NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
भारत
राजनीति
बलात्कार और बलात्कार की संस्कृति के ख़िलाफ़ छात्र, युवा व महिला संगठनों का प्रदर्शन
हैदराबाद बलात्कार और हत्या मामले समेत देशभर में महिलाओं के साथ बढ़ती यौन हिंसा के खिलाफ नौजवान, छात्र और महिला संगठनों ने संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Dec 2019
Protest against violence

दिल्ली: हैदराबाद में पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या के मामले से देश भर में नाराजगी दिख रही है। 2 दिंसबर को दिल्ली में भी महिला संगठनों ने सड़क पर उतरकर विरोध -प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर संसद में भी यह मुद्दा उठा।

देशभर में महिलाओं के साथ ही रही इस तरह घटनाओं से नाराज़ और बढ़ती यौन हिंसा के खिलाफ छात्र, युवा और महिला संगठनों ने संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संसद मार्ग जाने के रास्ते में पुलिस ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की लेकिन महिलाएं  पुलिस बैरिकेट को तोड़ते हुए संसद मार्ग पहुंची और प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हैदरबाद की पीड़िता के लिए न्याय के साथ ही रांची ,कांची, वड़ोदरा सहित देश की तमाम रेप पीड़ताओं के लिए न्याय की मांग की। साथ ही सभी ने कहा कि देश में बढ़ रही बलात्कार की संस्कृति को खत्म किया जाए। सभी पीड़ितों को निष्पक्ष और त्वरित न्याय दिया जाए।
image 2_0.JPG
इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, अखिल भारतीय महिला संस्कृति संगठन, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन ,सेंटर ऑफ़ स्ट्रगलिंग वुमैन , प्रगतिशील महिला संगठन के साथ छात्र संगठन आइसा, एसएफआई, केवाईएस, डीएसओ और नौजवान संगठन डीवाईएफआई और आरवाई जैसे संगठनों ने हिस्सा लिया था। नौजवान छात्राओं के चेहरे पर गुस्सा और रोष दिख रहा था। वे सभी एक स्वर में कह रही थीं कि यौन हिंसा बंद होनी चाहिए।

प्रदर्शन में शामिल आरती कहती हैं कि देश में लगातार अलग अलग शहरों  में महिलाओं के साथ यौन हिंसा और फिर उनकी हत्या हो रही हैं। जोकि भयावह है, इन सभी मुद्दों पर पुलिस का रैवया बहुत असंवेदनशील है, यह असंवेदनशीलता इस तरह के अधिकतम मामलों में देखी गयी है कि पुलिस पीड़िता की शिकयत पर एफआईआर तक दर्ज नहीं करती है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ हैं। पुलिस पीड़िता की मदद की बजाय उनको ही आरोपी सिद्ध  करने में लग जाती है। ये वर्तमान समाज और पुलिस प्रशासन दोनों ही महिलाओं के लिए अतांक का माहौल बना रहे हैं।
3_5.JPG
प्रगितशील महिला संगठन  की नेता पूनम कहती हैं कि इस तरह के मामलों की फोरेंसिक जांच हो, साथ ही पुलिस  को जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करनी चाहिए। आगे उन्होंने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भी इस तरह की कोई घटना होती है, तब समाज का एक तबका फांसी-फांसी चिल्लाने लगता है लेकिन दोषी को सजा नहीं मिलती है। हमारी सत्ताधारी दल भी फांसी की आड़ में  जिम्मेदारियों से भागता है।
 
पूर्व सांसद और एडवा  की नेता सुभाषनी अली ने कहा कि जब हम, हमारे ऊपर हो रही हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं तो पुलिस हमपर बल प्रयोग कर रही है। लेकिन जब हम थानों में सुरक्षा और न्याय के लिए जाते  तो यह हमारी सुरक्षा की बजाय हम पर ही दोषरोपण करते हैं।

हम पर बल प्रयोग की जगह पुलिस को बलात्कारियों को पकड़ना चाहिए।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

इस प्रदर्शन के साथ ही महिलाओ और नौजवनाओं के एक और समूह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।  

इस प्रदर्शन में शामिल सभी लोगों ने अपनी हाथों में काली पट्टी बांध रखी थी। कुछ लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिनपर लिखा था ‘‘ हमें न्याय चाहिए’’। प्रदर्शन का आयोजन करने वाली अमृता धवन ने कहा, ‘‘ मैं एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि समाज के एक ऐसे सदस्य के तौर पर इस प्रदर्शन का समर्थन कर रहीं हूं, जो समाज में हो रही घटनाओं को लेकर चिंतित है। महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं, इस पर चर्चा करने के लिए हमें दूसरी निर्भया क्यों चाहिए?’’

image 1_1.JPG

उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रणाली को त्वरित न्याय सुनिश्चित करना होगा ताकि पीड़ितों के परिवारों को कुछ राहत मिले।दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज की छात्रा अदिति पुरोहित नारे लगाते समय रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि एक महिला जो घर से दूर दिल्ली में रहती है, उस नाते यह मुद्दा मुझे और मेरे परिवार को प्रभावित करता है।’’

गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक की पिछले हफ्ते गुरुवार रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में बलात्कार के बाद हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। इस मामले में चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे लोगो मांग कर रहे थे कि जस्टिस वर्मा कमेटी के सुझावों को लागू किया जाए। पीड़ितों को मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था की करने की बात थी लेकिन वो सब कहा हैं ?

इसे भी पढ़े :संसद में उठा हैदराबाद बलात्कार और हत्याकांड, कड़ी कार्रवाई और सामाजिक बदलाव की बात

Stop Rape
Protest against Rape Culture
Women protest
Student Protests
crimes against women
violence against women
sexual crimes
sexual violence
sexual harassment
patriarchal society
male dominant society
Hyderabad Rape Case
AIDWA
protest on jantar mantar

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!

दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर


बाकी खबरें

  • election
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव दूसरा चरण:  वोट अपील के बहाने सियासी बयानबाज़ी के बीच मतदान
    14 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कितने अहम हैं, ये दिग्गज राजनेताओं की सक्रियता से ही भांपा जा सकता है, मतदान के पहले तक राजनीतिक दलों और राजनेताओं की ओर से वोट के लिए अपील की जा रही है, वो भी बेहद तीखे…
  • unemployment
    तारिक़ अनवर
    उत्तर प्रदेश: क्या बेरोज़गारी ने बीजेपी का युवा वोट छीन लिया है?
    14 Feb 2022
    21 साल की एक अंग्रेज़ी ग्रेजुएट शिकायत करते हुए कहती हैं कि उनकी शिक्षा के बावजूद, उन्हें राज्य में बेरोज़गारी के चलते उपले बनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
  • delhi high court
    भाषा
    अदालत ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 44 हजार बच्चों के दाख़िले पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा
    14 Feb 2022
    पीठ ने कहा, ‘‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम और पिछले वर्ष सीटों की संख्या, प्राप्त आवेदनों और दाखिलों की संख्या को लेकर एक संक्षिप्त और स्पष्ट जवाब दाखिल करें।’’ अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।
  • ashok gehlot
    भाषा
    रीट पर गतिरोध कायम, सरकार ने कहा ‘एसओजी पर विश्वास रखे विपक्ष’
    14 Feb 2022
    इस मुद्दे पर विधानसभा में हुई विशेष चर्चा पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट मुख्य विपक्षी दल के विधायकों ने सदन में नारेबाजी व प्रदर्शन जारी रखा। ये विधायक तीन कार्यदिवसों से इसको लेकर सदन में प्रदर्शन कर…
  • ISRO
    भाषा
    इसरो का 2022 का पहला प्रक्षेपण: धरती पर नज़र रखने वाला उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित
    14 Feb 2022
    पीएसएलवी-सी 52 के जरिए धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 और दो छोटे उपग्रहों को सोमवार को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया। इसरो ने इसे ‘‘अद्भुत उपलब्धि’’ बताया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License