NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पेगासस खुलासे के बाद वायर के दफ़्तर में पुलिस जांच: यह रूटीन चेकअप तो नहीं है जनाब!
"... मैं अपने जीवन में पहली बार सुन रहा हूं कि 15 अगस्त के पहले मीडिया संस्थानों के दफ्तर में पुलिस रूटीन चेकअप के लिए जाती है। न्यू इंडिया में कुछ भी मुमकिन है। हैरानी की बात है।"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Jul 2021
पेगासस खुलासे के बाद वायर के दफ़्तर में पुलिस जांच: यह रूटीन चेकअप तो नहीं है जनाब!

दिल्ली स्थित समाचार पोर्टल ‘द वायर’ के संस्थापक एवं संपादक सिद्धार्थ वरदराजन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुलासा किया कि उनके कार्यालय का शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी ने दौरा किया और उनसे कुछ पूछताछ की। याद रहे है ये वही समाचार पोर्टल है जिसने भारत में पेगासस जासूसी कांड की रिपोर्ट जारी की है। 

सिद्धार्थ ने कहा कि पुलिस ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के अलावा वायर की पत्रकार आरफा खानम शेरवानी के संबंध में भी सवाल पूछे।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “पेगासस प्रोजेक्ट के बाद द वायर के लिए कार्यालय में यह सिर्फ़ एक और दिन नहीं है। आज पुलिसकर्मी पहुँचे और बेहूदा पूछताछ की। उन्होंने पूछा- ‘विनोद दुआ कौन है?’ ‘स्वरा भास्कर कौन है?’ ‘क्या मैं आपका रेंट अग्रीमेंट देख सकता हूँ??’ ‘क्या मैं आरफ़ा से बात कर सकता हूँ?’

Not just another day at the office for @thewire_in after #PegasusProject

Policeman arrived today with inane inquiries. 'Who's Vinod Dua?' 'Who's Swara Bhaskar?' 'Can I see your rent agreement?' 'Can I speak to Arfa?'

Asked why he'd come: "Routine check for Aug 15"

Strange. pic.twitter.com/jk0a2dDIuS

— Siddharth (@svaradarajan) July 23, 2021

ये अपने आप में अजीब और गंभीर है कि पुलिस बिना किसी मज़बूत वजह के समाचार संस्थान के ऑफिस में जाती और पूछताछ करती है। इस पर दिल्ली पुलिस ने जो जवाब दिया वो बिल्कुल ही अटपटा और हास्यपद है। 

सिद्धार्थ के ट्वीट पर DCP नई दिल्ली ने स्पष्टीकरण देते हुआ कहा कि पुलिसकर्मी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस से पहले नियमित पूछताछ के लिए उनके ऑफिस गए थे।

In the run up to Independence Day,security and anti-terrorist measures such as tenant verification,checking of guest houses etc are being taken throughout Delhi.Local beat officer had gone to verify an office which didn't bear any signboard at the entrance. Please see the photo. pic.twitter.com/tmQObWIXmq

— DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) July 23, 2021

पुलिस ने  लिखा, “स्वतंत्रता दिवस से पहले, सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी उपाय, जैसे- किरायेदार सत्यापन, गेस्ट हाउस की जाँच आदि पूरे दिल्ली में किए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारी एक कार्यालय का सत्यापन करने गए थे, जिसके प्रवेश द्वार पर कोई साइनबोर्ड नहीं था। कृपया फोटो देखें।”

अब ये जबाब सुनने के बाद किसी भी तार्किक व्यक्ति के जहन में सवाल उठेगा कि आपने ऑफिस देखा और आपको पता चल गया कि ये समाचार संस्थान का ऑफिस है। फिर जो बेतुके सवाल पूछे उसका क्या मतलब है। 

खैर पुलिस के इस स्पष्टीकरण पर सिदार्थ ने ट्वीट का रिप्लाई देते हुए सवाल किया कि आपके कांस्टेबल महेश चाहते थे कि द वायर के ऑफिस से कोई उन्हें लिखकर दे कि "विनोद दुआ, आसिफ़ खान और स्वरा भास्कर यहाँ काम नहीं करते है।" आपने जो पूछताछ का कारण बतया उससे इसका क्या लेना देना है।

The Mandir Marg PS knows The Wire office. That sign is for the other half of the building which is locked. But pls speak to Ct Mahesh, as I did, and find out why he was asking about Vinod Dua, Swara, Arfa, some Asif, & mumbling something about “koi kanpur case”. All very strange.

— Siddharth (@svaradarajan) July 23, 2021

वायर के पूर्व कर्मचारी और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कान्त ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि "... मैं अपने जीवन में पहली बार सुन रहा हूं कि 15 अगस्त के पहले मीडिया संस्थानों के दफ्तर में पुलिस रूटीन चेकअप के लिए जाती है। न्यू इंडिया में कुछ भी मुमकिन है। हैरानी की बात है।"

पुलिस पूछताछ की कुछ भी वजह बताए, लेकिन पुलिसकर्मी के वहाँ जाने से इसलिए संदेह उठने लगे हैं कि एक दिन पहले ही कोरोनाकाल में ग्राउंड रिपोर्ट करने वाले तीखे सवाल पूछने वाले अख़बार दैनिक भास्कर और न्यूज़ चैनल भारत समाचार चैनल के कार्यालयों पर छापे पड़े हैं। एडिटर्स गिल्ड ने भी शुक्रवार को ही कहा है कि पेगासस के मामले के बीच मीडिया घरानों पर छापे की कार्रवाई चिंता पैदा करने वाली है।

बता दें कि इजराइली कंपनी एनएसओ के पेगासस स्पाइवेयर पर हंगामा मचा है। द वायर दुनियाभर के उन 16 मीडिया संस्थानों में से एक है, जो पेगासस प्रोजेक्ट में शामिल थे। इसी वेबसाइट ने फ्रांस स्थित गैर-लाभकारी फॉरबिडन स्टोरीज और मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल के साथ मिलकर पेगासस की मदद से सबसे पहले जासूसी की खबर का खुलासा किया था। आरोप लगाए जा रहे हैं कि इसके माध्यम से दुनिया भर में लोगों पर जासूसी कराई गई। 'द गार्डियन', 'वाशिंगटन पोस्ट', 'द वायर' सहित दुनिया भर के 17 मीडिया संस्थानों ने पेगासस स्पाइवेयर के बारे में खुलासा किया है। एक लीक हुए डेटाबेस के अनुसार इजरायली निगरानी प्रौद्योगिकी फर्म एनएसओ के कई सरकारी ग्राहकों द्वारा हज़ारों टेलीफोन नंबरों को सूचीबद्ध किया गया था। द वायर के अनुसार इसमें 300 से अधिक सत्यापित भारतीय मोबाइल टेलीफोन नंबर शामिल हैं। ये नंबर मंत्री, विपक्ष के नेता, पत्रकार, क़ानूनी पेशे से जुड़े, व्यवसायी, सरकारी अधिकारी, वैज्ञानिक, अधिकार कार्यकर्ता और अन्य से जुड़े हैं।

The Wire
Pegasus
Pegasus revelations
Siddharth Varadarajan
delhi police

Related Stories

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

अदालत ने सिद्धार्थ वरदराजन के ख़िलाफ़ दर्ज प्राथमिकी रद्द की 

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा

पेगासस मामला : न्यायालय ने जांच रिपोर्ट सौंपने की समय-सीमा बढ़ाई

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!

शाहीन बाग़ ग्राउंड रिपोर्ट : जनता के पुरज़ोर विरोध के आगे झुकी एमसीडी, नहीं कर पाई 'बुलडोज़र हमला'

जहांगीरपुरी : दिल्ली पुलिस की निष्पक्षता पर ही सवाल उठा दिए अदालत ने!

अदालत ने कहा जहांगीरपुरी हिंसा रोकने में दिल्ली पुलिस ‘पूरी तरह विफल’

मोदी-शाह राज में तीन राज्यों की पुलिस आपस मे भिड़ी!


बाकी खबरें

  • ganguli and kohli
    लेस्ली ज़ेवियर
    कोहली बनाम गांगुली: दक्षिण अफ्रीका के जोख़िम भरे दौरे के पहले बीसीसीआई के लिए अनुकूल भटकाव
    19 Dec 2021
    दक्षिण अफ्रीका जाने के ठीक पहले सौरव गांगुली बनाम विराट कोहली की टसल हमारी टीवी पर तैर रही है। यह टसल जितनी वास्तविक है, यह इस तथ्य पर पर्दा डालने के लिए भी मुफ़ीद है कि भारतीय टीम ऐसे देश का दौरा कर…
  • modi
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    चुनावी चक्रम: लाइट-कैमरा-एक्शन और पूजा शुरू
    19 Dec 2021
    सरकार जी उतनी गंभीरता, उतना दिमाग सरकार चलाने में नहीं लगाते हैं जितना पूजा-पाठ करने में लगाते हैं। यह पूजा-पाठ चुनाव से पहले तो और भी अधिक बढ़ जाता है। बिल्कुल ठीक उसी तरह, जिस तरह से किसी ऐसे छात्र…
  • teni
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे : जयपुर में मौका चूके राहुल, टेनी को कब तक बचाएगी भाजपा और अन्य ख़बरें
    19 Dec 2021
    सवाल है कि अजय मिश्र को कैसे बचाया जाएगा? क्या एसआईटी की रिपोर्ट के बाद भी उनका इस्तीफा नहीं होगा और उन पर मुकदमा नहीं चलेगा?
  • amit shah
    अजय कुमार
    अमित शाह का एक और जुमला: पिछले 7 सालों में नहीं हुआ कोई भ्रष्टाचार!
    19 Dec 2021
    यह भ्रष्टाचार ही भारत के नसों में इतनी गहराई से समा चुका है जिसकी वजह से देश का गृह मंत्री मीडिया के सामने खुल्लम-खुल्ला कह सकता है कि पिछले 7 सालों में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ।
  • A Critique of Capitalism’s Obscene Wealth
    रिचर्ड डी. वोल्फ़
    पूंजीवाद की अश्लील-अमीरी : एक आलोचना
    19 Dec 2021
    पूंजीवादी दुनिया में लगभग हर जगह ग़ैर-अमीर ही सबसे ज़्यादा कर चुकाते हैं और अश्लील-अमीरों की कर चोरी के कारण सार्वजनिक सेवाओं में होने वाली कटौतियों की मार बर्दाश्त करते रहते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License