NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
कश्मीर में प्रवासी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ 20 अक्टूबर को बिहार में विरोध प्रदर्शन
"अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद घाटी की स्थिति और खराब हुई है। इससे अविश्वास का माहौल कायम हुआ है, इसलिए इन हत्याओं की जिम्मेवारी सीधे केंद्र सरकार की बनती है।”
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Oct 2021
migrant worker

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में बाहरी लोगों पर टार्गेटेट हमले हो रहे हैं। इसमें खासकर बिहार से आए प्रवासी मज़दूर या रेहड़ी पटरी लगाने वाले इस हमले का शिकार हो रहे हैं। अभी तक कम से कम पांच प्रवासियों की हत्या हो चुकी है। जिसमें बिहार के चार और उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम कारपेंटर भी शामिल है। हालांकि इस दौरान एक स्थानीय सिख और शिक्षक की हत्या कर दी गई थी। मशहूर दवा कारोबारी कश्मीरी पंडित मक्खनलाल बिंद्रू भी हमले का शिकार हुए। लगातार हो रहे टारगेट किलिंग से वहां बाहरी लोगों और प्रवासी मजदूरों में डर का माहौल है।

इस बीच बहुत से प्रवासी, कश्मीर से बाहर निकलना चाहा रहे हैं लेकिन आज भी सरकार मामले में कुछ भी खुलकर बताने बोलने से बच रही है। इस पूरे घटनाक्रम और कश्मीर में इस हिंसा को सरकार द्वारा रोकने में विफल होने पर बिहार के विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं। इन हमलो के खिलाफ वामपंथी दल भाकपा-माले ने 20 नवम्बर को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। जबकि मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सभी प्रवासियों की सकुशल घर वापसी के लिए सरकार को पुख़्ता इंतेज़ाम करने को कहा है।

खबरों के मुताबिक़ बड़ी संख्या में जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे प्रवासी मजदूर राज्य से पलायन कर रहे हैं। हालांकि सामान्य तौर पर भी मजदूर सर्दियां शुरू होने और दीपावली के त्योहार पर अपने घर लौटते हैं लेकिन राज्य में हिंसा बढ़ जाने से वे पहले ही वहां से निकलने की कोशिश में हैं। इस दौरान रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर इनकी भारी संख्या देखी जा सकती है।

हिंदी समाचार पत्र दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक़ बिहार के रहने वाले प्रवासी मजदूर पंकज पासवान ने कहा कि वो गाड़ी पर बैठ गए है । श्रीनगर से निकल चुके हैं। उन्हें 25 अक्टूबर को घर जाना था, लेकिन पहले ही निकल गए। उन्होंने कहा कि कई लोग तो पहले ही जा चुके हैं। टीवी पर हमले की खबरें देखकर लोग डर गए हैं और अपने घर जा रहे हैं।

आपको बता दें कि शनिवार को बांका जिले के बाराहाट प्रखंड के रहने वाले अरविंद कुमार साह आतंकियों का निशाना बन गए। रविवार को बिहार के सीमांचल क्षेत्र अररिया के रहने वाले राजा ऋषिदेव और योगेंद्र ऋषिदेव की आतंकियों ने हत्या कर दी।

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के लोगों की भीड़ पलायन कर रही है। इस बीच मीडिया खबरों के मुताबिक़ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पेशल ऑपरेशन के लिए एक टीम कश्मीर भेजी है। स्पेशल टीम यहां पर आतंक फैला रहे आतंकियों का खात्मा करेगी। यह टीम दिल्ली से कश्मीर पहुंच चुकी है। हालांकि इन सबके बीच विस्तृत और औपचारिक जानकारीपूर्ण बयान नहीं आया है ,जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

कश्मीर में प्रवासी बिहारी मजदूरों की लगातार हो रही हत्या के लिए केंद्र व राज्य जिम्मेवार: माले

माले राज्य सचिव कुणाल और खेग्रामस महासचिव धीरेन्द्र झा ने संयुक्त बयान जारी करके जम्मू-कश्मीर में प्रवासी बिहारी मजदूरों की लगातार हो रही हत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है और इसके लिए केंद्र व बिहार सरकार को जिम्मेवार ठहराया है।

नेताओं ने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद घाटी की स्थिति और खराब हुई है। इससे अविश्वास का माहौल कायम हुआ है, इसलिए इन हत्याओं की जिम्मेवारी सीधे केंद्र सरकार की बनती है।बिहार के मजदूरों पर हमला कोई नई बात नहीं है। नीतीश जी ने कोविड काल में सभी प्रवासी मजदूरों को राज्य के अंदर ही रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया था, वे ऐसा तो नहीं कर सके, बिहार के बाहर काम रहे मजदूरों की सुरक्षा के प्रति भी तनिक चिंतित नहीं हैं। नतीजा यह है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बिहारी मजदूरों के ऊपर तरह-तरह के हमले लगातार हो रहे हैं।

भाकपा-माले व खेग्रामस केंद्र व राज्य सरकार से सबसे पहले प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा की गारंटी की मांग करती है। ऐसे मजदूरों की सुरक्षा के लिए एक कानून बनाने की मांग लंबे समय से हो रही है, लेकिन सरकार उसे लगातार अनसुनी कर रही है। माले के मुताबिक बिहार सरकार ने मृतक परिजनों को 2-2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है, यह बेहद अपर्याप्त है। हमारी मांग है कि मृतक परिजनों के आश्रितों को कम से कम 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए तथा परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए।
नेताओं ने कहा कि इन मांगों पर बुधवार 20 अक्टूबर को राज्यव्यापी प्रतिवाद आयोजित किया जाएगा।

Bihar
Bihar Protests
Jammu and Kashmir
Article 370
militants
Srinagar
Extremism

Related Stories

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

पटना : जीएनएम विरोध को लेकर दो नर्सों का तबादला, हॉस्टल ख़ाली करने के आदेश

बिहार: 6 दलित बच्चियों के ज़हर खाने का मुद्दा ऐपवा ने उठाया, अंबेडकर जयंती पर राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया

बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध

बिहार में आम हड़ताल का दिखा असर, किसान-मज़दूर-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

पटना: विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त सीटों को भरने के लिए 'रोज़गार अधिकार महासम्मेलन'

बिहार बजट सत्र: विधानसभा में उठा शिक्षकों और अन्य सरकारी पदों पर भर्ती का मामला 

बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन

बिहार : आशा वर्कर्स 11 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगी प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License