NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल से ड्रोन ख़रीदने के कनाडा के फ़ैसले के ख़िलाफ़ विरोध तेज़
फ़िलिस्तीन समर्थक समूहों का दावा है कि इज़रायली कंपनियों से ड्रोन की ख़रीद फ़िलिस्तीन पर क़ब्ज़े को मज़बूत करती है।
पीपल्स डिस्पैच
18 Mar 2021
इज़रायल से ड्रोन ख़रीदने के कनाडा के फ़ैसले के ख़िलाफ़ विरोध तेज़

कनाडा में मानवाधिकार समूहों ने जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार से इजरायल द्वारा निर्मित सिविलियन सर्विलांस ड्रोन खरीदने के लिए 36 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे को रद्द करने को कहा है। संगठनों ने कहा कि यह सौदा निर्माताओं के लिए सबसे खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड का एक पुरस्कार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन ड्रोनों की खरीद के लिए इस्तेमाल किए गए धन का इस्तेमाल इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों पर जारी मानव अधिकारों के उल्लंघन के लिए किया जाएगा।

कैनेडियन फॉर जस्टिस एंड पीस इन दि मिड्ल ईस्ट (सीजेपीएमई) ने पिछले महीने एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया था जिसमें देश के नागरिकों को ड्रोन सौदे को रद्द करने के लिए कनाडा सरकार को लिखने के लिए कहा गया था। इस समूह के ट्विटर पेज के अनुसार 17 मार्च तक 4,000 से अधिक लोगों ने सरकार को लिखा है।

इसी तरह का आह्वान कनाडा और उत्तरी अमेरिका में प्रो-पैलेस्टिनियन समूहों द्वारा किए गए थे। इनमें लेबर फॉर पीस शामिल है जिसने सीजेपीएमई द्वारा किए गए आह्वान का समर्थन किया था।

कनाडा ने आर्कटिक क्षेत्र में तेल के रिसाव और अन्य प्राकृतिक प्रगति पर नजर रखने के लिए मानव रहित विमान हर्मेस 900 स्टारलाइनर खरीदने के लिए पिछले दिसंबर में एक समझौते की घोषणा की थी। कनाडा सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस ड्रोन का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाएगा।

हालांकि, कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस ड्रोन का निर्माण इजरायल की एल्बिट सिस्टम ने किया था, जिसने 2008-09 और 2014 के बीच गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों के लिए ड्रोन की आपूर्ति की है जिसने सैकड़ों फिलिस्तीनी नागरिकों (551 बच्चों सहित 2,200 से अधिक लोगों) को मार डाला है और गाजा के स्वास्थ्य ढांचे को नष्ट कर दिया है। एल्बिट सिस्टम इजरायली सेना को हथियारों की आपूर्ति करने वाला प्रमुख प्रदाता है जहां सेना फिलिस्तीनियों के खिलाफ कई मानवाधिकारों का उल्लंघन करती है।

साल 2012 में यूनाइटेड नेशन्स स्पेशल रैपर्चर ऑन द सिचुएशन ऑफ ह्यूमन राइट्स इन ऑक्यूपायड पैलेस्टिनियन टेरिटरीज रिचर्ड फॉक ने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक समाज समूहों को इजरायल के कब्जे से लाभ कमाने वाले इजरायली और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। उन्होंने यूके की जी4 एस सिक्योरिटीज, यूएसए की कैटरपिलर इनकॉर्पेटर और हेवलेट पैकर्ड और इजरायल के एल्बिट सिस्टम सहित कई कंपनियों का नाम लिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ये कंपनियां कब्जे वाले क्षेत्रों में अवैध इजरायली बस्तियों के विकास और रखरखाव में भी शामिल हैं।

Israel
canada
Palestine

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • Rafale and Augusta
    न्यूज़क्लिक टीम
    रफ़ाल और अगुस्ताः अभी और कितने 'कंकाल' बाहर आएंगे Mr. PM
    09 Nov 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने इटली की अगुस्ता VVIP हेलिकॉप्टर सौदे में ब्लैकलिस्टेड कंपनी फिनमिक्का को क्लीन चिट देने और रफ़ाल सौदे में रिश्वत के नये खुलासे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
  • Tripura Violence
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा : एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी ने की यूएपीए वापस लेने की मांग, सीपीआइएमएल का प्रदर्शन
    09 Nov 2021
    त्रिपुरा हिंसा के बाद वकीलों और पत्रकारों पर प्रदेश की पुलिस द्वारा दर्ज किए गए यूएपीए को वापस लेने की मांग एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी व सीपीआइएमएल ने की है।
  • Pegasus
    एस एन साहू 
    पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला गांधी, राम मोहन राय के नज़रिये की अभिव्यक्ति है
    09 Nov 2021
    कई जाने-माने भारतीयों के फ़ोन की निगरानी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने महात्मा गांधी की उस बात का मज़बूती से समर्थन किया है कि अदालतों को सरकार के अधीन नहीं होना चाहिए, बल्कि इंसाफ़ देना चाहिए।
  • Arun Kumar
    न्यूज़क्लिक टीम
    "नकदी हटा देने से काला धन गायब नहीं हुआ": प्रोफेसर अरुण कुमार
    09 Nov 2021
    भारत सरकार के अर्थव्यवस्था से जुड़े आँकड़ों में पाँच साल पहले लागू नोटबंदी के भयानक असर दिखाई नहीं देतेI न्यूज़क्लिक से एक खास बातचीत में प्रोफेसर अरुण कुमार ने कहा कि इस अचानक लिए फैसले ने देश की…
  • Param Bir Singh
    भाषा
    परमबीर सिंह वसूली प्रकरण: दो पुलिस अधिकारी सात दिनों के लिए सीआईडी हिरासत में भेजे गये
    09 Nov 2021
    सीआईडी ने सोमवार को पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले और निरीक्षक आशा कोरके को गिरफ्तार किया था। ये दोनों पहले मुंबई की अपराध शाखा में तैनात थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License