NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
हिल्टन-ब्राउन के लिए इंसाफ़ की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग
काले नागरिक कैरोन हिल्टन-ब्राउन की मौत को लेकर लगातार दूसरी रात विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कैरोन हिल्टन-ब्राउन पुलिस के पीछा करने के दौरान बुरी तरह से घायल हो गए थे।
पीपल्स डिस्पैच
30 Oct 2020
हिल्टन-ब्राउन

वाशिंगटन डीसी में एक काले नागरिक की हत्या से नाराज़ प्रदर्शनकारियों को गुरुवार 29 अक्टूबर को पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा हिंसात्मक रूप से तितर बितर करने का मामला वाशिंगटन डीसी मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के चौथे ज़िला पुलिस स्टेशन के बाहर देखा गया जहां प्रदर्शन गुरुवार को लगातार दूसरी रात को आयोजित किया गया। पिछले हफ्ते पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान कैरोन हिल्टन-ब्राउन की मौत को लेकर ये विरोध प्रदर्शन किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक गवाहों ने देखा कि आरोपी पुलिस अधिकारियों ने गत शुक्रवार 23 अक्टूबर को बिना हेलमेट के सवारी करने को लेकर 20 वर्षीय हिल्टन-ब्राउन का पीछा किया था। पीछा करने के दौरान ही हिल्टन-ब्राउन को एक गुजरती कार ने टक्कर मार दी थी। तीन दिन बाद लगी चोटों के कारण आखिरकार एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। लोगों में गुस्सा भड़कने के बाद गुरुवार को सार्वजनिक किए गए अधिकारियों के बॉडीकैम के फुटेज मिलने पर गवाहों के बयानों की पुष्टि हुई।

वाशिंगटन डीसी में यातायात उल्लंघन पर वाहनों का पीछा करने से पुलिस को रोकने की एक पॉलिसी है जिसमें बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने जैसे उल्लंघन शामिल हैं। हिल्टन-ब्राउन के परिवार ने आरोप लगाया है कि पीछा करने की ये घटना टक्कर का कारण बनी जिससे आखिरकार मौत हो गई और मांग की कि उन्हें न्याय दिलाया जाए।

कैरोन की मां कैरेन हिल्टन ने कहा, “जो कुछ हुआ वह नहीं होने वाला था। आप जानते हैं, उन्हें निशाना बनाया गया था।" उन्होंने महापौर मूरियल बाउजर से बात करने की मांग की। पुलिस को अभी भी पीछा करने को लेकर एक और कारण बताना है, क्योंकि पीड़ित पर कोई कॉन्ट्राबैंड नहीं पाया गया था और न ही इस क्षेत्र में कोई अपराध रिपोर्ट की गई थी।

परिवार के सदस्य पिछले दो रातों से चौथे ज़िला पुलिस स्टेशन के पास न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार की रात पुलिस ने एक टूटी हुई खिड़की के आधार पर उपद्रवी व्यवहार का दावा करते हुए थाने के बाहर प्रदर्शनों को जबरन हटाने के लिए आंसू गैस, काली मिर्च स्प्रे, फ्लैश बैंग और यहां तक कि रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया। ब्लैक लाइव्स मैटर डीसी के अनुसार जबरन हटाने की घटना ने 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को घायल कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार हिल्टन-ब्राउन के माता-पिता कैरेन हिल्टन और चार्ल्स ब्राउन पर पुलिस द्वारा काली मिर्च का छिड़काव किया गया था। पुलिस ने पुलिस स्टेशन की ओर जाने वाले पूरे जॉर्ज एवेन्यू को खाली करा दिया और नाकेबंदी कर दी।

Hilton-brown
Washington DC
Black Lives Matter
US Protest

Related Stories

जॉर्ज फ्लॉय्ड की मौत के 2 साल बाद क्या अमेरिका में कुछ बदलाव आया?

प्रधानमंत्री ने गलत समझा : गांधी पर बनी किसी बायोपिक से ज़्यादा शानदार है उनका जीवन 

ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन की एक नेता ने कैसे बच्चों के लिए ‘फ्रीडम स्कूल’ समर कार्यक्रम की शुरुआत की  

रिपब्लिकन ने अमेरिकी सीनेट में मतदान के अधिकारों की रक्षा करने वाले बिल को रोका

विरोध प्रदर्शनों के एक साल बाद, जॉर्ज फ़्लॉइड की हत्या के जुर्म में डेरेक शौविन दोषी क़रार

नस्लभेदी, ट्रंप समर्थक प्रशासन की वजह से हुए कैपिटल दंगे

अश्वेत व्यक्ति की पुलिस द्वारा हत्या को लेकर फैली अशांति के बाद फ़िलाडेल्फ़िया में कर्फ़्यू

विस्कॉन्सिन में एक अश्वेत व्यक्ति को पुलिस के गोली मारने के बाद अमेरिका में ताजा विरोध प्रदर्शन

पोर्टलैंड प्रदर्शनकारियों पर दक्षिणपंथियों का हमला, पुलिस ने नस्लवाद-विरोधी प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया

पुलिस अधिकारी ने व्यक्ति की गर्दन पर रखा घुटना, पेनसिल्वेनिया में विरोध प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • Bundelkhand
    न्यूज़क्लिक टीम
    उप्र चुनाव: 'कैराना पलायन' के उलट बुंदेलखंड से पलायन चुनावी मुद्दा क्यों नहीं बनता
    04 Feb 2022
    बुंदेलखंड में कई गांव वीरान दिखाई देते हैं। बांस, मिट्टी, फूस, पुआल और कच्ची ईंटों से बने मकानों पर ताले लटके हुए हैं। कथित 'कैराना पलायन' के इसके विपरीत यह क्षेत्र बड़े पैमाने पर हो रहे विस्थापन के…
  • UttarPradesh
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: नहीं चल पा रहा ध्रुवीकरण का कार्ड
    04 Feb 2022
    तमाम कोशिशों के बाद भी यूपी में बीजेपी का हिंदू-मुस्लिम का कार्ड नहीं चल पा रहा है। पश्चिम UP से आने वाली ग्राउंड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि ध्रुवीकरण तो नहीं ही हुआ, उल्टे जाट समुदाय में, किसानों में…
  • CPIM
    भाषा
    नोएडा : रालोद- सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन देगी माकपा
    04 Feb 2022
    ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी में स्थित प्रेस क्लब में बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान माकपा के जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (…
  • tomar
    भाषा
    सरकार विधानसभा चुनावों के बाद एमएसपी समिति गठित करने के लिए प्रतिबद्ध : तोमर
    04 Feb 2022
    तोमर ने कहा कि एमएसपी पर समिति बनाने का मामला मंत्रालय के विचाराधीन है और विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद इसका गठन किया जाएगा।
  • RRb
    भाषा
    रेलवे ने आरआरबी परीक्षा प्रदर्शन को लेकर दो लाख अभ्यर्थियों से संपर्क साधा
    04 Feb 2022
    रेलवे ने एनटीपीसी और ‘लेवल-1’ की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे अभ्यर्थियों से संपर्क साधना शुरू किया है और बृहस्पतिवार को उसने करीब दो लाख विद्यार्थियों से…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License