NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
तुर्की-समर्थक नेता ने उत्तरी साइप्रस में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता
तातार ने राजनीतिज्ञ और लंबे समय तक सत्तासीन वामपंथी राष्ट्रपति मुस्तफा अकिंसी को उपचुनाव में हराया।
पीपल्स डिस्पैच
19 Oct 2020
तुर्की-समर्थक नेता ने उत्तरी साइप्रस में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के सहयोगी एरसिन तातार ने उत्तरी साइप्रस के छोटे अलगाववादी राज्य में राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। देश की आधिकारिक सरकारी मीडिया ने रविवार 18 अक्टूबर को सभी वोटों की गिनती के बाद इसकी घोषणा की। निर्वाचक मंडल के प्रमुख नरीन फेरदी सेफिक के हवाले से कहा गया कि सत्तासीन राष्ट्रपति को हराते हुए तातार को 51.74 प्रतिशत मत प्राप्त हुए, सोशल डेमोक्रेट मुस्तफा अकिंसी को कुल वोट का 48.26 प्रतिशत प्राप्त हुआ। इस चुनाव में कुल मतदान 67.3 प्रतिशत पड़ा था।

तातार एक अति-राष्ट्रवादी दक्षिणपंथी नेता हैं जो साइप्रस में द्विराष्ट्र समाधान का समर्थन करते हैं जो देश को तुर्की साइप्रसवासी और ग्रीक साइप्रसवासी समुदाय के आधार पर नस्लीय आधार पर विभाजित करता है। दूसरी ओर 72 वर्षीय अकिंसी जिन्हें जीतने की काफी उम्मीद थी और वे यूनाइटेड फेडरल साइप्रसवासी राष्ट्र के समर्थक थे उन्होंने साइप्रस में तुर्की के प्रभाव और हस्तक्षेप का विरोध किया था।

अपनी अप्रत्याशित जीत के बाद अपनी इस जीत का जश्न मनाने के लिए एक भाषण में तातार ने कहा, "हमें मिली मंजूरी के मद्देनज़र हमारे अपने राष्ट्र के लिए दावा करना, अपनी भूमि के लिए दावा करना और तुर्की की गारंटी के लिए दावा करने के लिए सभी विवादों में हमारे अपने लोगों की प्राथमिकता है।" उन्होंने आगे कहा कि "वे हमारे और तुर्की के बीच संबंधों को कभी नहीं तोड़ेंगे।" उन्होंने हमेशा "अपनी तरफ से खड़े" रहने के लिए तुर्की का आभार व्यक्त किया और विपक्ष की निंदा की, जिन्होंने "मातृभूमि (तुर्की) पर चुनाव को राजनीतिक उपकरण में बदलने का आरोप लगाया।" अंत में, उन्होंने साइप्रस के साथ एक समझौते के लिए अपने उदार होने का संकेत दिया, लेकिन जोर देकर कहा कि उत्तरी साइप्रस और साइप्रस के बीच किसी भी समझौते को तुर्की साइप्रसवासियों की स्वतंत्र इच्छा पर आधारित होना चाहिए।
 
वर्ष 1974 के बाद से साइप्रस के इस द्वीप को उस समय नस्लीय आधार पर दो भागों में विभाजित किया गया है जब साइप्रस में इसे ग्रीस का हिस्सा बनाने के लिए एक तख्तापलट के प्रयास ने तुर्की के नेतृत्व में इस द्वीप के उत्तरी भाग पर हमला किया और दक्षिणी भाग में ग्रीक साइप्रसवासी सरकार के गठन के साथ इसे क़ब्ज़ा कर लिया था।  मुख्य रूप से ग्रीस द्वारा समर्थित द टर्किश रिपब्लिकल ऑफ नॉर्दर्न साइप्रस (टीआरएनसी) ने साल 1983 में एकतरफा अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मान्यता नहीं मिली है और इसे केवल तुर्की से मान्यता प्राप्त है।

Turkey
Recep Tayyip Erdoğan
Ersin Tatar
The Turkish Republic of Northern Cyprus
TRNC
Justice and Development Party

Related Stories

क्या अमेरिका और यूरोप के करीब आ रहा है तुर्की?

तुर्की-यूएई रिश्तों में सुपर ब्लूम के मायने क्या हैं?

मोरक्को की सत्ताधारी पार्टी को संसदीय चुनावों में मिली भारी हार

भीड़ ने तुर्की में सीरियाई शरणार्थियों पर हमला किया

तुर्की और ग्रीस में फैली विनाशकारी जंगल की आग

पश्चिमी गठबंधन के लिए अमेरिका ने फिर हासिल किया तुर्की का समर्थन

लीबिया की अंतरिम सरकार ने तुर्की को देश से अपनी सेना वापस लेने के लिए कहा

हिंदू कुश में यूएस, तुर्की दोनों का फ़ायदा

अमेरिका, तुर्की, आईएसआईएस, अल-क़ायदा और तालिबान मिलकर बनाते हैं एक 'खुशहाल परिवार'!

जॉर्डन में तख़्तापलट की कोशिशों ने छोड़े सबूत


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License