NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ईरान के परमाणु परिसर नतांज में बिजली आपूर्ति ठप, 'परमाणु आतंकवाद का दावा'
ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ नए सिरे से शत्रुता का सामना कर रहा है। जो बाइडन प्रशासन के सत्ता में आने के बाद साल 2015 के इस परमाणु समझौते में फिर से जान डालने की संभावना बढ़ गई है।
पीपल्स डिस्पैच
12 Apr 2021
ईरान के परमाणु परिसर नतांज में बिजली आपूर्ति ठप, 'परमाणु आतंकवाद का दावा'

ईरान की सबसे बड़ी परमाणु संवर्धन इकाई के कुछ हिस्सों में रविवार 11 अप्रैल को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसको लेकर बाहरी शक्तियों द्वारा नुकसान पहुंचाने की चिंता व्यक्त की जा रही है। हालांकि बिजली आपूर्ति के ठप होने से किसी तरह के पर्यावरणीय क्षति और लोगों के नुकसान की खबर नहीं है। मामले की जांच अभी भी जारी है। इस बीच ईरान की सरकार ने इसे "परमाणु आतंकवाद" करार दिया है और साथ ही उसने विश्व समुदाय से इससे निर्णायक तरीके से निपटने की अपील की है।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) के प्रमुख डॉ. अली अकबर सालेही ने बिजली आपूर्ति ठप होने को "इस देश की औद्योगिक और राजनीतिक विकास के विरोधियों" द्वारा किया गया कृत्य बताया है जो ईरान की "परमाणु उद्योग के महत्वपूर्ण विकास" को रोकने में भी विफल रहे हैं। उन्होंने ईरान परमाणु समझौते में फिर से जान डालने वाली वार्ता को बाधित करने के लिए बड़े साजिश का एक हिस्सा करार दिया।

साल 2015 के परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के क्रम में वियना में पिछले सप्ताह ईरान और ज्वाइंट कम्प्रीहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (जेसीपीओए) के अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं ने बैठक की थी। 2018 में डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा एकतरफा तरीके से हटने के कारण इस समझौते का भविष्य खतरे में पड़ गया था।

इजरायली कान रेडियो के अनुसार, इस घटना की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि रायटर ने रिपोर्ट किया कि देश की गुप्त एजेंसी मोसाद ने परमाणु परिसर में नुकसान पहुंचाने के लिए हमले किए।

इज़रायल खुद एक परमाणु शक्ति है जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम का यह आरोप लगाते हुए विरोध करता रहा है कि वह परमाणु हथियार बनाने को छिपा रहा है। ईरान ने हमेशा यह कहते हुए इस तरह के आरोपों से इनकार किया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।

ईरान के खिलाफ इज़राइल की शत्रुता हाल ही में चुनाव के बाद अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन के सत्ता में आने के बाद बढ़ी है। इसने जेसीपीओए में फिर से शामिल होने का इरादा जाहिर किया है जो ईरान को उसके शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की अनुमति देता है।

इजरायल ने इस समझौते का विरोध किया था और साल 2018 में डोनाल्ड ट्रम्प के वापस हटने और ईरान पर कई एकतरफा प्रतिबंध लगाने के फैसले के पीछे प्रमुख पक्ष के रुप में इसे माना गया था।

इस परिसर में पिछले साल जुलाई में भी हमला किया गया था जब इसके परिसर में एक निर्माणाधीन शेड में विस्फोट की सूचना मिली थी।

पिछले साल एक हमले में नवंबर में अपने शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फ़ख़रीज़ादे की हत्या के लिए ईरान ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया था। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में दो ईरानी जहाजों पर भी हमला किया गया है।

IRAN
Behrouz Kamalvandi
Natanz
Atomic Energy Organization of Iran
nuclear facility

Related Stories

ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान पर विएना वार्ता गंभीर मोड़ पर 

ईरान के नए जनसंख्या क़ानून पर क्यों हो रहा है विवाद, कैसे महिला अधिकारों को करेगा प्रभावित?

2021: अफ़ग़ानिस्तान का अमेरिका को सबक़, ईरान और युद्ध की आशंका

'जितनी जल्दी तालिबान को अफ़ग़ानिस्तान को स्थिर करने में मदद मिलेगी, भारत और पश्चिम के लिए उतना ही बेहतर- एड्रियन लेवी

ईरान की एससीओ सदस्यता एक बेहद बड़ी बात है

ईरान और आईएईए ने ईरान परमाणु कार्यक्रम के निगरानी उपकरणों की मरम्मत को लेकर समझौता किया


बाकी खबरें

  • Uttarakhand elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखण्ड चुनाव: दस साल पहले प्रस्तावित सैनिक स्कूल का इंतज़ार जारी
    12 Feb 2022
    शुक्रवार 11 फरवरी को प्रधानमंत्री ने उत्तरखंड के अल्मोड़ा जिले में एक चुनावी रैली की जिसमे उन्होंने राज्य में नए सैनिक स्कूल बनाने पर जोर दिया। मोदी ने कहा" हमारे देश में बहुत कम संख्या में सैनिक…
  • pension
    मनजीत सिंह पटेल
    एनपीएस की जगह, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग क्यों कर रहे हैं सरकारी कर्मचारी? 
    12 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों में भी, एनपीएस की चिंता प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक है, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी…
  • Punjab
    भाषा
    पंजाब चुनाव में 25 फीसदी उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला : रिपोर्ट
    12 Feb 2022
    एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) से संबद्ध पंजाब इलेक्शन वाच (पीईडब्ल्यू) ने 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में कुल 1,304 उम्मीदवारों में से 1,276 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण…
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे-ठाले: न होता यूं तो क्या होता!
    12 Feb 2022
    अपने राज में जो हुआ है, उस पर सवालों के जवाब के देने के लिए, मोदी जी ने जब से यह सवाल उठाने का रास्ता अपनाया है कि विरोधी नहीं होते तो क्या-क्या होता, नहीं होता, तब से विश्व गुरु कुर्सी ने खुद दौड़कर…
  • Protest
    ऋषि राज आनंद
    बार-बार धरने-प्रदर्शन के बावजूद उपेक्षा का शिकार SSC GD के उम्मीदवार
    12 Feb 2022
    एसएससी जीडी के तहत 60,000 की संख्या में रिक्तियों की घोषणा के बावजूद 30% पद ख़ाली हैं। लेकिन सरकार उन्हें भरने के लिए कदम उठाती नज़र नहीं आ रही।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License