NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
जोवेनेेेल मोइसे की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैती के लोगों का विरोध जारी
जोवेनेल मोइसे का राष्ट्रपति पद 7 फरवरी को समाप्त हो गया लेकिन उन्होंने सत्ता छोड़ने से इनकार कर दिया। उन्हें अमेरिका और यूरोपीय संघ से समर्थन प्राप्त है।
पीपल्स डिस्पैच
16 Feb 2021
जोवेनेेेल मोइसे की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैती के लोगों का विरोध जारी

डी-फैक्टो राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की अवैध सरकार को खारिज करते हुए हैती की राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस में लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। "मार्च अगेंस्ट डिक्टेटरशिप" के बैनर तले रविवार को हजारों की संख्या में नागरिक, छात्र और श्रमिक मोइसे को संविधान का सम्मान करने की मांग करते हुए राजधानी की सड़कों पर उतर गए और कुर्सी छोड़ने और ट्रांजिशनल सरकार को सत्ता सौंपने की मांग करने लगे। इस विरोध प्रदर्शन में विभिन्न नागरिक समाज संगठनों, विपक्षी नेताओं और पूर्व सांसदों के सदस्य भी शामिल हुए।

रविवार को राजधानी में रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों पर हैती की नेशनल नेशनल पुलिस (पीएयनएच) के अधिकारियों ने लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस को गोले दागे।

पीएनएच एजेंटों ने डेलामस 60 के पास पेशन-विले शहर में प्रदर्शनकारियों के पर गोलियां चलाईं। पुलिस की इस बर्बर कार्रवाई में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गोली से घायल हो गए।

इसके अलावा दमन की इन घटनाओं को रिकॉर्ड करने वाले पत्रकारों पर पुलिस द्वारा रबर की गोली दागी गई। इस गोली की चपेट में आने से कम से कम तीन पत्रकारों को गंभीर चोटें आई हैं।

अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा समर्थित राष्ट्रपति मोइसे के खिलाफ चल रहे संघर्ष के एक हिस्से के रूप में सोशल नेटवर्क पर विपक्ष द्वारा इस लामबंदी का आह्वान किया गया था। मोइसे असंवैधानिक रूप से सत्ता पर काबिज हैं।

चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताएं होने पर एक नए राष्ट्रपति पद के शुरुआती दौर का प्रावधान देने वाले 1987 के हैती के संविधान के अनुच्छेद 134-2 के अनुसार मोइसे का राष्ट्रपति पद का कार्यकाल पिछले हफ्ते 7 फरवरी को समाप्त हो गया। हालांकि उन्होंने 7 फरवरी 2022 तक पद पर बने रहने के लिए अड़े रहते हुए सत्ता छोड़ने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि उन्होंने 7 फरवरी 2017 को पांच साल के कार्यकाल के लिए सत्ता संभाली थी इसलिए उन्हें एक साल और कुर्सी पर रहना है।

पिछले हफ्ते 8 फरवरी को हैती के विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जोसेफ मेसेने जीन-लुईस को इस कैरेबियाई देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया था। जीन लुईस की ट्रांजिशनल सरकार जिसके पास देश के नागरिक समाज संगठनों का समर्थन है वह अगले दो वर्षों के लिए देश को प्रशासित करेगा और अगली सरकार के लिए चुनाव कराएगा।

हालांकि मोइसे ने आरोप लगाया कि विपक्ष उनके खिलाफ "तख्तापलट" की कोशिश कर रहा था। उन्होंने लोगों को गिरफ्तार करने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक पुलिस कार्रवाई करने का आदेश दिया।

Haiti
Jovenel Moïse
Haiti Protest

Related Stories

असुरक्षा और हिंसा के ख़िलाफ़ हैती के शिक्षक राष्ट्रीय हड़ताल पर

तानाशाही और साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ हैती में विरोध प्रदर्शन जारी

पुलिस और सेना के बीच संघर्ष के कारण हैती में अस्थिरता


बाकी खबरें

  • mountain
    टिकेंदर सिंह पंवार
    पर्वतों में सिर्फ़ पर्यटन ही नहीं, पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी ज़रूरी है
    20 Dec 2021
    दुनियाभर में पहाड़ बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ़ पर्यावरण का ही अहम केंद्र मान लेना, उनकी तरफ़ देखने का सही तरीक़ा नहीं है।
  • india china trade
    शंभूनाथ शुक्ल
    विचार: व्यापार के गुर चीन से सीखने चाहिए!
    20 Dec 2021
    व्यापार के लिए आपको अपने समाज की रूढ़ियों से निकलना होगा। इसके लिए दूसरों के आचार-विचारों और आस्थाओं का सम्मान करना पड़ता है। तब ही आदान-प्रदान संभव है, जब आप अपनी कुंठा और जकड़न से निकलेंगे।
  • army
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जम्मू-कश्मीर: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से उपजे संकट से निपटने के लिए मांगी गई सेना की मदद
    20 Dec 2021
    सरकार के निजीकरण के कदम के खिलाफ और दो दौर की वार्ता विफल होने के बाद, बिजली विभाग के लाइनमैन से लेकर वरिष्ठ अभियंताओं ने शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया। 
  • NASA
    संदीपन तालुकदार
    नासा स्पेसक्राफ़्ट पहली बार सूर्य के आउटर एट्मस्फ़ीयर में पहुँचा
    20 Dec 2021
    2018 में लौंच हुआ पार्कर सोलर प्रोब, सूर्य के चक्कर लगा रहा था। इस यान में एक कार्बन कम्पोज़िट शील्ड है जो 1370 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में भी इसे सुरक्षित रखता है।
  • rahul khan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पलवल : मुस्लिम लड़के की पीट-पीट कर हत्या, परिवार ने लगाया हेट क्राइम का आरोप
    20 Dec 2021
    घटना 14 दिसंबर की है जब पलवल के रसूलपुर गाँव के 22 साल के राहुल ख़ान को उनके 3 दोस्तों ने पीट-पीट कर मार डाला था। पुलिस ने पहले एक्सिडेंट का मामला दर्ज किया मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वायरल वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License