NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बढ़ती बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ इराक़ में विरोध प्रदर्शन, प्रमुख तेल रिफ़ाइनरी बंद
लगभग एक सप्ताह तक निरंतर विरोध प्रदर्शन के कारण इस क्षेत्र में तेल की भारी कमी हो गई है और नासिरियाह तेल रिफ़ाइनरी में तेल उत्पादन और तेल शोधन के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
पीपल्स डिस्पैच
08 Apr 2021
बढ़ती बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ इराक़ में विरोध प्रदर्शन, प्रमुख तेल रिफ़ाइनरी बंद

इराक में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार 7 अप्रैल को देश के दक्षिण में स्थित नासिरियाह तेल रिफाइनरी के प्रवेश द्वार को एक बार फिर से अवरुद्ध कर दिया है। ये प्रदर्शनकारी बेरोजगारी की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को समाप्त करने और अपने वेतन का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार की अक्षमता और अपने मुद्दों के समाधान करने और हाल में स्नातक की डिग्री लेने वाले हजारों इराकियों को रोजगार प्रदान करने में विफलता पर नाराजगी जाहिर की।

बुधवार का दिन इस विरोध प्रदर्शन का पांचवा दिन था। इसमें न केवल विश्वविद्यालय से स्नातक पास और प्रमुख तेल व ऊर्जा क्षेत्र के श्रमिक बल्कि इस क्षेत्र के शिक्षक भी शामिल हैं जिनके वेतन का भुगतान महीनों से नहीं किया गया है।

कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शनकारियों ने 'धी कर प्रांत' में रिफाइनरी के कामकाज को दिन-प्रतिदिन बाधित किया है। सैकड़ों बेरोजगार स्नातक पास युवाओं ने रिफाइनरी के प्रवेश द्वार को अवरुद्ध कर दिया है और कर्मचारियों को परिसर में प्रवेश करने से रोका है।

हाल के महीनों में, लोगों को प्रभावित करने वाले व्यापक बेरोजगारी के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक मुद्दों सहित अन्य मुद्दे जैसे वेतन का भुगतान न करने, गरीबी, प्रशासनिक विफलताओं और राजनीतिक भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन व धरना तेल-समृद्ध धीर कर क्षेत्र में नियमित घटना हो गई है। इस साल फरवरी महीने में हुए विरोध प्रदर्शनों पर सुरक्षा बलों ने उन्हें दबाने के लिए हिंसक कार्रवाई जिससे कम से कम पांच प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 175 अन्य घायल हो गए।

वर्ष 2021 के लिए हाल ही में प्रस्तावित बजट के बाद विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है क्योंकि इसमें रोजगार के अवसरों की कमी को दूर करने के लिए कोई समाधान और नीतियां शामिल नहीं थी।

दुनिया में तेल का सबसे बड़ा उत्पादक देश इराक अपने नागरिकों के जीवन स्तर में भारी गिरावट और बढ़ती बेरोजगारी के कारण एक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इससे लोग सड़कों पर उतर आए हैं और अपने अधिकारों के लिए विरोध कर रहे हैं। इराक में अमेरिकी आक्रमण के बाद की सरकारों ने इराकी नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने के बजाय प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की और उन्हें दबाने की कोशिश की जिससे पिछले दो साल में लगभग 600 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 25,000 अन्य लोग घायल हो गए।

Iraq
Iraq Protest
unemployment

Related Stories

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें

बिहार बजट सत्र: विधानसभा में उठा शिक्षकों और अन्य सरकारी पदों पर भर्ती का मामला 

झारखंड: राज्य के युवा मांग रहे स्थानीय नीति और रोज़गार, सियासी दलों को वोट बैंक की दरकार

बार-बार धरने-प्रदर्शन के बावजूद उपेक्षा का शिकार SSC GD के उम्मीदवार

देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है

बिहार : रेलवे परीक्षा परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • privatization
    अजय कुमार
    प्राइवेटाइजेशन की नीति से भारत को फ़ायदा या नुक़सान? चीन ने कैसे पछाड़ा अमेरिका को!
    26 Sep 2021
    फॉर्चून मैगजीन ने दुनिया की 500 सबसे बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की लिस्ट दी है। इस लिस्ट के मुताबिक चीन की बड़ी कंपनियों ने अमेरिका की कई कंपनियों को अधिग्रहित कर लिया है। 500 कंपनियों की इस लिस्ट में …
  • Kamla Bhasin
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    हवाओं सी बन रही हैं लड़कियां… उन्हें मंज़ूर नहीं बेवजह रोका जाना
    26 Sep 2021
    इतवार की कविता: अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस...कमला भसीन और उमड़ती लड़कियां।
  • Hafte ki Baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    जनगणना-विवाद, बेहाल असम और पीएम मोदी का यूएस दौरा
    25 Sep 2021
    हफ़्ते की तीन बड़ी खबरों की व्याख्या सहित चर्चा: 1. सन् 2011 से पहले कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने संसद और संसद के बाहर वादा किया था कि 2011 की जनगणना में SC/ST की तरह OBC की भी गणना कराई…
  • germany election polls
    उपेंद्र स्वामी
    दुनियाभर की: संसदीय चुनावों में वामपंथी धड़े की जीत की संभावना से जर्मनी के धनकुबेर परेशान
    25 Sep 2021
    जर्मनी के ये चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 16 साल बाद चांसलर एंजेला मर्केल अपने पद से हट रही हैं।
  • CAA
    असद रिज़वी
    CAA विरोधी आंंदोलन: कोर्ट का योगी सरकार को झटका, प्रदर्शनकारियों की ज़मानत रद्द करने से किया इंकार
    25 Sep 2021
    यूपी सरकार ने ज़िला अदालत में अर्ज़ी देकर कहा था कि तीन प्रदर्शनकारियों (कांग्रेस नेता सदफ़ जाफ़र, रंगकर्मी दीपक मिश्रा “कबीर” और अधिवक्ता मोहम्मद शोएब ) द्वारा ज़मानत की शर्तों का उल्लंघन किया गया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License