NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
प्रगतिशील शक्तियों ने चिली के कंस्टिट्यूशनल कन्वेंशन में अधिकांश सीटें जीतीं
विभिन्न सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियनों और अन्य संगठनों के स्वतंत्र उम्मीदवारों ने कंस्टिच्यूशनल कन्वेंशन में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया।
पीपल्स डिस्पैच
18 May 2021
प्रगतिशील शक्तियों ने चिली के कंस्टिट्यूशनल कन्वेंशन में अधिकांश सीटें जीतीं

देश का नया संविधान लिखने का उत्तरदायित्व निभाने वाली संस्था कंस्टिच्यूशनल कन्वेंशन के 155 सदस्यों का चुनाव करने के लिए 15 और 16 मई को 6 मिलियन से अधिक चिलीवासियों ने मतदान में भाग लिया। कल देर रात चिली की एलेक्टोरल सर्विस (एसईआरवीईएल) ने प्रारंभिक परिणाम प्रकाशित कर दिया, जिसके अनुसार स्वतंत्र और वामपंथी गुटों ने शानदार जीत हासिल की और कंस्टिच्यूशनल कन्वेंशन में अधिकांश सीटें जीतीं।

इस बीच, संविधान लेखन प्रक्रिया में किसी भी सामाजिक सुधार को रोकने का संकल्प लेने वाली और स्पष्ट रूप से नए संविधान के बिल्कुल खिलाफ दक्षिणपंथी गुटों को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

99.13% मतों की गिनती के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियनों और अन्य संगठनों के स्वतंत्र उम्मीदवार जो अक्टूबर 2019 के सामाजिक विद्रोह के दौरान उभरे थें उन्होंने 48 सीटें जीतीं। अन्य नवउदारवादी पार्टियों के बीच कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चिली, ब्रॉड फ्रंट जैसे वामपंथी राजनीतिक दलों से बनी "आई अप्रूव डिग्निटी" लिस्ट ने 28 सीटें जीती हैं। सेंटर-लेफ्ट, सोशियली डेमोक्रेटिक पार्टियों से बनी "अप्रूवल" लिस्ट ने 25 सीटें हासिल कीं।

सत्तारूढ़ गठबंधन सहित दक्षिणपंथी दलों के गठबंधन "लेट्स गो फॉर चिली" लिस्ट को सिर्फ 37 सीटें मिलीं।

इन चुनावों के साथ साथ 2021-2025 की अवधि के लिए 16 क्षेत्रीय गवर्नरों, 345 महापौरों और 2,240 नगर पार्षदों का चुनाव करने के लिए क्षेत्रीय और नगरपालिका चुनाव हुए। हालांकि इन चुनावों के अंतिम परिणाम सप्ताह के अंत तक सामने नहीं आएंगे। प्रारंभिक परिणाम से सत्ताधारी गठबंधन को इसी तरह का झटका लगता हुआ दिख रहा है। इस गठबंधन ने महत्वपूर्ण महापौर कार्यालयों और क्षेत्रीय गवर्नरों को गंवा दिया है। इस बीच, वामपंथी दलों ने अपनी नगरपालिकाओं पर जीत को बरकरार रखा और राजधानी सैंटियागो सहित देश भर में कई अन्य नगरपालिकाओं पर कब्जा जमा लिया है।

चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने भी चुनावों में सत्तारूढ़ दल और पारंपरिक दलों की भारी हार और उनके प्रति लोगों के असंतोष को स्वीकार कर लिया है।

अधिकांश घटक स्पष्ट रूप से संरचनात्मक परिवर्तनों के पक्ष में हैं और पिछले पांच दशकों से मौजूद आर्थिक और राजनीतिक मॉडल के खिलाफ हैं। ऐसा लगता है कि चिली का समाज वर्तमान संविधान में प्रगतिशील परिवर्तनों को प्राप्त करने के बिल्कुल करीब है जो सामाजिक आर्थिक असमानता को बढ़ावा देता है और जिसे 1980 में जनरल ऑगस्टो पिनोशे (1973-1990) की सैन्य तानाशाही के अधीन तैयार किया गया और लागू किया गया था।

Chile
Social organizations
trade unions
SERVEL
Sebastian Piñera

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?

ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 

यूक्रेन पर रूसी हमला जारी, क्या निकलेगी शांति की राह, चिली-कोलंबिया ने ली लाल करवट

दुनिया भर की: दक्षिण अमेरिका में वाम के भविष्य की दिशा भी तय करेंगे बोरिक

केंद्रीय बजट-2022: मजदूर संगठनों ने कहा- ये कॉर्पोरेटों के लिए तोहफ़ा है

2021 : जन प्रतिरोध और जीत का साल

2.2 करोड़ अफ़ग़ानियों को भीषण भुखमरी में धकेला अमेरिका ने, चिले में वाम की ऐतिहासिक जीत

नज़रिया : ग्रेबिएल बोरिक की जीत चिली के वामपंथ के लिए बड़ा मौक़ा

लैटिन अमेरिका दर्शा रहा है कि दक्षिणपंथी उभार स्थायी नहीं है


बाकी खबरें

  • Rafale and Augusta
    न्यूज़क्लिक टीम
    रफ़ाल और अगुस्ताः अभी और कितने 'कंकाल' बाहर आएंगे Mr. PM
    09 Nov 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने इटली की अगुस्ता VVIP हेलिकॉप्टर सौदे में ब्लैकलिस्टेड कंपनी फिनमिक्का को क्लीन चिट देने और रफ़ाल सौदे में रिश्वत के नये खुलासे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
  • Tripura Violence
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा : एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी ने की यूएपीए वापस लेने की मांग, सीपीआइएमएल का प्रदर्शन
    09 Nov 2021
    त्रिपुरा हिंसा के बाद वकीलों और पत्रकारों पर प्रदेश की पुलिस द्वारा दर्ज किए गए यूएपीए को वापस लेने की मांग एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी व सीपीआइएमएल ने की है।
  • Pegasus
    एस एन साहू 
    पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला गांधी, राम मोहन राय के नज़रिये की अभिव्यक्ति है
    09 Nov 2021
    कई जाने-माने भारतीयों के फ़ोन की निगरानी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने महात्मा गांधी की उस बात का मज़बूती से समर्थन किया है कि अदालतों को सरकार के अधीन नहीं होना चाहिए, बल्कि इंसाफ़ देना चाहिए।
  • Arun Kumar
    न्यूज़क्लिक टीम
    "नकदी हटा देने से काला धन गायब नहीं हुआ": प्रोफेसर अरुण कुमार
    09 Nov 2021
    भारत सरकार के अर्थव्यवस्था से जुड़े आँकड़ों में पाँच साल पहले लागू नोटबंदी के भयानक असर दिखाई नहीं देतेI न्यूज़क्लिक से एक खास बातचीत में प्रोफेसर अरुण कुमार ने कहा कि इस अचानक लिए फैसले ने देश की…
  • Param Bir Singh
    भाषा
    परमबीर सिंह वसूली प्रकरण: दो पुलिस अधिकारी सात दिनों के लिए सीआईडी हिरासत में भेजे गये
    09 Nov 2021
    सीआईडी ने सोमवार को पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले और निरीक्षक आशा कोरके को गिरफ्तार किया था। ये दोनों पहले मुंबई की अपराध शाखा में तैनात थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License