NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
प्रधानमंत्री कोविड-19 से निपटने की ‘लोकतांत्रिक जवाबदेही’ से भाग नहीं सकते :येचुरी
येचुरी ने दावा किया कि भाजपा-शासित राज्यों में इसमें बेतहाशा वृद्धि हुई है।पिछले पखवाड़े में बिहार में संक्रमण के मामलों में 1,000 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं 
भाषा
15 Apr 2021
येचुरी

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तौर-तरीकों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की दशा के लिए जिम्मेदार हैं और वह ‘‘लोकतांत्रिक जवाबदेही’’ से भाग नहीं सकते हैं।

देश में कोविड-19 के मामले तेज गति से बढ़ने का जिक्र करते हुए येचुरी ने दावा किया कि भाजपा-शासित राज्यों में इसमें बेतहाशा वृद्धि हुई है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले पखवाड़े में बिहार में संक्रमण के मामलों में 1,000 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के मामलों से जुड़े आंकड़ों को धड़ल्ले से दबा दिया।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव ने ट्वीट किया, ‘‘ पीएम केयर्स एक निजी कोष है। महामारी के चलते हुई दुर्दशा जगजाहिर है। उप्र और गुजरात जैसे भाजपा शासित राज्यों में प्रशासन चरमरा गया है, जिस बारे में वहीं के मंत्रियों और सांसदों की स्वीकारोक्ति आई है। मीडिया में आई खबरों और तस्वीरों से सच्चाई नजर आती है, जिसे किसी तरह का पीआर (जनसंपर्क या प्रचार) छिपा नहीं सकता। जो लोग वोट देने वाले हैं वे भाजपा के शासन की सच्चाई देख सकते है, जिसे मोदी/शाह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) का कोई दुष्प्रचार ढंक नहीं सकता है। ’’

मंगलवार को उत्तर प्रदेश और गुजरात में अब तक के प्रतिदिन के सर्वाधिक मामले सामने आये थे, जो क्रमश 18,201 और 6,990 थे। जबकि उत्तर प्रदेश में 85 तथा गुजरात में 67 और संक्रमितों की मौत हुई।

येचुरी ने कहा, ‘‘हमारा संवैधानिक लोकतंत्र जवाबदेही पर चलता है। लोगों की टाले जा सकने वाली इस पीड़ा, दशा और परेशानी के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। वह लोकतांत्रिक जवाबदेही से भाग नहीं सकते हैं और उन्हें देश को अवश्य ही जवाब देना होगा। पीआर, दुष्प्रचार और तमाशे के लिए अपनी गोदी मीडिया का इस्तेमाल कर मुद्दे से नहीं भटकाएं।’’

उन्होंने सरकार से लोगों के लिए स्पेशल ट्रेनें और परिवहन सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘मानवीय त्रासदी, लॉकडाउन को दोहराने से बचा जाए। महामारी का प्रसार रोकना भी जरूरी है। ’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1,84,372 नये मामले सामने आए हैं।

Sitaram yechury
Narendra modi
COVID-19
Coronavirus
BJP

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Harnaaz Sandhu
    भाषा
    भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ख़िताब जीता
    13 Dec 2021
    संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय महिलाओं ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन को 1994 में और लारा दत्ता को 2000 में यह ताज पहनाया गया था।
  • Madras High Court
    गौरी आनंद
    ट्रांसजेंडर लोगों के समावेश पर बनाए गए मॉड्यूल को वापस लेने पर मद्रास हाई कोर्ट ने सीबीएसई को फटकार लगाई
    13 Dec 2021
    पिछले दिनों सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट से ट्रांसजेंडर बच्चों की शिक्षा से संबंधित एक शिक्षक प्रशिक्षण नियमावली को हटा दिया था, मद्रास हाईकोर्ट ने इसपर चिंता जताई है।
  • Julian Assange
    जॉन पिल्गेर
    जूलियन असांज का न्यायिक अपहरण
    13 Dec 2021
    हम में से कौन-कौन जूलियन असांज के साथ लम्बे समय तक चल रहे न्यायिक उपहास जैसे इस न्यायिक अपहरण के सिलसिले में महज़ तमाशाई बने रहने के बजाय उनके साथ खड़े होने के लिए तैयार हैं?
  • property card
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: ‘स्वामित्व योजना’ लागू होने से आशंकित आदिवासी, गांव-गांव किए जा रहे ड्रोन सर्वे का विरोध
    13 Dec 2021
    आदिवासी समाज बनाम प्रशासन के इस तनाव का मूल कारण बन रहा है, प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ‘स्वामित्व योजना’ लागू किये जाने के लिए पूरे इलाके के लोगों के गांव-घरों का ड्रोन से सर्वे कराया जाना। प्रशासन के…
  • jobs
    सुबोध वर्मा
    मोदी जी, शहरों में नौकरियों का क्या?
    13 Dec 2021
    पिछले कुछ वर्षों से 7-8 प्रतिशत की बेरोज़गारी दर के चलते शहरों में नौकरी चाहने वाले असहाय और निराश हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License