NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पोलैंडः पैरोक प्लांट के कर्मचारियों को एक सप्ताह की हड़ताल के बाद जीत मिली
एक सप्ताह की हड़ताल के बाद पोलैंड के ट्रेज़ेमेस्ज़्नो में स्टोन वूल इंसुलेशन के निर्माता पैरोक पोल्स्का के कर्मचारियों ने अधिक इंटर्नशिप बोनस, वेतन वृद्धि और रोज़गार अनुबंधों को बढ़ाने की जीत हासिल कर ली।
पीपल्स डिस्पैच
12 Aug 2021
Workers Strike Poland

स्टोन वूल इंसुलेशन का उत्पादक पैरोक पोल्सका के कर्मचारियों द्वारा शुरु की गई एक सप्ताह की लंबी हड़ताल 11 अगस्त को तड़के सफलतापूर्वक समाप्त हो गया क्योंकि प्रबंधन ने कर्मचारियों द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। अमेरिका स्थित ओवेन्स कॉर्निंग के पैरोक पोल्सका के ट्रेज़ेमेस्ज़्नो प्लांट के कर्मचारियों ने अस्थायी अनुबंधों के दुरुपयोग को समाप्त करने, इंटर्नशिप भत्ते में वृद्धि करनेे और वार्षिक वेतन वृद्धि करने की मांग करते हुए ट्रेज़ेमेस्नो में लेबर कन्फेडरेशन के समन्वय से 4 अगस्त को हड़ताल शुरू की। वामपंथी सांसद; एग्निस्ज़्का डिज़िमियानोविक्ज़-बेक और पोलैंड के वामपंथी गठबंधन; लेविका रज़ेम ने हड़ताल के दौरान मज़दूरों को अपना समर्थन दिया है।

Strajk.eu की रिपोर्ट के अनुसार, पैरोक प्रबंधन और एक स्वतंत्र अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा मध्यस्थता वाले कर्मचारियों के प्रतिनिधि के बीच हुई बातचीत में कर्मचारियों को इस वर्ष 64.08 यूएसडी की सकल वृद्धि और अगले प्रत्येक दो वर्षों के लिए अतिरिक्त 76.90 यूएसडी का भुगतान करने पर सहमति हुई है। इस समझौते के अनुसार, जिन लोगों ने पैरोक पोल्सका में पांच साल तक काम किया है, उन्हें 35.88 अमेरिकी डॉलर का इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा और 15 साल के अनुभव वाले लोगों को 107.65 अमेरिकी डॉलर मिलेगा, जो वर्तमान में सिर्फ 17.94 अमेरिकी डॉलर है।

ट्रेज़ेमेस्ज़्नो में स्थित 780 कर्मचारी वाला ये प्लांट भी जांट के आधार पर कर्मचारियों के अस्थायी अनुबंध का विस्तार करने के लिए सहमत हो गया है। ट्रेज़ेमेस्ज़्नो में कर्मचारियों की सफलता को पोलिश वर्किंग क्लास के हाल के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर माना गया है। पैरोक समूह स्टोन ऊल इन्सुलेशन का एक अंतरराष्ट्रीय उत्पादक है और ट्रेज़ेमेस्ज्नो में कंपनी की पोलिश शाखा अपने उद्योग में एक प्रमुख उत्पादन केंद्र है। भले ही कंपनी रिकॉर्ड मुनाफे हासिल कर रही है, पर जब तक कि कर्मचारी हड़ताल पर नहीं चले गए प्रबंधन कर्मचारियों को उनके हिस्से का लाभ देने के लिए अनिच्छुक रहा है।

Poland
Paroc plant workers
Workers Strike
Workers Strike Poland

Related Stories

यूक्रेन: यूरोप द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाना इसलिए आसान नहीं है! 

लुधियाना: PRTC के संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

दिल्ली: बर्ख़ास्त किए गए आंगनवाड़ी कर्मियों की बहाली के लिए सीटू की यूनियन ने किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'

स्कीम वर्कर्स संसद मार्च: लड़ाई मूलभूत अधिकारों के लिए है

भारत की तरह पौलेंड में भी पेगासस पर मचा हंगामा, विपक्षी नेताओं के फोन हैक करने का आरोप

अर्बन कंपनी से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने किया अपना धरना ख़त्म, कर्मचारियों ने कहा- संघर्ष रहेगा जारी!

निर्माण मज़दूरों की 2 -3 दिसम्बर को देशव्यापी हड़ताल,यूनियन ने कहा- करोड़ों मज़दूर होंगे शामिल

यूपी में अनीमिया, भुखमरी के शिकार बच्चे बढ़े, दिल्ली में श्रमिकों ने की हड़ताल और अन्य ख़बरें

दिल्ली में मज़दूरों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के ख़िलाफ़ हड़ताल की


बाकी खबरें

  • UP Teachers Protest
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : आगामी चुनाव से पहले लाखों शिक्षकों ने योगी सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को कहा
    02 Dec 2021
    विरोध करने वाले शिक्षकों ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, पूर्व वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, डीए की किस्त और बक़ाया राशि जारी करने सहित कई मांगें…
  • bhopal gas tragedy
    अनिल जैन
    भोपाल गैस त्रासदी के 37 बरस, अभी भी थमा नहीं है लोगों का मरना! 
    02 Dec 2021
    आज से ठीक 37 वर्ष पहले दो और तीन दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात को यूनियन कार्बाइड के कारखाने से निकली जहरीली गैस (मिक यानी मिथाइल आइसो साइनाइट) ने अपने-अपने घरों में सोए हजारों लोगों को एक झटके में ही…
  • putin
    एम. के. भद्रकुमार
    मजबूत गठजोड़ की ओर अग्रसर होते चीन और रूस
    02 Dec 2021
    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने उच्च-स्तरीय “स्रोत” के हवाले से खुलासा किया है कि बीजिंग का 2022 के शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिकी एवं पश्चिमी राजनेताओं को आमंत्रित करने का कोई इरादा…
  • left
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बढ़ते हमलों के विरोध में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन
    02 Dec 2021
    इस प्रदर्शन को सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात, प्रकाश करात, हन्नान मौल्ला और दिल्ली राज्य कमेटी के नेताओं ने संबोधित किया। इस प्रदर्शन में सांप्रदायिकता का दंश झेल चुके उत्तर पूर्वी दिल्ली…
  • covid
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रॉन: घबराने की नहीं, सावधानियां रखने की ज़रूरत है
    02 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया सूचना के मुताबिक़, यह साफ़ नहीं है कि ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट समेत, पिछले वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैल सकता है या नहीं। फिर भी यह सुझाव है कि अब भी उतनी ही सावधानी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License