NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बीडीसी सदस्य के रिश्तेदार की हत्या में थाना प्रभारी व सिपाही निलंबित
मामले में अभी तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि मुख्य हत्यारोपी की पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव बड़े अंतर से जीत गयी हैं।
भाषा
10 Jul 2021
Bdc
फ़ोटो साभार : सोशल मीडिया

बहराइच (उप्र): उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रखंड विकास समिति (बीडीसी) सदस्य के रिश्तेदार की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना प्रभारी एवं एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है। मामले में अभी तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि मुख्य हत्यारोपी की पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव बड़े अंतर से जीत गयी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि थाना खैरीघाट अंतर्गत दीनापुरवा गांव में महिला बीडीसी यदुराई देवी को कथित रूप से अगवा करने से रोकने पर उनके जेठ मायाराम (60) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी।

एएसपी ने बताया परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया था कि शिवपुर प्रखंड से प्रमुख पद की अधिकृत भाजपा उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी के पति सुधीर यज्ञसेनी व उनके साथियों द्वारा सरिता के सरकारी गनर की बंदूक के बट से पीट पीटकर मायाराम का कत्ल हुआ है।

मामले में सुधीर यज्ञसेनी और एक कांस्टेबल सहित 10 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज हुआ था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना को लेकर गंभीर रवैया अख्तियार करते हुए कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरतने के आरोप में खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह व आरक्षी जितेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक भाजपा उम्मीदवार के पति सुधीर यज्ञसेनी सहित चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।

गौरतलब है कि बहराइच की पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने शुक्रवार को दोषियों के खिलाफ रासुका लगाने की बात कही थी।

उधर घटना का कारण माने जा रहे शिवपुर प्रखंड प्रमुख पद के चुनाव में आज शांतिपूर्ण मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी सरिता यज्ञसेनी अपने प्रतिद्वंदी एवं सपा उम्मीदवार को भारी अंतर से हराने में कामयाब रही हैं। प्रमुख पद पर विजयी भाजपा प्रत्याशी को 70 मत व सपा को 50 वोट हासिल हुए हैं।

 

 


बाकी खबरें

  • ganguli and kohli
    लेस्ली ज़ेवियर
    कोहली बनाम गांगुली: दक्षिण अफ्रीका के जोख़िम भरे दौरे के पहले बीसीसीआई के लिए अनुकूल भटकाव
    19 Dec 2021
    दक्षिण अफ्रीका जाने के ठीक पहले सौरव गांगुली बनाम विराट कोहली की टसल हमारी टीवी पर तैर रही है। यह टसल जितनी वास्तविक है, यह इस तथ्य पर पर्दा डालने के लिए भी मुफ़ीद है कि भारतीय टीम ऐसे देश का दौरा कर…
  • modi
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    चुनावी चक्रम: लाइट-कैमरा-एक्शन और पूजा शुरू
    19 Dec 2021
    सरकार जी उतनी गंभीरता, उतना दिमाग सरकार चलाने में नहीं लगाते हैं जितना पूजा-पाठ करने में लगाते हैं। यह पूजा-पाठ चुनाव से पहले तो और भी अधिक बढ़ जाता है। बिल्कुल ठीक उसी तरह, जिस तरह से किसी ऐसे छात्र…
  • teni
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे : जयपुर में मौका चूके राहुल, टेनी को कब तक बचाएगी भाजपा और अन्य ख़बरें
    19 Dec 2021
    सवाल है कि अजय मिश्र को कैसे बचाया जाएगा? क्या एसआईटी की रिपोर्ट के बाद भी उनका इस्तीफा नहीं होगा और उन पर मुकदमा नहीं चलेगा?
  • amit shah
    अजय कुमार
    अमित शाह का एक और जुमला: पिछले 7 सालों में नहीं हुआ कोई भ्रष्टाचार!
    19 Dec 2021
    यह भ्रष्टाचार ही भारत के नसों में इतनी गहराई से समा चुका है जिसकी वजह से देश का गृह मंत्री मीडिया के सामने खुल्लम-खुल्ला कह सकता है कि पिछले 7 सालों में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ।
  • A Critique of Capitalism’s Obscene Wealth
    रिचर्ड डी. वोल्फ़
    पूंजीवाद की अश्लील-अमीरी : एक आलोचना
    19 Dec 2021
    पूंजीवादी दुनिया में लगभग हर जगह ग़ैर-अमीर ही सबसे ज़्यादा कर चुकाते हैं और अश्लील-अमीरों की कर चोरी के कारण सार्वजनिक सेवाओं में होने वाली कटौतियों की मार बर्दाश्त करते रहते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License