NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
शिकागो में एक निहत्थे बच्चे को गोली मारने के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन
13 वर्षीय एडम टोलेडो की गोली मार कर हत्या करने के बॉडीकैम और सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि इस हत्या के लिए ज़िम्मेदार अधिकारी ने उसे उस समय गोली मार दी जब वह निहत्था था और आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार था।
पीपल्स डिस्पैच
16 Apr 2021
शिकागो में एक निहत्थे बच्चे को गोली मारने के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन

पुलिस की गोली से नाबालिग बच्चे की मौत का फुटेज सामने आने के बाद अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के शिकागो शहर में लोगों का गुस्सा भड़क गया। बॉडीकैम का फुटेज जारी होने के बाद लोगों की नाराजगी बढ़ गई है। सिविलियन ऑफिस ऑफ पुलिस अकाउंटिबिलिटी (सीओपीए) द्वारा गुरुवार 15 अप्रैल को जारी किए गए फुटेज में दिखाया गया कि 13 वर्षीय एडम टोलेडो निहत्था था जिसे पुलिस ने पीछा करके गोली मार दी।

मैक्सिको मूल के टोलेडो को 29 मार्च को लिटिल विलेज के निकट उस समय मार दिया गया जब पुलिस इलाके में कई गोलीबारी की घटनाओं को लेकर प्राप्त हुई आपातकालीन फोन कॉल के बाद पहुंची थी। जारी किए गए फुटेज में पुलिस को अन्य व्यक्ति के साथ टोलेडो को ढूंढते हुए देखा जा सकता है। इस व्यक्ति की पहचान बाद में 21 वर्षीय रुबेन रोमन के रूप में की गई।

बॉडीकैम फुटेज में यह देखा गया कि आत्मसमर्पण करने से पहले टोलेडो ने बंदूक फेंक दिया था। जबकि रोमन पर बंदूक के गैरकानूनी इस्तेमाल के विभिन्न आरोपों के साथ साथ नाबालिग को भयभीत करने के आरोप लगाए गए हैं। पीछा करने के मामले में शामिल स्टिलमैन या अन्य अधिकारियों पर पुलिस की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना बाकी है।

घटना स्थल से जारी किए गए वीडियो फुटेज के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और स्थानीय लोगों ने शिकागो में विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले, शिकागो पुलिस विभाग ने दावा किया था कि टोलेडो से घटना स्थल पर मौजूद अधिकारियों को खतरा था। रोमन के लिए बॉन्ड सुनवाई के दौरान एक बयान में कुक काउंटी के असिस्टेंट स्टेट अटॉर्नी जेम्स मर्फी ने यहां तक दावा कर दिया कि जैसे ही टोलेडो अधिकारियों की तरफ मुड़ा तो वह अपने दाहिने हाथ में एक बंदूक पकड़ रखा था।

लिटिल विलेज सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हुए। शहर के पुलिस यूनियन फ्रेटर्नल ऑर्डर ऑफ पुलिस के मुख्यालय के पास भी प्रदर्शन हुए।

एडम टोलेडो की हत्या मिनियापोलिस में पुलिस गोलीबारी की एक अन्य घटना के कुछ ही दिनों बाद हुई। उधर पिछले साल जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या में आरोपी डेरेक चौविन की सुनवाई जारी है। इस हत्या ने पुलिस की हिंसा और हत्याओं पर देश का ध्यान एक बार फिर खींच लिया है।

chicago
Protest against the shooting

Related Stories

शिकागो के शिक्षकों को मिली छोटी जीत, शहरी प्रशासन अस्थायी समझौते पर सहमत

शिकागो में सामने आया संघ का फासीवादी चेहरा!


बाकी खबरें

  • JEWER
    मुकुंद झा
    जेवर एयरपोर्टः दूसरे फेज के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं होगा आसान, किसानों की चार गुना मुआवज़े की मांग
    29 Dec 2021
    जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के दूसरे फेज के लिए छह अन्य गांवों से 1,334 हेक्टेयर और भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है।
  • कोरोना अपडेट: देश में 20 दिन बाद 9 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 781 हुए
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 20 दिन बाद 9 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 781 हुए
    29 Dec 2021
    देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | देश में 20 दिन बाद कोरोना के 9 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को ओमीक्रॉन के सबसे ज्यादा यानी 128 नए मामले सामने आए हैं।
  • लड़कियों की शादी की क़ानूनी उम्र बढ़ाकर 21 साल करना बाल विवाह का समाधान नहीं
    सुमैया खान
    लड़कियों की शादी की क़ानूनी उम्र बढ़ाकर 21 साल करना बाल विवाह का समाधान नहीं
    29 Dec 2021
    इसकी बजाय सरकार को लड़कियों को शिक्षा के अवसर, स्वास्थ्य-सेवाएं एवं सुरक्षा प्रदान करने में और अधिक निवेश करना चाहिए। उन्हें अपना करियर चुनने में मदद करनी चाहिए।
  • एमएसपी कृषि में कॉर्पोरेट की घुसपैठ को रोकेगी और घरेलू खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी
    नवप्रीत कौर, सी सरतचंद
    एमएसपी कृषि में कॉर्पोरेट की घुसपैठ को रोकेगी और घरेलू खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी
    29 Dec 2021
    एक गारंटीशुदा एमएसपी प्रणाली सार्वजनिक भंडारण लागत/अपव्यय को भी कम करेगी बशर्ते इसे एक सार्वभौमिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा पूरक बनाया जाए।
  • डीजेबी: यूनियनों ने मीटर रीडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस लेने की मांग की, बिलिंग में गडबड़ियों के लिए आईटी कंपनी को दोषी ठहराया
    रौनक छाबड़ा
    डीजेबी: यूनियनों ने मीटर रीडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस लेने की मांग की, बिलिंग में गडबड़ियों के लिए आईटी कंपनी को दोषी ठहराया
    29 Dec 2021
    डीजेबी यूनियन ने मंगलवार यह आरोप लगाते हुए एक प्रदर्शन किया कि राष्ट्रीय राजधानी में इस समय पानी की बिलिंग की जो गड़बड़ियां सामने आ रही हैं,वह विप्रो की ओर से व्यवस्थित किये जा रहे राजस्व प्रबंधन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License