NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
राष्ट्रपति पद के दावेदार बोबी वाइन की गिरफ़्तारी से पूरे युगांडा में विरोध-प्रदर्शन
देश में लंबे समय से राष्ट्रपति पद पर आसीन योवेरी मुसेवेनी ने वाइन पर उनके प्रचार के दौरान कोरोनावायरस दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने और उनके समर्थकों को हिंसा में लिप्त होने का आरोप लगाया।
पीपल्स डिस्पैच
20 Nov 2020
Uganda

युगांडा में राष्ट्रपति पद के दावेदार और पॉप कलाकार बोबी वाइन की गिरफ्तारी के खिलाफ व्यापक विरोध गुरुवार 19 नवंबर को जारी रहा। सुरक्षा बलों की दमनात्मक कार्रवाईयों में अब तक कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 65 लोग घायल हो गए हैं जबकि 350 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजधानी कंपाला शहर में बख्तरबंद वाहनों में घूम रहे सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, वाटर केनन का इस्तेमाल किया और गोलियां चलाई। सोशल मीडिया पर किए गए कुछ पोस्टों में विरोध प्रदर्शनों को देखने के लिए अपनी बालकनी में खड़े लोगों पर पुलिस को अंधाधुंध फायरिंग करते हुए देखा गया।

बोबी वाइन को बुधवार 18 नवंबर को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह देश के पूर्वी हिस्से में प्रचार कर रहे थे। उन्हें बड़े पैमाने पर रैलियों के आयोजन के चलते "कोरोनावायरस दिशानिर्देशों" का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

उनकी गिरफ्तारी की खबर आने के बाद बुधवार को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुआ। युगांडा पुलिस द्वारा वाइन के ठिकाने का खुलासा नहीं किया गया है। अल जज़ीरा ने रिपोर्ट किया उनके प्रवक्ता के अनुसार के पूर्वी शहर जिन्जा में वाइन को अधिक सुरक्षा वाले पुलिस परिसर में रखा गया है।

38 वर्षीय बॉबी वाइन जिनका असली नाम रॉबर्ट कियागुलानियी है वह लंबे समय से पदस्थ राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी और उनके नेशनल रेसिस्टेंस मूवमेंट के खिलाफ सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं जो 1986 से सत्ता में हैं। वाइन को राष्ट्रपति चुनावों के लिए उम्मीदवार के रूप में पेश किए जाने के तुरंत बाद इस महीने के शुरू में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

एक आधिकारिक बयान में राष्ट्रपति मुसेवेनी ने बोबी समर्थकों को बाहरी और समलैंगिक बताते हुए हिंसा में लिप्त होने और लोगों के जीवन को बचाने के लिए समर्पित कानूनों और दिशानिर्देशों का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया था। गुरुवार तक युगांडा में 158 से अधिक मौतों के साथ कोविड-19 संक्रमण के 17,100 से अधिक मामले की पुष्टि हुई है। केवल गुरुवार को देश में 243 नए मामले और एक मौत दर्ज की गई।

राष्ट्रपति और देश की विधायिका के लिए चुनाव 14 जनवरी को होने वाले हैं।

Bobi Wine
Ugandan
COVID-19
Yoweri Museveni
Uganda Protest

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • sbi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    DCW का SBI को नोटिस, गर्भवती महिलाओं से संबंधित रोजगार दिशा-निर्देश वापस लेने की मांग
    29 Jan 2022
    एसबीआई ने नयी भर्तियों या पदोन्नत लोगों के लिए अपने नवीनतम मेडिकल फिटनेस दिशानिर्देशों में कहा कि तीन महीने से अधिक अवधि की गर्भवती महिला उम्मीदवारों को ‘‘अस्थायी रूप से अयोग्य’’ माना जाएगा।
  • Yogi
    रश्मि सहगल
    यूपी चुनाव: पिछले 5 साल के वे मुद्दे, जो योगी सरकार को पलट सकते हैं! 
    29 Jan 2022
    यूपी की जनता में इस सरकार का एक अजीब ही डर का माहौल है, लोग डर के मारे खुलकर अपना मत ज़ाहिर नहीं कर रहे हैं लेकिन अंदर ही अंदर एक अलग ही लहर जन्म ले रही है, जो दिखाई नहीं देती। 
  • Pegasus
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    पेगासस मामले में नया खुलासा, सीधे प्रधानमंत्री कठघरे में, कांग्रेस हुई हमलावर
    29 Jan 2022
    अमेरिकी समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, 2017 में भारत और इजराइल के बीच हुए लगभग दो अरब डॉलर के अत्याधुनिक हथियारों एवं खुफिया उपकरणों के सौदे में पेगासस स्पाईवेयर तथा एक मिसाइल…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: कैसे करेंगे चुनाव प्रचार? जब बागों में ही नहीं है कोई बहार! 
    29 Jan 2022
    बिहार चुनाव होते हैं तो नीतीश बाबू अपने 15 साल के शासन को भुलाकर लालू-राबड़ी की सरकार को कोसते रहते हैं, लेकिन यूपी में किसको कोसेंगे? यहाँ तो उनके ही भाई-बंधुओं की सरकार है।
  • potato farming UP
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: आलू की कीमतों में भारी गिरावट ने उत्तर प्रदेश के किसानों की बढ़ाईं मुश्किलें
    29 Jan 2022
    ख़राब मौसम और फसल की बीमारियों के बावजूद, यूपी की आलू बेल्ट में किसानों ने ऊंचे दामों की चाह में आलू की अच्छी पैदावार की है। हालांकि, मौजूदा खुदाई के मौसम में गिरती कीमतों ने उनकी उम्मीदों पर पानी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License