ये विश्वविद्यालय माओवादी विद्रोहियों के भर्ती स्थल हैं। एटेनियो डे मनिला यूनिवर्सिटी, सैंटो टोमस, फार ईस्टर्न यूनिवर्सिटी और डे ला सेले यूनिवर्सिटी के प्रमुखों ने रविवार 24 जनवरी को जारी एक संयुक्त बयान में नेशनल टास्क फोर्स टू एंड लोकल आर्म्ड कन्फ्लिक्ट (एनटीएफ-ईएलसीएसी) के प्रमुख एंटोनियो पार्लाडे द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दिया।

पार्लाडे ने कहा था कि ये चार विश्वविद्यालय देश के 18 प्रमुख विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में से थे जहां न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए), प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ फिलीपींस (सीपीपी) की सशस्त्र शाखा है। विश्वविद्यालय के प्रमुखों ने इन आरोपों को "सबूत के बिना गैर-जिम्मेदाराना" बताया और कहा कि यह एनटीएफ-ईएलसीएसी द्वारा दिए गए पिछले बयान की कड़ी है। एनटीएफ-ईएलसीएसी को रोड्रिगो डुटेर्टे सरकार द्वारा एंटी-सीपीपी कार्यवाही में समन्वय का काम सौंपा गया था।

इन विश्वविद्यालयों के प्रमुखों ने कहा कि अब हमें अपने परिसरों के अंदर ही अपने छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। इन अधिकारियों ने कहा, "अपने देश की उच्च आकांक्षाओं वाले विश्वविद्यालय के रूप में हम अपने छात्रों को ऐसे कार्यों में संलग्न होने का निर्देश देते हैं जो सामाजिक सामंजस्य को मजबूत करने में योगदान करते हैं, देश के लोकतांत्रिक संस्थानों की रक्षा करते हैं और राष्ट्र निर्माण को बढ़ावा देते हैं।"

उन्होंने कहा, "हम इसलिए जनरल पार्लाडे के बयान पर आपत्ति जताते हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि हमारी संस्थाएं [एनपीए] की भर्ती गतिविधियों को न तो बढ़ावा देती हैं और न ही किसी भी आंदोलन को भड़काकर सरकार को हिंसक रूप से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य रखती हैं।"

विश्वविद्यालयों पर ये ताजा आरोप डिपार्टमेंट ऑफ नेशनल डिफेंस (डीएनडी) के जरिए सरकार और यूनिवर्सिटी ऑफ फिलिपाइंस (यूपी) प्रणाली के बीच हस्ताक्षरित 1989 के समझौते को राष्ट्रपति डुटेर्टे की सरकार द्वारा एकतरफा तरीके से वापस लेने के एक सप्ताह के भीतर लगाया गया है।

इस समझौते ने सुरक्षा बलों और पुलिस को कुछ आपातकालीन स्थिति को छोड़कर देश की सबसे बड़ी विश्वविद्यालय प्रणाली यूपी प्रणाली में परिसरों में प्रवेश करने से रोक दिया। इस समझौते को निरस्त करने के बाद सरकार ने कुछ विश्वविद्यालय परिसरों में पुलिस बलों की तैनाती की।

Philippines
Universities of philippines
New People's Army
Communist Party of the Philippines

Related Stories

फ़िलीपींस ने प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक शाखा को "आतंकवादी" घोषित किया

फ़िलीपींस : सेना की गोलीबारी में एक नाबालिग़ सहित 3 आदिवासी मारे गए

फ़िलीपींस में पुलिस की छापेमारी में एक गिरफ़्तार और दो शांति कार्यकर्ताओं की मौत

फ़िलीपींस में आतंकवादियों की सूची की व्यापक निंदा की गई

फ़िलीपींस : 10 दिनों में 1,00,000 नए मामले, लॉकडाउन अगले सप्ताह तक बढ़ाया गया

9 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाली पुलिस छापेमारी के मुद्दे पर डुटेर्टे सरकार के ख़िलाफ़ रोष

फ़िलीपींस के सेक्रेटरी ऑफ़ जस्टिस ने एंटी ड्रग ऑपरेशन में पुलिस की ग़लती मानी

विस्थापित जनजातीय छात्रों के स्कूल पर पुलिस छापेमारी को लेकर फ़िलीपींस में नाराज़गी

फ़िलिपींस : देश के क्रूर आतंकवाद विरोधी क़ानून के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

फ़िलीपींस के सांसद और एक्टिविस्ट ने नेताओं की हत्याओं की जांच की मांग की


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License