NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल की एनेक्सेशन योजना के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीन में विरोध प्रदर्शन
इज़रायल के अवैध और एकतरफा फैसले के ख़िलाफ़ एकजुट फिलीस्तीनी मोर्चे को आगे बढ़ाने के लिए क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों के प्रमुख शहरों में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए।
पीपल्स डिस्पैच
02 Jul 2020
इज़रायल

बुधवार 1 जुलाई को क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में इज़रायली एनेक्सेशन योजना के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक शहरों रमल्ला, जेरिको और बेथलेहम के साथ ही घिरे गाजा पट्टी में गाजा शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। विभिन्न फिलीस्तीनी राजनीतिक दलों के साथ-साथ एक्टिविस्टों और नागरिक समाज के नेताओं ने इज़रायल की इस योजना के ख़िलाफ़ दुनिया भर में 'डे ऑफ रेज' (क्रोध दिवस) का आह्वान किया था।

गाजा शहर में हज़ारों फिलिस्तीनी इस एनेक्सेशन योजना को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने और निंदा व्यक्त करने के लिए इकट्ठा हुए। कई प्रदर्शनकारी फिलिस्तीनी झंडे लहराते रहे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की निंदा करने वाले बैनर और तख्तियां लिए हुए थे। अमेरिका में हाल ही में ब्लैक लाइव्स मैटर के विरोध प्रदर्शन से प्रेरित होकर अन्य वाक्यों के अलावा वे "वी कैन नॉट ब्रीथ सिंस1948 " और "पैलेस्टिनियन लाइव्स मैटर" के पोस्टर भी लिए हुए थे। फिलिस्तीनी प्रतिरोध समूह हमास से जुड़े कई नेताओं के साथ साथ गाजा में मौजूद अन्य राजनीतिक गुटों के कई नेताओं ने भी इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

पैलेस्टिनियन डेमोक्रेटिक यूनियन (एफआईडीए) के सादी आबेद ने विरोध प्रदर्शनों में बोलते हुए कहा, “ये एनेक्सेशन फ़िलिस्तीनियों के लिए एक ख़तरा है और अंतरराष्ट्रीय वैधता प्रस्तावों का उल्लंघन करता है।” आबेद ने रमल्ला-स्थिति पैलेस्टिनियन अथॉरिटी (पीए) से "फिलिस्तीनी लोगों के ख़िलाफ़ उसके अपराधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के सामने इज़रायल को जवाबदेह ठहराने" के प्रयासों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

वेस्ट बैंक में रमल्ला, जेरिको और बेथलहम शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। पैलिस्टिनियन प्रिजनर सॉलिडेरिटी नेटवर्क (समिदून) द्वारा आयोजित रामल्ला विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों प्रदर्शनकारी अल-मनारा स्क्वायर पर एकत्रित हुए जिनमें कई इज़रायली राजनेता और वामपंथी दलों के संसद सदस्य शामिल थे।

इन प्रदर्शनकारी इस एनेक्सेशन योजना की निंदा वाले अंग्रेज़ी और अरबी भाषा दोनों में लिखे प्लेकार्ड और बैनर भी लिए हुए थे और साथ ही इसे इसे अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन भी बताया। समिदून ने एक बयान में कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों ने "इज़रायल के सेटलमेंट परियोजनाओं की अस्वीकृति व्यक्त की।"

बेथलहम में युवा प्रदर्शनकारियों का एक समूह सुरक्षात्मक मास्क और दस्ताने पहने हुए इस एनेक्सेशन योजना की निंदा करने के लिए सेंट्रल सिनेमा बाजार में इकट्ठा हुए। इनमें से कई प्रदर्शनकारी दूर-दराज स्थित फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों से इन विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने आए थे।

Palestine
Israel
Protest in Palestine
Israeli Annexation Scheme

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में फिर लौटा चमकी बुखार, मुज़फ़्फ़रपुर में अब तक दो बच्चों की मौत
    16 Apr 2022
    मुज़फ़्फ़रपुर के अस्पतालों में हर दिन चमकी बुखार के लक्षण वाले बच्चे आ रहे हैं।
  • पीपुल्स डिस्पैच
    द.अफ्रीकाः स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना बाद की कटौती का विरोध कर रहे हैं
    16 Apr 2022
    दक्षिण अफ्रीका के कई प्रांतों में स्वास्थ्य संस्थानों में काम करने वाले श्रमिकों ने अपने रोजगारों के नुकसान और सेवाओं के पुनर्गठन के खतरों का सामना करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और औद्योगिक…
  • सोनिया यादव
    यूपी: अब झांसी में अवैध खनन की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार पर हमला, कहां है कानून व्यवस्था? 
    16 Apr 2022
    प्रदेश में पत्रकारों के ख़िलाफ़ जिस तरह से मार-पीट और मुक़दमे दर्ज हो रहे हैं उससे तो यही लगता है कि आने वाले दिनों में राज्य में पत्रकारिता और पत्रकारों की दशा और खराब हो सकती है।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: ये बुलडोजरिस्तान हमारा, हम को प्राणों से है प्यारा!
    16 Apr 2022
    सच तो यह है कि बुलडोजर, मोदी जी के नये भारत की निशानी है। दिखाने में सेक्युलर और घर-दुकान गिराने में, छांट-छांटकर चलने वाला। बाबा का, मामा का या और किसी भी भगवाधारी का बुलडोजर जब चलता है, पुराना…
  • रमा तेलतुंबड़े आंबेडकर
    दो साल से कैद आनंद तेलतुंबड़े के जीवन के सबसे मार्मिक पल
    16 Apr 2022
    आनंद ने न्यायपालिका से अपने खिलाफ़ लगाए गए घृणित और गलत आरोपों को रद्द करने की गुहार लगाई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License