NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बीडीसी सदस्य के रिश्तेदार की हत्या में थाना प्रभारी व सिपाही निलंबित
मामले में अभी तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि मुख्य हत्यारोपी की पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव बड़े अंतर से जीत गयी हैं।
भाषा
10 Jul 2021
Bdc
फ़ोटो साभार : सोशल मीडिया

बहराइच (उप्र): उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रखंड विकास समिति (बीडीसी) सदस्य के रिश्तेदार की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना प्रभारी एवं एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है। मामले में अभी तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि मुख्य हत्यारोपी की पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव बड़े अंतर से जीत गयी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि थाना खैरीघाट अंतर्गत दीनापुरवा गांव में महिला बीडीसी यदुराई देवी को कथित रूप से अगवा करने से रोकने पर उनके जेठ मायाराम (60) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी।

एएसपी ने बताया परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया था कि शिवपुर प्रखंड से प्रमुख पद की अधिकृत भाजपा उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी के पति सुधीर यज्ञसेनी व उनके साथियों द्वारा सरिता के सरकारी गनर की बंदूक के बट से पीट पीटकर मायाराम का कत्ल हुआ है।

मामले में सुधीर यज्ञसेनी और एक कांस्टेबल सहित 10 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज हुआ था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना को लेकर गंभीर रवैया अख्तियार करते हुए कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरतने के आरोप में खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह व आरक्षी जितेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक भाजपा उम्मीदवार के पति सुधीर यज्ञसेनी सहित चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।

गौरतलब है कि बहराइच की पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने शुक्रवार को दोषियों के खिलाफ रासुका लगाने की बात कही थी।

उधर घटना का कारण माने जा रहे शिवपुर प्रखंड प्रमुख पद के चुनाव में आज शांतिपूर्ण मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी सरिता यज्ञसेनी अपने प्रतिद्वंदी एवं सपा उम्मीदवार को भारी अंतर से हराने में कामयाब रही हैं। प्रमुख पद पर विजयी भाजपा प्रत्याशी को 70 मत व सपा को 50 वोट हासिल हुए हैं।

 

 


बाकी खबरें

  • संदीपन तालुकदार
    अर्जेंटीना: बिना इलाज के ठीक हुई एचआईवी पॉज़िटिव महिला
    24 Nov 2021
    शोध से पता चला है कि ऐसे कई मरीज़ हो सकते हैं, जो प्राकृतिक ढंग से इस वायरस से लड़ सकते हैं।
  • water body
    नीलाबंरन ए
    रामेश्वरम द्वीप पर जल-मृदा प्रदूषण की वजह झींगा के फार्म
    24 Nov 2021
    तमिलनाडु में भूजल, मिट्टी की उर्वरता और द्वीप का समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से बढ़ रहे झींगें के फार्मों से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
  • ctu
    रौनक छाबड़ा
    दिल्ली में 25 नवंबर को श्रमिकों की हड़ताल, ट्रेड यूनियनों ने कहा - 6 लाख से अधिक श्रमिक होंगे हड़ताल में शामिल
    24 Nov 2021
    ट्रेड यूनियनों की प्रमुख मांगों में अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन के रूप में 26,000 रुपये के साथ-साथ असंगठित मज़दूरों को 7,500 रुपये की मासिक नगद सहायता शामिल है।
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 9,283 नए मामले, 437 मरीज़ों की मौत
    24 Nov 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.32 फ़ीसदी यानी 1 लाख 11 हज़ार 481 हो गयी है।
  • military
    एन.डी.जयप्रकाश
    सैन्य-औद्योगिक जुगलबंदी ने किस तरह शांति और निरस्त्रीकरण को दरकिनार कर दिया: IV
    24 Nov 2021
    साल 1961 निशस्त्रीकरण की दिशा में ठोस प्रगति की चमकती उम्मीदों के साथ ख़त्म हुआ था, लेकिन साठ साल बाद भी इस उम्मीद को मौजूदा समय में भी बुरी तरह झटके लग रहे हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License