NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा- मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी होने से बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती है, इस हालात से निबटने के लिए राष्ट्रीय योजना की आवश्यकता है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
23 Apr 2021
प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोविड-19 की ताजा लहर में सबसे अधिक प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर महामारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन को लेकर एक राष्ट्रीय योजना बनाने पर ज़ोर दिया।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब देश में कोरोना महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है और कई राज्यों में बिस्तरों से लेकर ऑक्सीजन तक की कमी के मामले सामने आ रहे हैं।

बैठक में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्रियों से संवाद करने से पहले प्रधानमंत्री ने सुबह नौ बजे एक आंतरिक बैठक की जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद किया और महामारी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने अपराह्न में देश के अग्रणी ऑक्सीजन निर्माताओं से बातचीत की।

देश में शुक्रवार को एक दिन में रिकॉर्ड 3,32,730 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,62,63,695 हो गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक 24 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 2,263 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,86,920 पर पहुंच गई है।

केंद्र की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ममता ने हिस्सा नहीं लिया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोविड-19 की स्थिति को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा नहीं लिया। सूत्रों ने इस बारे में बताया।

सूत्रों ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होने वाली समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

बनर्जी इससे पहले पहले भी ऐसी ही बैठकों में शामिल नहीं हुईं क्योंकि वह राज्य में मौजूदा विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त थीं।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर समन्वयकों की गतिविधि पर नजर रखने और निगरानी के लिए बंधोपाध्याय के नेतृत्व में छह सदस्यीय शीर्ष कार्य बल का गठन किया है।

राज्य में बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7,00,904 और मरने वालों की संख्या 10,766 थी।

मैं विनती करता हूं कि दिल्ली तक ऑक्सीजन की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित करें प्रधानमंत्री : केजरीवाल

नयी दिल्ली: कोविड-19 के हालात के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी होने से बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती है, इस हालात से निबटने के लिए राष्ट्रीय योजना की आवश्यकता है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण लोग बहुत अधिक पीड़ा में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि वह मुख्यमंत्रियों को निर्देश दें ताकि दिल्ली तक ऑक्सीजन टैंकरों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके।’’

प्रधानमंत्री से ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने का अनुरोध करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘केंद्र को सेना के जरिए सभी ऑक्सीजन संयंत्रों को अपने अधीन लेना चाहिए और ऑक्सीजन के हर ट्रक के साथ सेना का वाहन चलना चाहिए।’’

राज्य और केंद्र सरकार को अलग-अलग कीमतों पर टीके मिलने के विषय को बैठक में उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकारों को कोविड-19 के टीके केंद्र सरकार के समान कीमतों पर ही मिलने चाहिए।

दिल्ली-यूपी समेत 10 राज्यों से कोविड संक्रमण के 75 प्रतिशत मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में दर्ज कोविड-19 के मामलों में 75.01 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान से हैं।

मंत्रालय के शुक्रवार को अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 3,32,730 नए मामले दर्ज किये गये जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,62,63,695 हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक रोजाना के मामले 67,013 दर्ज किये गये। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 34,254 मामले जबकि केरल में संक्रमण के 26,995 नए मामले दर्ज किये गये।

भारत में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 24,28,616 है जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 14.93 प्रतिशत है। एक दिन में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मामलों में रिकॉर्ड 1,37,188 मामलों की वृद्धि हुई है।

भारत में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या का 59.12 प्रतिशत मामला पांच राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल से है।

मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली और 11 राज्य - महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल में संक्रमण के रोजाना के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है।

देश में पिछले 24 घंटे में 1,93,279 मरीजों के ठीक होने के साथ स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,36,48,159 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से कुल 2,263 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मौत के नए मामलों में 81.79 प्रतिशत मामले दिल्ली और नौ राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौत (568) हुई है। इसके बाद दिल्ली में 306 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

दूसरी ओर टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीका लेने वालों की संख्या 13.54 करोड़ को पार कर गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि सुबह सात बजे तक जारी अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 19,38,184 सत्रों में कुल 13,54,78,420 टीके की खुराक दी गयी है।

इनमें 92,42,364 स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गयी और 59,04,739 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी। अग्रिम मोर्चा के 1,17,31,959 कर्मियों को पहली खुराक दी गयी और अग्रिम मोर्चा के 60,77,260 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी।

इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के 4,85,34,810 और 65,21,662 लोगों तथा 45 साल से अधिक उम्र के 4,55,64,330 और 19,01,296 लोगों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गयी।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक हुए टीकाकरण के तहत 59.08 प्रतिशत आठ राज्यों - महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल से है।

Coronavirus
Narendra modi
Arvind Kejriwal

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • kashmir jammu
    सुहैल भट्ट
    विशेषज्ञों के मुताबिक़ कश्मीर में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति अपने कगार पर है
    27 Dec 2021
    जम्मू-कश्मीर में तनाव से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका बड़ा कारण साल 2019 में हटाई गई धारा 370 को मुख्य माना जा रहा है, खुद को कैदी जैसा महसूस कर रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों में…
  • Ethiopia
    पीपल्स डिस्पैच
    अमेरिका समर्थित टीपीएलएफ़ ने इथियोपिया में जंग हारने के बाद संयुक्त राष्ट्र से सुरक्षा की गुहार लगाई
    27 Dec 2021
    संघीय सरकार की फ़ौज ने टीपीएलएफ़ को टिगरे राज्य में वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया, अब टीपीएलएफ़ शांति प्रक्रिया के लिए बातचीत शुरू करने की गुहार लगा रहा है। सरकार ने समूह के नि:शस्त्रीकरण और इसके…
  • Mental health
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: मानसिक सेहत गंभीर मामला लेकिन इलाज के लिए जाएं कहां?
    27 Dec 2021
    फ़रवरी 2019 में उत्तराखंड में मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। ये प्राधिकरण काग़ज़ों में भी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। प्राधिकरण में मानसिक स्वास्थ्य के लिए…
  •  Muzaffarpur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर: हादसा या हत्याकांड!, मज़दूरों ने कहा- 6 महीने से ख़राब था बॉयलर, जबरन कराया जा रहा था काम
    27 Dec 2021
    बॉयलर छह महीने से ख़राब था। कामगारों ने ख़तरे की आशंका जताई थी। बॉयलर का सेफ्टी वाल्व भी ख़राब था। इसके विरोध में दो दिन तक मज़दूरों ने काम भी बंद रखा था लेकिन प्रबंधन ने इसको ठीक नहीं कराया था।
  • haridwar
    वसीम अकरम त्यागी
    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग: आख़िर तुम किस मर्ज़ की दवा हो?
    27 Dec 2021
    हरिद्वार, आगरा से लेकर गुरुग्राम तक, त्रिपुरा से लेकर कर्नाटक तक, नमाज़ से लेकर चर्च की प्रार्थना सभा तक अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिये बना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License