NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सऊदी अरब को हथियारों की बिक्री को निलंबित करने के लिए ब्रिटेन पर दबाव बढ़ा
पिछले सप्ताह सऊदी अरब को हथियारों की बिक्री को निलंबित करने को लेकर जो बाइडन प्रशासन के फैसले के बाद यूके में भी संसद में विभिन्न पार्टियों के सांसद और आम लोग सऊदी अरब को हथियारों की बिक्री निलंबित करने की मांग कर रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
09 Feb 2021
सऊदी अरब को हथियारों की बिक्री को निलंबित करने के लिए ब्रिटेन पर दबाव बढ़ा

जो बाइडन प्रशासन ने पिछले सप्ताह जब से सऊदी अरब को हथियारों की बिक्री निलंबित करने का निर्णय लिया है तब से यूके की कंजर्वेटिव गवर्नमेंट पर भी सऊदी अरब को हथियार बेचने को रोकने का दबाव बढ़ने लगा है। सोमवार 8 फरवरी को संसद के कई सदस्य इस मांग में शामिल हो गए कि सरकार सऊदी अरब को अपनी हथियारों की बिक्री निलंबित कर दे।

हाउस ऑफ कॉमन्स में बोलते हुए विपक्षी विदेश सचिव (shadow foreign secretary) लिसा नंडी ने कहा कि "यूके का हथियार व्यापार और तकनीकी समर्थन यमन में युद्ध का समर्थन करता है"। उन्होंने जोर देकर कहा कि हथियारों की बिक्री को लेकर अमेरिका के फैसले के बाद ब्रिटेन का सऊदी अरब के साथ हथियारों का व्यापार जारी है जो "यूके को हमारे सहयोगियों के साथ खतरनाक स्थिति में छोड़ देता है और तेजी से अलग-थलग करता है।” द गार्डियन ने इसे प्रकाशित किया है।

इसी तरह के विचार लेबर पार्टी के पूर्व प्रमुख और अब एक स्वतंत्र सांसद जेरेमी कोर्बिन द्वारा व्यक्त किए गए थे। यहां तक कि कन्जर्वेटिव पार्टी के सांसद भी इस मांग में शामिल हो गए।

इस बीच, 25 जनवरी को स्टॉप द वॉर गठबंधन ने हस्ताक्षर अभियान शुरु किया और शुरुआती दिनों में ही प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से सऊदी अरब को हथियारों की बिक्री को निलंबित करने की मांग की। अब तक, ग्रीन पार्टी के जेरेमी कॉर्बिन, कैरोलिन लुकास, लेबर पार्टी के ग्रेहामे हैरिस और स्कॉटिश नेशनल पार्टी के कुछ सांसदों सहित 20 सांसदों ने इस याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। इसने 5 फरवरी को एक अभियान भी शुरू किया जिसमें लोगों से संसद में इस मुद्दे को उठाने के लिए अपने सांसदों को पत्र लिखने के लिए कहा गया।

हालांकि सरकार अब तक उपेक्षा करती रही है। सोमवार को कन्जर्वेटिव सरकार के मध्य पूर्व व उत्तरी अफ्रीका के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा कि हालांकि उन्होंने अमेरिका के फैसले पर ध्यान दिया था लेकिन सऊदी अरब को ब्रिटेन की हथियारों की बिक्री बंद नहीं की जाएगी क्योंकि इसका दुरुपयोग रोकने के लिए सावधानीपूर्वक जांच के बाद बेचा जाता है।

एसआईपीआरआई के अनुमान के अनुसार यूके (13%) अमेरिका (73%) के बाद सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता है। 2015 और 2019 के बीच यूके ने सऊदी अरब को 7 बिलियन अमेरीकी डॉलर से अधिक के हथियार बेचा जो 2010 से 2019 के बीच इसकी कुल हथियारों की बिक्री का लगभग 40% हिस्सा है।

Saudi Arab
Joe Biden
America
Lisa Nandy
britain

Related Stories

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

नाटो देशों ने यूक्रेन को और हथियारों की आपूर्ति के लिए कसी कमर

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं


बाकी खबरें

  • राजेंद्र शर्मा
    सुंदरता का पता नहीं, लेकिन अच्छे दिन देखने वाले की आंखों में बसते हैं
    13 Mar 2022
    छप्पन इंच जी के प्रताप से, इतनी मिसाइलें जमा हो चुकी हैं कि दीवाली के रॉकेटों वाला हाल है। दो-चार इधर-उधर टहल भी जाएं तो खास फर्क नहीं पड़ता है। पड़ोसी के घर में जा भी पड़ी तो क्या? वोट पड़ चुके होंगे…
  • Aap
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस से लेकर पंजाब के नए राजनीतिक युग तक
    13 Mar 2022
    हर हफ़्ते की महत्वपूर्ण ख़बरों और उनके पीछे की मंशाओं को समझाने के लिए “ख़बरों के आगे पीछे” लेकर आए हैं लेखक अनिल जैन
  • vidhansabha
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर
    13 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधनों के बीच बेहद कांटे का मुकाबला रहा। 53 सीटें ऐसी रहीं जहां हार-जीत का अंतर 200 से लेकर 5000…
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: चुनाव सेवक का अश्वमेध यज्ञ
    13 Mar 2022
    बीजेपी सरकार चलाने में जितनी मेहनत करती है उससे अधिक मेहनत सरकार बनाने में करती है। सरकार जब एक बार बन जाए तो चल तो रामभरोसे जाती ही है।
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'जीते हुए लश्कर के सिपाही, ऐसे कैसे हो जाते हैं?'
    13 Mar 2022
    बमबारी, हमले और जंग के शोर के बीच इतवार की कविता में पढ़िये स्वप्निल तिवारी की लिखी नज़्म 'शेल-शॉक्ड'...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License